Vivah Muhurat 2025: जुलाई से लेकर अक्टूबर तक नहीं बजेंगी शहनाइयां, जानें नवंबर और दिसंबर में कब-कब पड़ेंगी शादी की शुभ तिथियां

Shadi Vivah Muhurat 2025: अगर आप इस साल 2025 में शादी की योजना बना रही हैं तो आपको बता दें कि जुलाई से लेकर अब अक्टूबर के महीने तक एक भी विवाह का मुहूर्त नहीं होगा क्योंकि देवशयनी एकादशी 6 जुलाई को पड़ रही है और इसके साथ ही चातुर्मास आरंभ हो जाएगा। अब जो भी विवाह के लिए शुभ तिथियां आएंगी वो नवंबर और दिसंबर के महीने में पड़ेगी।
vivah muhurat 2025

शादी हर किसी की ज़िंदगी का एक ख़ास लम्हा होता है, जो सिर्फ़ दो लोगों को ही नहीं, बल्कि दो परिवारों और संस्कृतियों को भी एक साथ लाता है। हिंदू धर्म और ज्योतिष में विवाह के लिए शुभ मुहूर्त का बड़ा महत्व है। ऐसा माना जाता है कि सही मुहूर्त और तिथि में की गई शादी सफल होती है और वैवाहिक जीवन हमेशा खुशहाल रहता है। वहीं, अगर मुहूर्त का ध्यान न रखा जाए, तो वैवाहिक जीवन में चुनौतियां आ सकती हैं। इसलिए ज्योतिषी विवाह के लिए ऐसा शुभ समय बताते हैं, जिसमें शादी करने से जीवन में हमेशा समृद्धि बनी रहती है।

साल 2025 में शादी के लिए कई शुभ तिथियां हैं, जो ग्रह-नक्षत्रों और पंचांग के हिसाब से तय की गई हैं। ये तिथियाँ सिर्फ़ वैवाहिक जीवन को सफल बनाने के लिए ही नहीं, बल्कि यह भी पक्का करती हैं कि नए जोड़े का जीवन प्यार, तालमेल और खुशियों से भरा रहे।

वैसे तो शादी का शुभ मुहूर्त तय करते समय लड़के और लड़की की कुंडली, गोत्र, जन्म नक्षत्र और दूसरे ज्योतिषीय कारकों का भी ध्यान रखा जाता है, लेकिन कुछ ऐसी खास तिथियां होती हैं जिनमें विवाह करना किसी भी व्यक्ति के लिए शुभ माना जाता है। अगर आप 2025 में अपनी या किसी और की शादी की योजना बना रहे हैं और सही तिथियों की जानकारी चाहते हैं, तो यहां आप ज्योतिषाचार्य सौरभ त्रिपाठी से जुलाई से दिसंबर तक के शुभ विवाह मुहूर्त के बारे में जान सकते हैं।

जुलाई 2025 से अक्टूबर 2025 विवाह शुभ मुहूर्त

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, देवशयनी एकादशी से लेकर देवउठनी एकादशी तक भगवान विष्णु योगनिद्रा में रहते हैं। इस अवधि में विवाह और अन्य शुभ कार्यों पर रोक लग जाती है। वर्ष 2025 में 6 जुलाई को देवशयनी एकादशी पड़ रही है, जिसके बाद भगवान विष्णु चार महीने तक विश्राम करेंगे। यह अवधि नवंबर में 2 तारीख को देवउठनी एकादशी पर समाप्त होगी।

इन चार महीनों को चातुर्मास कहा जाता है, जो धार्मिक दृष्टि से विशेष होता है इस दौरान शुभ कार्यों की मनाही होती है। इस दौरान शादी-विवाह जैसे मांगलिक कार्य करना ज्योतिषीय नियमों के अनुसार वर्जित होता है। ऐसे में यदि आप ज्योतिष और शुभ मुहूर्त का पालन करते हैं, तो इन महीनों में विवाह या उससे संबंधित कार्य करने से बचें।

यह समय पूजा-पाठ और आत्मचिंतन के लिए उपयुक्त माना जाता है। देवउठनी एकादशी के बाद से विवाह और अन्य मांगलिक कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त पुनः आरंभ हो जाएंगे। इसलिए अपने विवाह की योजना बनाते समय इन बातों का अवश्य ध्यान रखें और शुभ समय का चयन करें ताकि आपका दांपत्य जीवन सुखी और समृद्ध हो

नवंबर 2025 विवाह शुभ मुहूर्त

wedding muhurat of 2025

नवंबर के महीने में देवउठनी एकादशी के दिन से विवाह कार्य आरंभ हो जाते हैं। इस दौरान 2 नवंबर को देव उठनी एकादशी है। इस महीने शादी की कुछ शुभ तिथियां 2, 3, 6, 8, 12, 13, 16, 17, 18, 21, 22, 23, 25 और 30 नवंबर हैं। इस महीने इन्हीं तिथियों में विवाह करना शुभ होगा। इन तिथियों के शुभ मुहूर्त यहां जान सकते हैं-

विवाह तिथियां शुभ मुहूर्त
2 नवंबर 2025, रविवार रात्रि 11:11 बजे से 3 नवम्बर 2025, सुबह 06:34 बजे तक
3 नवंबर 2025, सोमवार प्रातः 06:34 बजे से शाम 07:40 बजे तक
6 नवंबर 2025, बृहस्पतिवार रात्रि 03:28 बजे से 7 नवंबर, प्रातः 06:37 बजे तक
7 नवंबर 2025, शुक्रवार रात्रि 12:34 तक
8 नवंबर 2025, शनिवार प्रातः 07:32 बजे से रात 10:02 बजे तक
12 नवंबर 2025, बुधवार रात्रि 12:51 बजे से 13 नवंबर, सुबह 06:42 बजे तक
13 नवंबर 2025, बृहस्पतिवार प्रातः 06:42 बजे से शाम 07:38 बजे तक
16 नवंबर 2025, रविवार प्रातः 06:47 बजे से 17 नवंबर, रात्रि 02:11 बजे तक
17 नवंबर 2025, सोमवार प्रातः 05:01 बजे से 18 नवंबर, प्रातः 06:46 बजे तक
18 नवंबर 2025, मंगलवार प्रातः 06:46 बजे से सुबह 07:12 बजे तक
21 नवंबर 2025, शुक्रवार प्रातः 10:44 बजे से दोपहर 01:56 बजे तक
22 नवंबर 2025, शनिवार रात्रि 11:27 बजे से 23 नवंबर,प्रातः 06:50 बजे तक
23 नवंबर 2025, रविवार प्रातः 06:50 बजे से दोपहर 12:09 बजे तक
24 नवंबर 2025, सोमवार रात्रि 09:54 के बाद
25 नवंबर 2025, मंगलवार दोपहर 12:50 बजे से रात 11:57 बजे तक
26 नवंबर 2025, बुधवार

रात्रि 11:58 के बाद

27 नवंबर 2025, गुरुवार रात्रि 02:24 तक
30 नवंबर 2025, रविवार प्रातः 07:12 बजे से 01 दिसंबर, प्रातः 06:56 तक

दिसंबर 2025 विवाह शुभ मुहूर्त

vivah shubh muhurat for year 2025

दिसंबर साल का अंतिम महीना होने के साथ-साथ ठंड के मौसम की शुरुआत का संकेत भी देता है। इस महीने का सर्द वातावरण विवाह समारोहों के लिए बेहद खास और मनमोहक माना जाता है। यदि आप दिसंबर 2025 में शादी करने की योजना बना रहे हैं, तो यह महीना आपके लिए शुभ हो सकता है।

ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, इस महीने विवाह के लिए कुछ विशेष तिथियां निर्धारित की गई हैं। इस महीने की शुभ तिथियां 4, 5 और 6 दिसंबर हैं, जो वैवाहिक जीवन को सफल और सुखद बनाने में सहायक हो सकती हैं। इन दिनों पर ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति अनुकूल होगी, जो विवाह के लिए सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करेगी।

विवाह की योजना बनाते समय इन शुभ तिथियों का ध्यान रखें और ज्योतिषीय परामर्श लेकर अपने खास दिन को और भी शुभ और मंगलमय बनाएं। शादी के अन्य अनुष्ठानों और तैयारियों में भी ज्योतिषीय नियमों का पालन जरूरी है इसलिए आपको इनके शुभ मुहूर्त के बारे में जान लेना चाहिए।

विवाह तिथियां शुभ मुहूर्त
4 दिसंबर 2025, बृहस्पतिवार शाम 06:40 बजे से 5 दिसंबर। प्रातः 06:59 बजे तक
5 दिसंबर 2025, शुक्रवार प्रातः 06:59 बजे से 6 दिसंबर, प्रातः 07:00 बजे तक
6 दिसंबर 2025, शनिवार प्रातः 07:00 बजे से प्रातः 08:48 बजे तक

जून 2025 विवाह शुभ मुहूर्त

जून का महीना गर्मी के चरम के साथ-साथ विवाह के लिए कई शुभ तिथियां भी लेकर आता है। यदि आप जून में शादी की योजना बना रहे हैं, तो यह समय आपके लिए विशेष हो सकता है।

ज्योतिष के अनुसार, जून के महीने में विवाह के लिए कुछ शुभ तिथियां निर्धारित की गई हैं। इन तिथियों पर ग्रह और नक्षत्रों की स्थिति अनुकूल होती है, जो विवाह को सफल और सुखद बनाने में सहायक मानी जाती है। खासतौर पर 1, 2, 4 और 7 जून को विवाह के लिए शुभ मुहूर्त बताए गए हैं। इन दिनों पर शादी करने से दांपत्य जीवन में समृद्धि और खुशहाली का संचार होता है।

जून में विवाह की योजना बनाते समय इन तिथियों का ध्यान रखें और साथ ही, शादी के अन्य अनुष्ठानों के लिए भी ज्योतिषीय सलाह लें। यह न केवल आपके वैवाहिक जीवन को शुभ बनाएगा बल्कि परिवार और रिश्तेदारों के लिए भी सुखद अनुभव सुनिश्चित करेगा।इस महीने शादी के शुभ मुहूर्त यहां बताए जा रहे हैं।

विवाह तिथियां शुभ मुहूर्त
1 जून 2025, रविवार रात्रि 9:37 के बाद
2 जून 2025, सोमवार प्रातः 08:21 बजे से रात्रि 08:34 बजे तक
4 जून 2025, बुधवार प्रातः 08:29 बजे से 5 जून , प्रातः 05:23 बजे तक
7 जून 2025, शनिवार प्रातः 09:40 बजे से प्रातः 11:18 बजे तक

जनवरी 2025 विवाह शुभ मुहूर्त

saal 2025 me shadi kab karen

अगर आप साल की शुरुआत में ही शादी की योजना बना रहे हैं तो जनवरी महीने की कुछ तिथियां आपके लिए बहुत शुभ हैं। इस महीने मकर संक्रांति के बाद से विवाह मुहूर्त शुरू हो जाएंगे और सबसे शुभ तिथियां 16, 17, 18, 19, 21, 22और 24 जनवरी हैं। इन तिथियों के शुभ मुहूर्त की जानकारी यहां लें।

विवाह तिथियां शुभ मुहूर्त
16 जनवरी 2025, गुरुवार प्रातः 04:06 बजे से 17 जनवरी प्रातः 07:15 बजे तक
17 जनवरी 2025, शुक्रवार प्रातः 07:15 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक
18 जनवरी 2025, शनिवार दोपहर 02:51 बजे से 19 जनवरी, रात्रि 01:16 बजे तक
19 जनवरी 2025, रविवार रात्रि 01:58 बजे से 20 जनवरी, प्रातः 07:14 बजे तक
21 जनवरी 2025, मंगलवार रात्रि 11:36 बजे से 22 जनवरी, प्रातः 03:50 बजे तक
22 जनवरी 2025, बुधवार रात्रि 2:34 बजे तक
24 जनवरी 2025, शुक्रवार रात्रि 07:25 बजे से 25 जनवरी, प्रातः 07:07 बजे तक

फरवरी 2025 विवाह शुभ मुहूर्त

फरवरी का महीना हमेशा से ही प्रेम का महीना माना जाता है। ऐसे में जिन लोगों की शादी इस महीने होती है वो वैवाहिक जीवन में खुशहाल रहते हैं।

इसी महीने बसंत पंचमी का पर्व भी होता है जिसमें बिना किसी मुहूर्त के भी शादी करना शुभ माना जाता है। अगर आप भी इस महीने विवाह करना चाहते हैं तो सबसे अच्छी तिथियां 7, 13, 14, 15, 18, 19, 20, 21 और 25 फरवरी हैं। इस महीने शादी की तिथियों के साथ शुभ मुहूर्त के बारे में यहां जानें-

विवाह तिथियां शुभ मुहूर्त
7 फरवरी 2025, शुक्रवार प्रातः 07:06 बजे से शाम 04:17 बजे तक
13 फरवरी 2025, बृहस्पतिवार प्रातः 07:01 बजे से प्रातः 07:31 बजे तक
14 फरवरी 2025, शुक्रवार रात्रि 11:09 बजे से 15 फरवरी प्रातः 06:59 बजे तक
15 फरवरी 2025, शनिवार प्रातः 06:59 बजे से प्रातः 10:48 बजे तक
16 फरवरी 2025, रविवार प्रातः 06:59 बजे से प्रातः 08:06 बजे तक
18 फरवरी 2025, मंगलवार प्रातः 09:52 बजे से 9 फरवरी प्रातः 06:56 बजे तक
19 फरवरी 2025, बुधवार प्रातः 06:56 बजे से रात्रि 07:32 बजे तक
20 फरवरी 2025, बृहस्पतिवार दोपहर 1:30 बजे तक
21 फरवरी 2025, शुक्रवार प्रातः 11:59 बजे से दोपहर 03:54 बजे तक
25 फरवरी 2025, मंगलवार प्रातः 08:15 बजे से शाम 06:31 बजे तक

मार्च 2025 विवाह शुभ मुहूर्त

vivah shubh muhurat 2025 for all

मार्च महीने में जहां एक तरफ सर्दी का मौसम ख़त्म होता है, वहीं इसी महीने होली का पर्व भी होता है। ठंड कम होने की वजह से कई लोग इसी महीने शादी करना पसंद करते हैं। अगर आप भी मार्च के महीने में शादी करने के बारे में सोच रहे हैं तो इस महीने की 1, 2, 6, 7 और 12 तारीखें आपके लिए शुभ हैं। आइए जानें विवाह के शुभ मुहूर्त-

विवाह तिथियां शुभ मुहूर्त
1 मार्च 2025, शनिवार प्रातः 11:22 बजे से 2 मार्च प्रातः 06:45 बजे तक
2 मार्च 2025, रविवार प्रातः 06:45 से 3 मार्च रात्रि 01:14 बजे तक
5 मार्च 2025, बुधवार रात्रि 3:09 बजे से
6 मार्च 2025, बृहस्पतिवार रात्रि 10:01 बजे से 7 मार्च प्रातः 06:40 बजे तक
7 मार्च 2025, शुक्रवार प्रातः 06:40 बजे से प्रातः 11:32 बजे तक
11 मार्च 2025, शनिवार रात्रि 11:32 बजे से
12 मार्च 2025, बुधवार प्रातः 08:43 बजे से 13 मार्च प्रातः 04:05 बजे तक

इसे जरूर पढ़ें: Festival Calendar 2025 : मकर संक्रांति से लेकर दिवाली तक, जानें इस वर्ष कब पड़ेगा कौन सा त्‍योहार

अप्रैल 2025 विवाह शुभ मुहूर्त

विवाह के लिए अप्रैल का महीना बहुत शुभ माना जाता है और साल 2025 में इस महीने में ही 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया का पर्व पड़ रहा है, जिससे इस महीने का महत्व और ज्यादा बढ़ जाएगा। अक्षय तृतीया के दिन आप बिना मुहूर्त विचारे हुए विवाह कर सकते हैं। इस महीने विवाह की अन्य शुभ तिथियों में 14, 16, 18, 19, 20, 21, 25, 29 और 30 अप्रैल हैं। इस महीने के विवाह के शुभ मुहूर्त यहां जानें-

विवाह तिथियां शुभ मुहूर्त
14 अप्रैल 2025, सोमवार रात्रि 10:39 बजे से 15 अप्रैल, रात्रि 12:13 बजे तक
16 अप्रैल 2025, बुधवार रात्रि 12:19 बजे से 17 अप्रैल प्रातः 05:54 बजे तक
18 अप्रैल 2025, शुक्रवार रात्रि 01:04 से 19 अप्रैल, प्रातः 05:52 बजे तक
19 अप्रैल 2025, शनिवार प्रातः 05:52 से प्रातः 10:21 बजे तक
20 अप्रैल 2025, रविवार प्रातः 11:48 बजे से 21 अप्रैल, प्रातः 05:50 तक
21 अप्रैल 2025, सोमवार प्रातः 05:50 बजे से दोपहर 12:37 बजे तक
22 अप्रैल 2025, मंगलवार दोपहर 12:44 तक
25 अप्रैल 2025, शुक्रवार प्रातः 08:53 बजे से दोपहर 12:31 बजे तक
29 अप्रैल 2025, मंगलवार शाम 06:47 बजे से 30 अप्रैल प्रातः 05:41 बजे तक
30 अप्रैल 2025, बुधवार प्रातः 05:41 बजे से दोपहर 12:02 बजे तक

मई 2025 विवाह शुभ मुहूर्त

when to marry in 2025

मई के महीने में गर्मी का प्रकोप बढ़ने लगता है, लेकिन कई लोग विवाह के लिए इस समय को शुभ मानते हैं। अगर आप भी मई के महीने में शादी करने के बारे में सोच रहे हैं तो इस महीने की शुभ तिथियां 1, 5, 6, 8, 15, 17 और 18 मई हैं। आइए इस महीने के विवाह शुभ मुहूर्त के बारे में जानें -

विवाह तिथियां शुभ मुहूर्त
1 मई 2025, बृहस्पतिवार प्रातः 11:23 बजे से दोपहर 02:21 बजे तक
5 मई 2025, सोमवार रात्रि 08:29 बजे से 6 मई, प्रातः 05:36 बजे तक
6 मई 2025, मंगलवार प्रातः 05:36 बजे से दोपहर 03:52 बजे तक
7 मई 2025, बुधवार शाम 6:17 तक
8 मई 2025, बृहस्पतिवार दोपहर 12:29 बजे से 9 मई. रात्रि 01:57 बजे तक
15 मई 2025, बृहस्पतिवार प्रातः 04:02 बजे से 16 मई, प्रातः 05:30 बजे तक
17 मई 2025, शनिवार शाम 05:44 बजे से 18 मई, प्रातः 05:29 बजे तक
18 मई 2025, रविवार प्रातः 05:29 बजे से शाम 06:52 बजे तक

यहां साल 2025 के सभी विवाह शुभ मुहूर्त बताए गए हैं, लेकिन शादी की सही तिथि और मुहूर्त आपकी राशि पर भी आधारित होता है। इसके सही अनुमान के लिए ज्योतिषी की सलाह लेना बेहतर विकल्प है।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Images: Freepik.com

विवाह तिथियां शुभ मुहूर्त
4 दिसंबर 2025, बृहस्पतिवार शाम 06:40 बजे से 5 दिसंबर। प्रातः 06:59 बजे तक
5 दिसंबर 2025, शुक्रवार प्रातः 06:59 बजे से 6 दिसंबर, प्रातः 07:00 बजे तक
6 दिसंबर 2025, शनिवार प्रातः 07:00 बजे से प्रातः 08:48 बजे तक
HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP

FAQ

  • शादी में वधु का क्या सिर्फ माता-पिता ही कर सकते हैं कन्या दान?

    शादी में कन्यादान सिर्फ माता-पिता ही नहीं, बल्कि परिवार के अन्य सदस्य भी कर सकते हैं। पिता के अलावा, चाचा, दादा, मामा या कोई भी पितृ या मातृ पक्ष का सदस्य जो कन्या को दान करने योग्य हो।
  • शादी में सास क्यों खींचती है दामाद की नाक?

    इस रस्म को नथ उतारना या नथनी उतारना कहा जाता है। मान्यता है कि सास ऐसा करके यह समझाती है कि अब दामाद उनका हो गया है और अगर उसने बेटी के साथ कुछ भी गलत किया, तो उसे सास का गुस्सा झेलना होगा।
  • शादी में लड़की 3 और लड़का 4 फेरे ही क्यों लेता है?

    पहले के समय में पति को ही घर चलाने वाला घर का मुखिया-प्रधान माना जाता था। शुरू के चार फेरे इसी चीज को दर्शाते हैं। बाद के तीन फेरे पुण्य कर्मों, घर की व्यवस्था और पति व्रता होने से जुड़े हैं। इसलिए विवाह में आखिर के तीन फेरे लड़की द्वारा लिए जाने की परंपरा है।