Holashtak 2025 Astro Tips: होलाष्टक के दौरान कौन सी चीजें नहीं खरीदनी चाहिए?

होलाष्टक 7 मार्च, दिन शुक्रवार से शुरू हो जाएंगे। होली से पहले के ये वो 8 दिन हैं जब किसी भी प्रकार के मांगलिक कार्य पर रोक लग जाती है। इस दौरान यात्रा करना भी शुभ नहीं माना जाता है। इसके अलावा, ज्योतिष शास्त्र में तो यहां तक बताया गया है कि होलाष्टक के दौरान कुछ चीजों को भूल से भी नहीं खरीदना चाहिए। इससे घर में अशुभता आती है और नकारात्मक प्रभाव घर के लोगों पर दिखता है। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि होलाष्टक के दौरान कौन सी चीजें न खरीदें।
होलाष्टक के दौरान क्या नहीं खरीदना चाहिए? (Holashtak Ke Dauran Kya Nahi Kharidna Chahiye?)
नई चीजों को न खरीदें: होलाष्टक के दिनों में नया सामान जैसे कि कपड़े, घरेलू वस्तुएं, गाड़ी, सोना, चांदी आदि नहीं खरीदने चाहिए। इस समय में नए सामान की खरीदारी से माना जाता है कि व्यक्ति को आर्थिक संकट या दुखों का सामना करना पड़ सकता है।

नए मकान को न खरीदें: होलाष्टक के दिनों में नया मकान भी नहीं खरीदना चाहिए। यहान तक कि नए मकान से जुड़ा किसी भी प्रकार का लेनदेन तक नहीं करना चाहिए। इसके अलावा, खरीदे हुए प्लाट पर नए मकान का निर्माण भी शुरू नहीं करना चाहिए।
यह भी पढ़ें: Holashtak 2025 Date: कब से शुरू हो रहे हैं होलाष्टक? जानें इन 8 दिनों तक क्या करें और क्या नहीं
पूजा सामग्री को न खरीदें: यूं तो होलाष्टक में पूजा-पाठ करना श्रेष्ठ माना जाता है लेकिन इन 8 दिनों में शादी, विशेष अनुष्ठान, संकल्पित यज्ञ आदि करने से बचना चाहिए और साथ ही इससे जुड़ी पूजा सामग्री भी नहीं खरीदनी चाहिए, नहीं तो इसका फल नहीं मिलता है।

निवेश या लेनदेन न करें: होलाष्टक के दौरान अगर आप प्रॉपर्टी में निवेश करने की सोच रहे हैं तो ऐसा न करें क्योंकि इससे आपको धन हानि हो सकती है और निवेश में लगाया हुआ पूरा पैसा डूब सकता है। घर की आर्थिक स्थिति भयंकर रूप से बिगड़ सकती है।
यह भी पढ़ें: Holashtak 2025: होलाष्टक के 8 दिनों में किस तेल का दीपक जलाने से घर में आएगी समृद्धि? जानें नियम
नई धातु को न खरीदें: घर में किसी भी प्रकार की कोई वास्तु जो सोना, चांदी, तांबा, पीतल, लोहा, प्लास्टिक आदि से जुड़ी हुई हो उन्हें घर न लाएं। ये सभी वस्तुएं किसी न किसो ग्रह से संबंधित है और इन्हें घर लाने से उस ग्रह का दुष्प्रभाव पड़ सकता है।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।