Karwa Chauth 2025: करवा चौथ पर चांद को अर्घ्य देते समय क्या बोलना चाहिए?

साल 2025 में करवा चौथ का व्रत 10 अक्टूबर, शुक्रवार को रखा जाएगा। इस दिन चंद्रमा को अर्घ्य देना बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना के लिए पूरे दिन निर्जला व्रत रखती हैं और रात में चंद्रमा के दर्शन करके उन्हें अर्घ्य देने के बाद ही पति के हाथों जल ग्रहण करके अपना व्रत खोलती हैं। चंद्रमा को लंबी उम्र, शांति और प्रेम का प्रतीक माना जाता है इसलिए उन्हें अर्घ्य देने से व्रत पूरा होता है और वैवाहिक जीवन में खुशहाली आती है। इसी कड़ी में वृंदावन के ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि करवा चौथ के दिन चंद्रमा को अर्घ्य देते समय क्या बोलना चाहिए जिससे व्रत का पूर्ण फल प्राप्त होता है, आइये जानते हैं इस बारे में विस्तार से।
करवा चौथ के दिन चंद्रमा को अर्घ्य देते समय क्या बोलें? (Karwa Chauth Pr Chandrama Ko Arghya Dete Samay Kya Bole)
चंद्रमा को अर्घ्य देते समय सुहागिन महिलाओं को तीन चीजें बोलनी चाहिए। सबसे पहले चांद को अर्घ्य देते समय चंद्रमा के मंत्रों का जाप करना चाहिए।

चंद्रमा के मंत्र हैं: ॐ श्रां श्रीं श्रौं स: चन्द्रमसे नम:, ॐ श्रीं श्रीं चन्द्रमसे नम:, ऊँ दधिशंखतुषाराभं क्षीरोदार्णवसंभवम। नमामि शशिनं सोमं शंभोर्मुकुटभूषणम।
यह भी पढ़ें: Karwa Chauth 2025: 9 या 10 अक्टूबर, कब रखा जाएगा करवा चौथ का व्रत? जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व
चंद्रमा को अर्घ्य देते समय अपने पति का पांच बार नाम लें और एक सफेद फूल चंद्रमा को अर्पित करें। सफेद वस्त्र भी अर्पित कर सकते हैं।
करवा चौथ के दिन पति का नाम लेते हुए सफेद फूल या वस्त्र अर्पित करने से पति के जीवन में पसरा हुआ कैसा भी मानसिक तनाव दूर होता है।
यह भी पढ़ें: Karwa Chauth Ki Aarti: करवा चौथ के दिन जरूर करें ये आरती, वैवाहिक जीवन में बनी रहेगी खुशहाली
इसके अलावा, तीसरा जो आप चंद्रमा को अर्घ्य देते समय बोल सकती हैं वह है चंद्रमा की रक्षा स्तुति। रक्षा स्तुति करने से पति का संकट टलता है।

चंद्रमा की स्तुति है: क्षीरोदार्णवसम्भूत आत्रेयगोत्रसमुद्भव:। गृहाणार्ध्यं शशांकेदं रोहिण्यसहितो मम ।। इस स्तुति को 5 या फिर 11 बार दोहरा सकते हैं।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर करवा चौथ के दिन चंद्रमा को अर्घ्य देते समय क्या बोलना चाहिए और क्या है उसका महत्व एवं उससे मिलने वाले लाभ। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
- करवा चौथ के दिन चंद्रमा को अर्घ्य किस धातु के बर्तन से देना चाहिए?
- करवा चौथ के दिन चंद्रमा को अर्घ्य मिट्टी, तांबे, चांदी या सोने के धातु के बर्तन से देना चाहिए।
- क्या पीरियड्स में करवा चौथ का व्रत रख सकते हैं?
- पीरियड्स में करवा चौथ का व्रत एवं पूजा नहीं करने चाहिए।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।