सपने में पानी से भरा हुआ तालाब देखना

सपने में व्यक्ति कई तरह की चीजें देखता है। कुछ लोग उन सपनों पर ध्यान नहीं देते हैं और कुछ लोग उसे अनदेखा कर देते हैं। 

dreams astro

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में व्यक्ति को तरह की चीजें दिखाई देती है। जिसके बारे में जानने के लिए लोग बेहद उत्सुक रहते हैं, कि आखिर सपने का मतलब क्या होता है। आखिर यह सपना हमें क्यों आया। यह सपना किस प्रकार का संकेत देना चाहता है। ऐसा कहा जाता है कि सपनों को कभी भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। बता दें, सपने व्यक्ति के जीवन में बदलाव के लिए आते हैं। वह व्यक्ति के भविष्य के बारे में संदेश देता है।

तो ऐसे में आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से जानते हैं कि सपने में भरा हुआ तालाब देखने का क्या मतलब होता है। यह शुभ होता है या अशुभ परिणाम लेकर आता है। साथ ही सपने में पानी देखने का मतलब क्या होता है।

सपने में पानी से भरा तालाब देखने का मतलब

अगर आपने सपने में पानी से भरा तालाब देखा है, तो यह सपना बेहद शुभ माना जाता है। यह व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव का संकेत देता है। साथ ही सुखी जीवन के बारे में व्यतीत करता है। आशय यह है कि आपका आने वाला समय बेहद शुभ है। आपके जीवन में किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं आएगी और आपका काम समय के साथ पूरा हो जाएगा।

सपने में गंदे तालाब का पानी देखने का मतलब

talab

अगर आपको सपने में गंदे पानी का तालाब दिखता है, तो इसका मतलब यह है कि आपको जीवन में और मेहनत करने की आवश्यकता है। आपको कोई भी काम सोच-समझकर करना चाहिए। सपने में गंदे पानी का तालाब देखना यह दर्शाता है कि अगली बार आपको कोई भी काम करने में सोच-विचार अवश्य करना चाहिए।

इसे जरूर पढ़ें - क्या आपको भी सपने में कभी दिखता है पानी? जानें इसके संकेत

सपने में साफ तालाब का पानी देखने का मतलब

सपने में कुंड का पानी देखना शुभ और सकारात्मक माना जाता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार साफ पानी का तालाब देखने का मतलब होता है कि आप आने वाले समय पर तरक्की(तरक्की मंत्र)करने वाले हैं और आपका समय अच्छा रहने वाला है, यानी कि भगवान आपके साथ हैं। अगर कोई महिला यह सपना देखती है, तो उनके लिए यह बेहद शुभ संकेत हैं। आपकी कोई इच्छा जल्द पूरी होने वाली है।

सपने में खुद को तालाब में तैरते हुए देखने का मतलब

अगर आप सपने में खुद को तैरते हुए देखते हैं, तो इसका मतलब यह है कि आपको आने वाले दिनों में आपको सफलता की प्राप्ति होगी। साथ ही कार्यक्षेत्र (कार्यक्षेत्र उपाय) में तरक्की मिलने की भी संभावना बन रही है। आपको प्रमोशन के भी योग बन रहे हैं। इसलिए सपने में खुद को तैरते हुए देखना आपके लिए बहुत शुभ है।

अगर आप भी सपने में पानी से भरा तालाब देख रहे हैं, तो यह सपना आपके लिए बेहद शुभ है और अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit - Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP