Gold Gift Karne Se Kya Hota Hai: वास्तु शास्त्र में ऐसा बताया गया है कि जब भी हम किसी को कुछ गिफ्ट करते हैं तो वह वास्तु के मुताबिक होना चाहिए, नहीं तो अशुभ परिणाम नजर आने लगते हैं। इसी कड़ी में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से हम यह जानेंगे कि क्या सोना या सोने की वस्तु किसी को उपहार में देनी चाहिए और क्या है इससे जुड़ा वास्तु तर्क।
वास्तु शास्त्र में सोने या सोने की वस्तु को शुभ माना गया है। ऐसे में अगर आप किसी को सोने के गहने गिफ्ट करना चाहते हैं तो कर सकते हैं। हालांकि सोने के गहने किसी को उपहार में देने से पहले वास्तु से जुड़ी कुछ बातों का ख्याल रखना आवश्यक माना गया है।
यह भी पढ़ें: घर के मुख्य द्वार पर गुलाल छिड़कने से क्या होता है?
अगर आप किसी को सोने के गहने गिफ्ट कर रहे हैं तो वास्तु शास्त्र ऐसा कहता है कि कभी भी अपने उतरे हुए गहने किसी को गिफ्ट में नहीं देने चाहिए। इससे दोष उत्पन्न होता है और रिश्तों में खटास आ जाती है। उतरे हुए गहने देने से पारिवारिक क्लेश बढ़ने लगता है।
हालांकि, ऐसा भी है कि कई बार शादी-ब्याह या किसी शुभ काम में लड़की अपनी मां के ही गहने पहन लेती है या फिर लड़का अपने पिता की कोई सोने की वस्तु जैसे कि चेन धारण कर लेता है। इसे मां का अपनी बेटी के प्रति और पिता का अपने बेटे के प्रति प्यार कह सकते हैं।
यह भी पढ़ें: क्या पर्स में रखनी चाहिए भगवान की तस्वीर?
मगर वास्तु शास्त्र कहता है कि अगर आप अपने गहने अपने किसी निजी को पहनाना भी चाहते हैं तो उससे जुड़ी विधि का पालन करना जरूरी है। अगर अप अपने गहने किसी करीबी को गिफ्ट करना चाहते हैं या देना चाहते हैं तो उन गहनों को पहले दूध में भिगोकर रख दें।
इसके बाद ही उन गहनों को गिफ्ट करें। ऐसा इसलिए क्योंकि वास्तु शास्त्र में यह वर्णित है कि किसी भी व्यक्ति की कोई भी वस्तु जब हम धारण करते हैं तो उस व्यक्ति की नकारात्मक ऊर्जा और सकारात्मक ऊर्जा हमारे शरीर में प्रवेश करती है। उसी ऊर्जा से बचाव के लिए गहने शुद्ध किये जाते हैं।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर किसी को सोना या सोने की कोई वस्तु गिफ्ट करनी चाहिए या नहीं और क्या है इसके पीछे का तर्क। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।