sawan putrada ekadashi 2025 what things should be donate for child success

सावन पुत्रदा एकादशी के दिन संतान की तरक्की के लिए जरूर करें इन चीजों का दान, पंडित जी से जानें

हिंदू धर्म में सावन महीने की एकादशी तिथि को पुत्रदा एकादशी के नाम से जाना जाता है। अब ऐसे में इस दिन दान-पुण्य करने का विशेष विधान है। आइए इस लेख में विस्तार से दान करने के बारे में जानते हैं।
Editorial
Updated:- 2025-07-28, 23:02 IST

हिंदू धर्म में एकादशी का व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है, और सभी एकादशियों में सावन पुत्रदा एकादशी का अपना एक विशेष महत्व है। यह पवित्र एकादशी श्रावण मास के शुक्ल पक्ष में पड़ती है, और जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है, यह संतान प्राप्ति और उनकी लंबी आयु की कामना के लिए रखी जाती है। अब ऐसे में इस दिन दान-पुण्य करने का विशेष विधान है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से दान करने के बारे में जानते हैं।

सावन पुत्रदा एकादशी के दिन दान करें गुड़ और चने

best-benefits-of-chana-and-gur

सावन पुत्रदा एकादशी पर सच्चे मन से भगवान विष्णु की पूजा करने और दीन-हीन, असहाय लोगों को दान देने से दंपत्तियों को संतान सुख की प्राप्ति होती है। गुड़ और चने का दान, जो कि अन्नदान का ही एक रूप है। सावन पुत्रदा एकादशी के दिन गुड़ और चने का दान करने से संतान को कभी भी अकारण समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है। साथ ही उत्तम फलों की प्राप्ति हो सकती है। आपको बता दें,  गुड़ और चने का दान करने से व्यक्ति को कुंडली में अशुभ ग्रहों की चाल से छुटकारा पाने के लिए उत्तम फलदायी माना गया है। 

सावन पुत्रदा एकादशी के दिन दान करें शिक्षा सामग्री

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ज्ञान का दान सबसे बड़ा दान माना गया है। सावन पुत्रदा एकादशी के दिन जरूरतमंद बच्चों को कॉपी, किताब, पेंसिल, पेन, स्कूल बैग जैसी शिक्षा सामग्री दान करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और आपकी संतान संबंधी इच्छाएं पूरी हो सकती है। संतान के शिक्षा में आ रही हैं बाधाओं से भी छुटकारा मिल सकता है।

इसे जरूर पढ़ें -  Mythology Mystery: जानें तीन-तीन भगवान विष्णु का रहस्य

यह विडियो भी देखें

सावन पुत्रदा एकादशी के दिन दान करें अन्न

pmgkay

सावन पुत्रदा एकादशी का दिन संतान प्राप्ति और उनकी खुशहाली के लिए बेहद शुभ माना जाता है। इस पावन अवसर पर भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना के साथ-साथ अन्न दान का विशेष महत्व है। अन्न दान को शास्त्रों में महादान कहा गया है। ऐसा कहा जाता है कि अन्न दान करने से सुख-शांति की प्राप्ति होती है। इतना ही नहीं, आर्थिक समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए अन्न दान करें। इससे उत्तम परिणाम मिल सकते हैं और जातक की मनोकामनाएं पूरी हो सकती है। 

इसे जरूर पढ़ें -   Lord Vishnu: भगवान विष्णु ने क्यों किये थे ये 8 भयंकर छल

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- HerZindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;