अतीत के बारे में सोचकर परेशान हो रहे हैं कन्या, तुला और कुंभ राशि के जातक, आज का दिन हैं पुरानी बातों को भूल आगे बढ़ने का, आज का राशिफल पढ़ें और जानें 12 जुलाई 2025 का दिन आपके लिए रहेगा कैसा...

12 जुलाई 2025 का दिन आपके जीवन में क्‍या नया लेकर आ रहा है? जानने के लिए बस पंडित सौराभ त्रिपाठी द्वारा बताया गया राशिफल पढ़ लें। 
aaj ka rashifal

कन्या, तुला और कुंभ राशि के जातक आज अतीत की बातों में खोकर थोड़ा उदास महसूस कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि आज का दिन उन पुरानी बातों को पीछे छोड़कर आगे बढ़ने का है। आज का दिन आपके लिए क्या खास लेकर आया है? जानिए सभी 12 राशियों का विस्तृत दैनिक राशिफल पंडित सौरभ त्रिपाठी से।
आज का दिन आपके आत्मविश्वास को मजबूत बनाने और खुद को मानसिक रूप से मजबूत करने का अवसर है। जीवन में स्थिरता और संतुलन लाने के लिए अपने विचारों पर नियंत्रण रखें और अच्छी ऊर्जा के साथ आगे बढ़ें। पंडित सौरभ त्रिपाठी के अनुसार, अगर आप सही दिशा में सोचेंगे और उचित उपाय अपनाएंगे, तो आज का दिन आपके लिए खास बन सकता है। जानिए कि आपकी राशि के लिए कौन-सी बात सबसे महत्वपूर्ण है और कौन से उपाय आपके लिए लाभकारी हो सकते हैं

आज का राशिफल - मेष राशि

  • आज का दिन व्यावहारिक सोच रखें।
  • जो योजनाएं बनाई हैं, उनके साथ आगे बढ़ें।
  • किसी पुराने काम का आज पूरा करना पड़ सकता है।
  • नई जिम्‍मेदारियों के लिए तैयार रहें।
  • सही दिशा में मेहनत करने का फल जरूर मिलेगा।

शुभ रंग: टेराकोटा जैसा लाल

शुभ अंक: 9

उपाय: हनुमान जी को सरसों के तेल में चमेली का तेल मिलाकर चोला चढ़ाएं और "ॐ हं हनुमते नमः" मंत्र का 108 बार जप करें

मेष दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

aries zodiac horoscope

आज का राशिफल - वृषभ राशि

  • आज धन-संपत्ति या निवेश से जुड़ा कोई निर्णय लेना पड़ सकता है।
  • आलस्य से दूर रहें, नहीं तो हाथ में आया हुआ अवसर निकल सकता है।
  • दैनिक कार्यों में थोड़े बदलाव की जरूरत है।

शुभ रंग: गहरा भूरा

शुभ अंक: 6

उपाय: शनिदेव को काले तिल और तेल अर्पित करें और "ॐ शनैश्चराय नमः" मंत्र का जाप करें।वृषभ दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - मिथुन राशि

  • आज आप किसी खास व्यक्ति के संपर्क में आ सकते हैं जिससे पुराने रिश्ते फिर से जुड़ सकते हैं।
  • भाई-बहनों के साथ संबंध पहले से बेहतर होंगे।
  • मानसिक रूप से खुद को शांत और सकारात्मक बनाए रखें।
  • पुरानी बातों को भूलकर नई शुरुआत करें।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 5

उपाय: तुलसी के पास दीपक जलाएं और "ॐ नमो भगवते वासुदेवाय" मंत्र का जप करें।मिथुन दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - कर्क राशि

cancer zodiac horoscope

  • घर में कोई शुभ आयोजन हो सकता है, जिसमें परिवार के लोग मिलकर भाग लेंगे।
  • बच्चों से जुड़ी कोई खुशी या माता से संबंधों में मिठास देखने को मिलेगी।
  • भावनाओं को संतुलन में रखें, जरूरत से ज्यादा चिंता न करें।

शुभ रंग: मोती सफेद

शुभ अंक: 2

उपाय: चंद्रमा को दूध में मिश्री मिलाकर अर्पित करें और "ॐ सोमाय नमः" मंत्र पढ़ें।कर्क दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - सिंह राशि

  • आपकी नेतृत्व क्षमता से टीम को कुछ अच्‍छा और नया सीखने को मिलेगा।
  • कोई नया अवसर आपके जीवन में दस्तक दे सकता है।
  • यदि आप व्यापार करते हैं तो कोई अच्छा प्रोजेक्ट या क्लाइंट मिल सकता है।
  • हर प्रस्ताव को सही से समझें और सोच-समझकर निर्णय लें।

शुभ रंग: सुनहरा पीला

शुभ अंक: 1

उपाय: सूर्य को तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं और "ॐ आदित्याय नमः" मंत्र 11 बार जपें।सिंह दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - कन्या राशि

  • आपका ध्यान और एकाग्रता आपकी सबसे बड़ी ताकत है।
  • आज मन को भटकाने वाले कार्य से दूर रहें, तभी अपने काम को समय पर पूरा कर पाएंगे।
  • कोई जरूरी कागज या कार्य जो पेंडिंग था, वह आज पूरा हो सकता है।
  • पुरानी बातें भूलकर भविष्य की ओर बढ़ें।

शुभ रंग: हल्का पीला

शुभ अंक: 4

उपाय: भगवान विष्णु को पीले फूल अर्पित करें और "ॐ नमो नारायणाय" मंत्र पढ़ें।कन्या दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - तुला राशि

  • आज आप थोड़ा भौतिक सुख-सुविधाओं की ओर आकर्षित रहेंगे।
  • सुंदर दिखने और भोग-विलासिता चाह बढ़ सकती है।
  • ध्यान रखें कि खर्च सीमित रखें।
  • प्रेम संबंधों में संयम और समझदारी की जरूरत है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 7

उपाय: माता लक्ष्मी को गुलाब और इत्र अर्पित करें और "ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नमः" मंत्र का जप करें।तुला दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - वृश्चिक राशि

scorpio zodiac horoscope

  • घर में कोई परिवर्तन या नवीनीकरण को लेकर विचार कर सकती हैं।
  • पुराने पारिवारिक विवादों को सुलझाने का भी आज पयुक्त समय है।
  • खुद को मानसिक रूप से शांत रखें और मेडिटेशन करें।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 9

उपाय: शिवलिंग पर गुलाब जल चढ़ाएं और "ॐ नमः शिवाय" मंत्र का 108 बार जप करें।

वृश्चिक दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - धनु राशि

  • आपको किसी यात्रा या कानूनी काम से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है जो आपके लिए फायदेमंद रहेगी।
  • पिता या किसी गुरु की सलाह से कुछ नया सीखने का अवसर मिलेगा।
  • पार्टनर से किसी बात पर कहा-सुनी हो सकती है, इससे मन में तनाव रहेगा।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 3

उपाय: केले के पेड़ पर जल चढ़ाएं और "ॐ बृहस्पतये नमः" मंत्र का 11 बार जप करें।धनु दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - मकर राशि

capricorn zodiac horoscope

  • आज आप जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाएंगे।
  • कार्यस्थल पर वरिष्ठों की नजर आप पर बनी रहेगी, इसलिए कोई लापरवाही न करें।
  • अगर आपने पहले कहीं निवेश किया है तो उसका लाभ मिलने की संभावना है।

शुभ रंग: स्लेटी

शुभ अंक: 8

उपाय: शनिदेव को तिल और सरसों का तेल चढ़ाएं और "ॐ शं शनैश्चराय नमः" मंत्र का जप करें।मकर दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - कुंभ राशि

  • आज का दिन नेटवर्किंग और सोशल इंटरैक्शन के लिए अनुकूल है।
  • नए लोगों से मिलना-जुलना आपके लिए लाभदायक रहेगा।
  • किसी टीम प्रोजेक्ट से अच्छा परिणाम मिल सकता है।
  • ऑनलाइन कार्यों पर ध्यान दें।

शुभ रंग: आसमानी नीला

शुभ अंक: 5

उपाय: पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं और "ॐ नमः शिवाय" मंत्र 21 बार बोलें।कुंभ दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - मीन राशि

  • आज आपके सिक्‍स सेंस एक्टिव रहेंगे।
  • अगर आप कला, लेखन या ध्यान से जुड़े क्षेत्र में हैं तो आपको नई प्रेरणा मिल सकती है।
  • दिल की बातों को समझें और उसे रचनात्मक रूप दें।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 2

उपाय: शिवलिंग पर चंदन मिश्रित जल चढ़ाएं और "ॐ नमः शिवाय" मंत्र का जप करें।मीन दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आपका इस राशिफल से जुड़ा कोई भी सवाल है तो आप कमेंट बॉक्स में हमें जरूर बताएं। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Images: freepik.com

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP