Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:49 AM IST

भगवान गणेश को किस रंग का कुमकुम लगाना माना जाता है शुभ? ज्योतिष से जानें

हिंदू धर्म में भगवान गणेश को विघ्नहर्ता कहा जाता है। इनकी पूजा-पाठ सभी देवी-देवताओं से पहले की जाती है। ऐसी मान्यता है कि इनकी पूजा करने से व्यक्ति को कभी भी विघ्नों का सामना नहीं करना पड़ता है। अब ऐसे में इनकी पूजा में किस रंग का कुमकुम चढ़ाना उत्तम माना जाता है। इसके बारे में इस लेख में विस्तार से जानते हैं। 
Updated:- 2025-05-06, 20:43 IST
which colour kumkum is considered auspicious to offer lord ganesha

सनातन धर्म में भगवान गणेश को विघ्नहर्ता यानी सभी बाधाओं और परेशानियों को दूर करने वाला माना जाता है, इसलिए किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत में उनकी पूजा करना बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। किसी भी पूजा या अनुष्ठान में सबसे पहले भगवान गणेश की पूजा की जाती है। इतना ही नहीं, उन्हें बुद्धि, ज्ञान, समृद्धि और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। विद्यार्थी और बुद्धिजीवी विशेष रूप से उनकी आराधना करते हैं। भगवान गणेश को शुभ और मंगलकारी माना जाता है। अब ऐसे में अगर आप भगवान गणेश की पूजा कर रहे हैं तो उन्हें किस रंग का कुमकुम लगाना शुभ माना जाता है। इसके बारे में इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

भगवान गणेश को चढ़ाएं लाल रंग का कुमकुम

Kumkum-Powder-600-600x600

भगवान गणेश को लाल रंग का कुमकुम लगाना सबसे शुभ माना जाता है। लाल रंग सौभाग्य, उत्साह, साहस और नए जीवन का प्रतीक है। यह रंग गणेश जी को बहुत प्रिय है और उनकी पूजा में इसका विशेष महत्व है। बता दें, लाल रंग को हिंदू धर्म में शुभ और शक्तिशाली माना जाता है। यह ऊर्जा, उत्साह और उर्वरता का प्रतीक है। भगवान गणेश को लाल कुमकुम अर्पित करना उनकी शक्ति और आशीर्वाद का आह्वान माना जाता है, जिससे भक्तों के जीवन में सकारात्मकता और ऊर्जा का संचार होता है। इतना ही नहीं, कुमकुम को विवाहित महिलाओं के लिए सौभाग्य का प्रतीक भी माना जाता है। भगवान गणेश को लाल कुमकुम अर्पित करना वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली लाता है।

इसे जरूर पढ़ें -   भगवान गणेश को क्यों कहते हैं गणपति बप्पा?

भगवान गणेश को चढ़ाएं पीला कुमकुम

61IdTGbd-sL._AC_UF1000,1000_QL80_

पीला रंग हिंदू धर्म में शुभ और पवित्र माना जाता है। यह ज्ञान, बुद्धि, खुशी और नई शुरुआत का प्रतीक है। पीला रंग समृद्धि और शांति का भी प्रतीक है। गणेश को पीला कुमकुम लगाने से घर में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहती है। अगर आप कोई मांगलिक कार्य आरंभ करने जा रहे हैं तो भगवान गणेश को पीले रंग का कुमकुम जरूर लगाएं। इससे भगवान गणेश की कृपा बनी रहती है और जीवन में आ रही सभी समस्याओं से भी छुटकारा मिल सकता है। पीला रंग शुभता और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। पीला कुमकुम धन और समृद्धि का भी कारक माना जाता है।

इसे जरूर पढ़ें - गणपति बप्‍पा की पूजा करने से मिलते हैं ये 8 लाभ, पूरी होती है सारी मनोकामना

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- HerZindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।