हिंदू धर्म में रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित माना जाता है। सूर्य को ऊर्जा, जीवन और प्रकाश का स्रोत माना जाता है, इसलिए इस दिन उनकी पूजा का विशेष महत्व है। मान्यता है कि रविवार को सूर्य देव की आराधना करने से अच्छा स्वास्थ्य, तेज, आत्मविश्वास और सफलता मिलती है। वहीं, इस दिन कुछ खास चीजों को खरीदने से नकारात्मक ऊर्जा आ सकती हैं, जिससे घर की बरकत रुक सकती है। अगर आप भी घर, परिवार और जीवन में सुख-समृद्धि बनाए रखना चाहती हैं, तो रविवार के दिन कुछ चीजों को खरीदने से परहेज करना चाहिए। आइए ज्योतिषाचार्य अरविंद त्रिपाठी से उन चीजों के बारे में जानते हैं, जिन्हें रविवार के दिन भूलकर भी नहीं खरीदने चाहिए।
रविवार को क्या-क्या नहीं खरीदने चाहिए?
लोहे का सामान
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, रविवार के दिन लोहा या लोहे से बनी कोई भी चीज खरीदना अशुभ माना जाता है। ऐसा करने से सूर्य देव नाराज हो सकते हैं और घर में आर्थिक परेशानियां आ सकती हैं।
कार, बाइक या किसी भी तरह का वाहन
रविवार के दिन नया वाहन खरीदना भी अशुभ माना जाता है। माना जाता है कि इस दिन वाहन खरीदने से वह बार-बार खराब होता है या दुर्घटना का शिकार हो सकता है। साथ ही, वाहन से संबंधित एक्सेसरीज भी इस दिन नहीं खरीदनी चाहिए।
न करें फर्नीचर की खरीदारी
रविवार को फर्नीचर का सामान खरीदना भी शुभ नहीं माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इससे घर में गरीबी आती है। रविवार केदिन हार्डवेयर या घर बनाने से संबंधित कोई भी सामान नहीं खरीदना चाहिए। इससे आर्थिक नुकसान हो सकता है। रविवार के दिन बागवानी से जुड़ा कोई भी सामान खरीदना अशुभ माना जाता है।
इसे भी पढ़ें-रविवार के दिन लाल कपड़े पहनने से क्या होता है? जानें ज्योतिष से
काले, नीले या ग्रे रंग के वस्त्र
रविवार के दिन काले, नीले या ग्रे रंग के वस्त्र पहनने और खरीदने से बचना चाहिए। इस दिन लाल या सूर्य के अन्य प्रिय रंगों के वस्त्र पहनना शुभ माना जाता है।
इसे भी पढ़ें-रविवार को क्यों नहीं पहनने चाहिए काले वस्त्र?
रविवार को क्या खरीदना शुभ होता है?
माना जाता है कि रविवार के दिन कुछ चीजें खरीदना शुभ होता है। इस दिन लाल रंग सूर्य का प्रतीक है, इसलिए इस दिन लाल रंग की चीजें खरीदना शुभ होता है। रविवार को गेहूं खरीदना भी शुभ माना जाता है। यही नहीं, इस दिन तांबे की वस्तुएं खरीदना शुभ होता है, क्योंकि तांबा सूर्य की धातु मानी जाती है। रविवार को गुड़ खरीदना भी अच्छा माना जाता है। इस दिन आप एक नया पर्स या वॉलेट भी खरीद सकती हैं। यह आर्थिक स्थिरता के लिए अच्छा माना जाता है।
इसे भी पढ़ें-Shubh Muhurat For Buying New Vehicle May 2025: मई में वाहन खरीदने के लिए शुभ मुहूर्त और तिथि जानें
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों