somvati amavasya 2024 daan

Somvati Amavasya Daan 2024: सोमवती अमावस्या के दिन क्या दान करना चाहिए?

जहां एक ओर सोमवती अमावस्या के दिन पवित्र नदी में स्नान का विशेष स्थान मौजूद है तो वहीं, दूसरी ओर इस दिन दान करना भी बहुत हितकारी माना जाता है। 
Editorial
Updated:- 2024-12-20, 23:00 IST

पौष माह की अमावस्या यानी कि साल की आखिरी अमावस्या 30 दिसंबर, दिन सोमवार को पड़ने जा रही है। जहां एक ओर सोमवती अमावस्या के दिन पवित्र नदी में स्नान का विशेष स्थान मौजूद है तो वहीं, दूसरी ओर इस दिन दान करना भी बहुत हितकारी माना जाता है। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि सोमवती अमावस्या के दिन कौन सी चीजों का दान करना चाहिए और क्या हैं उससे मिलने वाले लाभ।

सोमवती अमावस्या के दिन करें तिल का दान (Somwati Amavasya Ke Din Kare Til Ka Daan)

Somwati Amavasya Ke Din Kare Til Ka Daan

तिल का संबंध शनि देव से माना जाता है। इसके अलावा, तिल का नाता पितरों से भी है। ऐसे में सोमवती अमावस्या के दिन तिल का दान करने से न सिर्फ शनि देव प्रसन्न होते हैं बल्कि पितरों का आशीर्वाद भी मिलता है और घर में सुख-समृद्धि आती है।

यह भी पढ़ें: Somvati Amavasya Deepak Upay 2024: सोमवती अमावस्या के दिन घर में किस स्थान पर जलाएं दीये?

सोमवती अमावस्या के दिन करें जूते का दान (Somwati Amavasya Ke Din Kare Jute Ka Daan)

Somwati Amavasya Ke Din Kare Jute Ka Daan

सोमवती अमावस्या के दिन जूतों का दान करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि जूतों का दान करने से घर में पसरी हुई धन की कमी दूर हो जाती है। इसके अलावा, घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा भी नष्ट होने लगती है और सकारात्मकता बढ़ती है।

सोमवती अमावस्या के दिन करें गुड़ का दान (Somwati Amavasya Ke Din Kare Gud Ka Daan)

Somwati Amavasya Ke Din Kare Gud Ka Daan

सोमवती अमावस्य के दिन गुड़ का दान करने से पारिवारिक क्लेश दूर होता है। अगर परिवार के सदस्यों के बीच किसी भी प्रकार का मतभेद है तो वह नष्ट हो जाता है और आपसी तालमेल, प्यार और विश्वास बढ़ता है। पारिवारिक शांति स्थापित होती है।

यह विडियो भी देखें

यह भी पढ़ें: Amavasya Dates 2025: साल 2025 में कब-कब है अमावस्या? जानें शुभ मुहूर्त

सोमवती अमावस्या के दिन करें वस्त्र का दान (Somwati Amavasya Ke Din Kare Kale Vastron Ka Daan)

Somwati Amavasya Ke Din Kare Kale Vastron Ka Daan

सोमवती अमावस्या के दिन काले वस्त्रों का दान करना बहुत शुभ माना जाता है। काले वस्त्रों का दान करने से घर या घर के सदस्यों को लगी बुरी नजर उतर जाती है। इसके अलावा, काले वस्त्रों का सोमवती अमावस्या के दिन दान करने से राहु मजबू होता है।

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर सोमवती अमावस्या के दिन किन चीजों का दान करना चाहिए।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;