Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:58 AM IST

Somvati Amavasya Deepak Upay 2024: सोमवती अमावस्या के दिन घर में किस स्थान पर जलाएं दीये?

ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि सोमवती अमावस्या के दिन जहां एक ओर दान-पुण्य और गंगा स्नान करना चाहिए तो वहीं, दूसरी ओर इस दिन विशेष रूप से दीपक भी जलाने चाहिए।  
Updated:- 2024-12-18, 17:45 IST
somvati amavasya 2024 diye ke upay

हिन्दू धर्म में अमावस्या तिथि को भले ही अशुभ माना जाता है लेकिन इसका बहुत महत्व भी है। वैदिक पंचांग में बताया गया है कि साल में कुल 12 अमावस्या तिथियां पड़ती हैं। इन्हीं में से एक है सोमवती अमावस्या जो इस साल 30 दिसंबर, दिन सोमवार को है। पौष माह की सोमवती अमावस्या साल 2024 की आखिरी अमावस्या भी है। ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि सोमवती अमावस्या के दिन जहां एक ओर दान-पुण्य और गंगा स्नान करना चाहिए तो वहीं, दूसरी ओर इस दिन विशेष रूप से दीपक भी जलाने चाहिए। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि सोमवती अमावस्या के दिन 5 स्थानों पर दीया अवश्य जलाना चाहिए। आइये जानते हैं इस बारे में।

सोमवती अमावस्या के दिन जलाएं मुख्य द्वार पर दीया

somvati amavasya ke din ghar mein kaha jalaye diya

सोमवती अमावस्या के दिन घर के मुख्य द्वार पर दीया जलाना चाहिए। इस दिन घर के मुख्य द्वारपर दीया जलाने से न सिर्फ घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है बल्कि घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा भी नष्ट होने लगती है।

यह भी पढ़ें: शनिवार के दिन दीपक जलाने के दौरान जरूर डालें ये एक चीज, शनिदोष से मिल सकता है छुटकारा 

सोमवती अमावस्या के दिन जलाएं दक्षिण दिशा में दीया

दक्षिण दिशा को यमराज की दिशा माना जाता है। ऐसे में अगर सोमवती अमावस्या के दिन दक्षिण दिशा में दीया जलाया जाए तो इससे अकाल मृत्यु जैसे योग टल जाते हैं और आयु में वृद्धि का वरदान प्राप्त हो सकता है।

somvati amavasya ke din ghar mein kaha jalaye diya

सोमवती अमावस्या के दिन जलाएं पूर्वजों के आगे दीया

सोमवती अमावस्या के दिन पूर्वजों की तस्वीर के आगे भी दीया जलाना चाहिए। इससे पितृ शांत होते हैं, प्रसन्न होते हैं और अपनी कृपा बरसाते हैं। इसके अलावा, घर में मौजूद पितृ दोष भी इस उपाय से दूर हो सकता है।

यह भी पढ़ें: घर में तुलसी की सूखी लकड़ी का दीपक जलाने से क्या होता है?

सोमवती अमावस्या के दिन जलाएं पीपल के नीचे दीया

पीपल के पेड़ में सभी देवी-देवताओं का वास माना जाता है। इसके अलावा, पीपल के पेड़ में ग्रहों भी स्थापित होते हैं। ऐसे में पीपल के नीचे सोमवती अमावस्या के दिन दीया जलाने से देवी-देवताओं और ग्रहों की कृपा मिलती है।

somvati amavasya ke din kitne dipak jalaye

सोमवती अमावस्या के दिन जलाएं पूर्व दिशा में दीया

पूर्व दिशा सूर्य देव की दिशा मानी जाती है। ऐसे में पूर्व दिशा में सोमवती अमावस्या के दिन दीया जलाने से सूर्य देव की कृपा मिलती है। सूर्य देव के आशीर्वाद से भाग्य का साथ मिलता है। सौभाग्य में वृद्धि होती है।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।