सनातन धर्म में हवन को एक महत्वपूर्ण अनुष्ठान माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि हवन करने से देवता प्रसन्न होते हैं और भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं।
हवन में डाली जाने वाली सामग्री से निकलने वाले धुएं में कई औषधीय गुण होते हैं। माना जाता है कि यह धुआं वातावरण को शुद्ध करता है और नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है। हवन के दौरान मंत्रों का जाप करने से मन शांत होता है, साथ ही सभी रोगदोष से भी छुटकारा मिल जाता है।
हवन से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, साथ ही सुख-शांति भी बनी रहती है। अब ऐसे में सवाल है कि नवरात्रि में कन्या पूजन के बाद हवन की राख का क्या करना चाहिए। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
कन्या पूजन के बाद हवन की राख का क्या करना चाहिए?
कन्या पूजन के बाद हवन की राख को पवित्र नदी को राख विसर्जित करने की मान्यता है। ऐसा कहा जाता है कि पवित्र नदी में राख अर्पित करने के दौरान अपनी सभी मनोकामनाएं बोलें और उसके बाद पवित्र नदी की पूजा जरूर करें। ऐसी मान्यता है कि इससे व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।
इसे जरूर पढ़ें - Shardiya Navratri 2024: नवरात्रि के पहले दिन इन खास उपायों से करें माता रानी को प्रसन्न, बदल सकती है आपकी किस्मत
कन्या पूजन के बाद हवन की राख को एक पोटली में रखें
हवन की अग्नि में देवी मां का आशीर्वाद होता है। राख में यह आशीर्वाद समाहित होता है। हवन की अग्नि को पवित्र माना जाता है और इससे निकली राख भी पवित्र होती है। हवन की राख में सकारात्मक ऊर्जा होती है जो घर में शांति और समृद्धि लाती है। ऐसी मान्यता है कि हवन की राख को अगर पोटली में रखें, तो इससे उत्तम परिणाम मिलते हैं। साथ ही घर में कभी आर्थिक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता है।
इसे जरूर पढ़ें - Navratri 2024 Nine Days Colour List: शारदीय नवरात्रि के नौ दिनों में पहनें इन रंगों के कपड़े, माता दुर्गा की बनी रहेगी कृपा
हवन की राख को तिजोरी में रखें
अगर आपको बार-बार आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, तो कन्या पूजन के बाद हवन की राख को एक तिजोरी में रखें। ऐसा कहा जाता है कि राख को तिजोरी में रखने से व्यक्ति को धन लाभ होता है। साथ ही सुख-समृद्धि की भी प्राप्ति होती है। इसके अलावा जीवन में चल रही परेशानियां दूर हो जाती है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- HerZindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों