image

रविवार, सोमवार या शुक्रवार किस दिन कपड़ों की खरीदारी करना होता है सबसे ज्यादा शुभ? एस्ट्रोलॉजर से जानें सही जवाब

नए कपड़े खरीदने और पहनने से आत्मविश्वास बढ़ने के साथ सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है, लेकिन ज्योतिष की मानें तो आपको नए कपड़े सप्ताह के कुछ विशेष दिनों में ही खरीदने चाहिए और बाकी दिनों में खरीदारी से बचना चाहिए। आइए जानें इसके बारे में विस्तार से।  
Editorial
Updated:- 2025-12-20, 09:00 IST

कपड़ों की खरीदारी सिर्फ फैशन या जरूरत नहीं है, बल्कि यह हमारी ऊर्जा और भाग्य से भी जुड़ी होती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर दिन एक ग्रह से संबंधित होता है और उसी ग्रह की ऊर्जा उस दिन के कार्यों पर असर डालती है। ऐसे ही हर एक दिन कुछ कामों को करने की मनाही होती है। जैसे कुछ दिन सोना खरीदने के लिए शुभ माने जाते हैं, वैसे ही कपड़े खरीदने के लिए भी कुछ दिन विशेष फलदायी माने गए हैं। आइए एस्ट्रोलॉजर अमिता रावल से जानें कि आपको कपड़ों की ख़रीदृ किस दिन करनी चाहिए और किस दिन कपड़े खरीदने से बचना चाहिए।

क्या रविवार के दिन कपड़ों की खरीदारी कर सकते हैं?

रविवार को सूर्य देव का दिन माना जाता है। सूर्य शक्ति, आत्मविश्वास और सम्मान के कारक हैं। इस दिन गुलाबी, लाल, नारंगी या सुनहरे रंग के कपड़े खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। खासकर अगर आप अपने कार्यक्षेत्र में पदोन्नति या सम्मान चाहती हैं, तो रविवार को नए वस्त्र जरूर खरीदें। हालांकि, काले या गहरे नीले रंग के कपड़े इस दिन नहीं खरीदने चाहिए, क्योंकि यह सूर्य की ऊर्जा को कमजोर कर सकते हैं।

can we purchase new clothes on monday

क्या सोमवार के दिन कपड़ों की खरीदारी कर सकते हैं?

सोमवार को चंद्रदेव का दिन कहा गया है। चंद्रमा मन, भावनाओं और सौंदर्य का प्रतीक हैं। इस दिन सफेद, हल्का नीला या सिल्वर जैसी चमक वाले वस्त्र खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। यदि आप अपने रिश्तों में मधुरता लाना चाहती हैं या जीवन में मानसिक शांति चाहती हैं, तो सोमवार को कपड़े खरीदें।
इस दिन खरीदे गए कपड़े व्यक्ति को आकर्षक बनाते हैं और जीवन में शांति और प्रेम बढ़ाते हैं।

क्या मंगलवार के दिन कपड़ों की खरीदारी कर सकते हैं?

मंगलवार को कपड़े खरीदने से पहले थोड़ा सोच-विचार जरूर करें। यह दिन मंगल ग्रह का होता है, जो क्रोध और संघर्ष का प्रतिनिधित्व करता है। इस दिन कपड़े खरीदना सामान्य रूप से शुभ नहीं माना गया है, विशेषकर आपको इस दिन लाल रंग के वस्त्र पहनने से बचना चाहिए। हालांकि, अगर किसी कार्य में आप साहस या ऊर्जा की कमी महसूस कर रही हैं, तो इस दिन केसरिया या सिंदूरी रंग के कपड़े खरीदकर हनुमान जी को अर्पित करें, इससे ऊर्जा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

when to purchase new clothes

क्या बुधवार के दिन कपड़ों की खरीदारी कर सकते हैं?

बुधवार का दिन कपड़े खरीदने के लिए अत्यंत शुभ माना गया है। यह दिन बुध ग्रह का है जो व्यापार, वाणी और बुद्धिमत्ता से संबंधित है। इस दिन खरीदे गए वस्त्र न केवल आर्थिक उन्नति लाते हैं, बल्कि दांपत्य जीवन में भी मिठास बढ़ाते हैं।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Amita rawal (@astrologer_amita)

क्या गुरुवार के दिन कपड़ों की खरीदारी कर सकते हैं?

गुरुवार के दिन नए वस्त्र खरीदना अत्यंत शुभ माना गया है। यह दिन बृहस्पति देव का माना जाता है, जो ज्ञान, वैभव और समृद्धि के देवता हैं। इस दिन पीले, सुनहरे या केसरिया रंग के कपड़े खरीदना शुभ रहता है। गुरुवार को खरीदे गए कपड़े परिवार में सुख-शांति और आर्थिक स्थिरता लाते हैं। गुरूवार के दिन नए
कपड़े खरीदने से बुद्धि बढ़ती है।

क्या शुक्रवार के दिन कपड़ों की खरीदारी कर सकते हैं?

शुक्रवार को कपड़े खरीदना सबसे अधिक शुभ माना गया है। यह दिन माता लक्ष्मी और शुक्र ग्रह से जुड़ा है। माता लक्ष्मी को सौंदर्य, ऐश्वर्य और धन की अधिष्ठात्री माना जाता है। इस दिन नए वस्त्र खरीदने से घर में समृद्धि और सौभाग्य का वास होता है।

क्या शनिवार के दिन कपड़ों की खरीदारी कर सकते हैं?

आपको हमेशा शनिवार को कपड़े खरीदने से बचने की सलाह दी जाती है। शनि देव न्याय के देवता हैं और यह दिन कठिन परिश्रम का प्रतीक माना जाता है।
यदि आवश्यक हो तो इस दिन काले या गहरे नीले रंग के कपड़े खरीदे जा सकते हैं, लेकिन कोशिश करें कि इस दिन खुद के लिए नहीं बल्कि दान के लिए ही कपड़ों की खरीदारी करें।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;