Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:37 AM IST

घर के मुख्य द्वार पर छिड़कें ये एक चीज, पैसों की नहीं रहेगी कमी

घर की आर्थिक स्थिति भी मुख्य द्वार से संबंध रखती है। अगर घर के मुख्य द्वार का वास्तु उचित हो तो घर की आर्थिक स्थिति में सुधार होता है और अगर वास्तु खराब हो तो घर में दरिद्रता का वास होने लगता है। 
Updated:- 2024-04-29, 15:11 IST
sprinkle mustard seeds at home main door significance

Ghar Ke Mukhya Dwar Par Dhan Labh Ke liye Kya Chhidake: घर के मुख्य द्वार पर सकारात्मक और नकारात्मक दोनों ऊर्जाओं का प्रवाह होता है। ऐसे में घर के मुख्य द्वार से जुड़े कुछ वास्तु नियम जरूर अपनाने चाहिए ताकि घर में सकारात्मकता का आगमन हो और नकारात्मकता द्वार पर ही नष्ट हो जाए। इसके अलावा, घर की आर्थिक स्थिति भी मुख्य द्वार से संबंध रखती है। अगर घर के मुख्य द्वार का वास्तु उचित हो तो घर की आर्थिक स्थिति में सुधार होता है और अगर वास्तु खराब हो तो घर में दरिद्रता का वास होने लगता है। वास्तु शास्त्र में एक ऐसा उपाय बताया गया है जिससे घर में पैसा टिकने लगता है। इसके लिए आपको घर के मुख्य द्वार पर बस एक वस्तु का छिड़काव करना होगा। तो चलिए जानते हैं इस बारे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से।

धन लाभ के घर के मुख्य द्वार पर छिड़कें राई

mustard seeds at home main door for money

घर के मुख्य द्वार पर राई छिड़कना शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र में रोजाना शाम के समय राई छिड़कने की बात वर्णित है। रोजाना शाम के समय राई छिड़कने से घर में धन आगमन के नए-नए स्रोत खुलते हैं। 

यह भी पढ़ें: क्या किसी को गोल्ड ज्वेलरी गिफ्ट कर सकते हैं?

असल में राई तो तरह की होती है। जहां एक ओर लाल राई का संबंध सूर्य से माना गया है, तो वहीं काली राई का संबंध शनि से माना गया है। ऐसे में दोनों राई को मुख्य द्वार पर छिड़कने के अपने-पाने लाभ मौजूद हैं। 

mustard seeds at home main door for money benefits

अगर घर के मुख्य द्वार पर लाल रंग की राई छिड़की जाए तो इससे सूर्य देव की कृपा होती है और घर में सकारात्मकता का संचार होता है। साथ ही, भाग्य का साथ मिलने लगता है। जीवन में सफलता प्राप्त होती है।

यह भी पढ़ें: इस दुर्लभ फूल का दिखना देता है कई संकेत, जानें

वहीं, काली राई छिड़कने पर शनि दोष से मुक्ति मिलती है। घर में धन बाधित करने वाले दोष दूर होते हैं। धन लाभ के योग बनने लगते हैं और कर्ज, तंगी, अधिक खर्च, धन हानि आदि से छुटकारा मिलता है।

 

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर घर के मुख्य द्वार पर क्या छिड़कने से घर की आर्थिक स्थिति सुधरती है और धन लाभ के योग बनने लग जाते हैं। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ स वाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 

image credit: herzindagi 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।