Meen Dainik Rashifal, 7 September 2025:आज चंद्रमा शतभिषा नक्षत्र में और कुंभ राशि में है। तिथि पूर्णिमा रहेगी और सुबह 09:23 बजे तक सुकर्मा योग, फिर धृति योग रहेगा। मीन राशि की महिलाओं को आज दिन की शुरुआत थोड़ी थकी हुई लग सकती है लेकिन धीरे-धीरे मन स्थिर होगा। आप जो सोच रही हैं, वह पूरी तरह से सही है, बस खुद पर भरोसा बनाए रखें। कोई पुराना विचार फिर से सामने आएगा, जिससे जुड़ी प्रेरणा से दिन में कुछ नया सोचने का रास्ता खुलेगा। आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi बता रहे हैं क्या कहता है मीन राशि का आज का राशिफल?
आज मीन राशि का आर्थिक राशिफल (Pisces Money Horoscope Today)
मीन राशि की महिलाएं आज किसी खास अवसर पर सलाहकार की भूमिका निभाकर पैसा कमाएँगी। आपका सुझाव किसी प्रोजेक्ट के लिए अहम साबित होगा और उसका भुगतान भी तुरंत मिलेगा। दिन का पहला हिस्सा जानकारी इकट्ठा करने में और दूसरा हिस्सा प्रस्तुति या मीटिंग में बिताएंगी। आज आप समझेंगी कि ज्ञान और समझदारी का उपयोग आर्थिक मजबूती का आधार बनाता है। शाम तक कोई नया प्रपोज़ल भी सामने आ सकता है, जो आने वाले समय में स्थायी आमदनी देगा।
आज मीन राशि की सेहत (Pisces Health Horoscope Today)
मीन राशि की महिलाओं को आज पैर के पंजों में जलन और झनझनाहट बनी रह सकती है। देर तक खड़े रहना, ऊंची हील्स पहनना और बहुत चलने से समस्या और बढ़ सकती है। एक्सरसाइज़ में पंजों को आगे-पीछे घुमाना और गुनगुने पानी में नमक डालकर सेंकना फायदेमंद रहेगा। घर के कामों के बीच कुछ देर पैरों को दीवार से टिकाकर ऊपर रखें।
आज मीन राशि का प्रेम राशिफल (Pisces Love Horoscope Today)
मीन राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन रिश्तों में रचनात्मकता लाने का है। अगर आज आप कुछ लिखेंगी, बनाएंगी या सजाएंगी तो और उसमें अपने प्रेम की झलक देना पसंद करेंगी। पार्टनर भी आपकी इस पहल से भावुक होगा। अविवाहित महिलाएं भी कोई कविता, पत्र या ड्रॉइंग के जरिए अपनी बात कहेंगी। आप आज समझेंगी कि जब शब्द कम पड़ जाते हैं, तब कला दिल की आवाज़ बन जाती है। और जो चीज दिल से निकलती है तो वह सीधे दिल तक पहुंचती है।
आज मीन राशि का करियर राशिफल (Pisces Career Horoscope Today)
मीन राशि की महिलाओं के लिए आज कार्यस्थल पर कोई पुराना लक्ष्य फिर से सामने आएगा, जिसे पहले अधूरा छोड़ दिया गया था। आप अब उसमें दोबारा जान डालने का प्रयास करेंगी और पहले से बेहतर तरीके से पूरा करेंगी। व्यापार में कोई पेंडिंग प्रोजेक्ट फिर से सक्रिय हो सकता है, और इस बार स्थायित्व के साथ। छात्राएं आज पुराने टॉपिक की तैयारी करेंगी, जिसे पहले नज़रअंदाज़ किया गया था। दिन अधूरे कार्यों को पूर्ण करने और अधूरे सपनों को पुनः जीवित करने के लिये उपयुक्त है।
इसे जरूर पढ़ें: मीन राशि व्यक्तित्व (Pisces People Personality Traits in Hindi)
इसे जरूर पढ़ें: मीन राशि का दैनिक राशिफल
आज मीन राशि के उपाय (Pisces Remedies Today)
आज मीन राशि की महिलाएं चंदन की अगरबत्ती जलाकर “ॐ वासुदेवाय नमः” मंत्र का जाप करें और सफेद मिठाई किसी वृद्ध को दें। यह आत्मिक संतुलन और मनोकामना पूर्ति लाएगा। लकी रंग सफेद रहेगा। लकी नंबर 2 रहेगा।
इसे जरूर पढ़ें: मीन साप्ताहिक राशिफल
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों