Vastu Upay Of Kapoor: इस विधि से करें कपूर के ये 4 उपाय, करियर में तरक्की के साथ मिल सकता है आर्थिक तंगी से छुटकारा

Vastu Upay Of Kapoor: कपूर को जितना पूजा-पाठ में इस्तेमाल किया जाता है, उतना ही इसका यूज कई बार औषधि के रूप में भी किया जाता है। इतना ही नहीं, वास्तु शास्त्र में कपूर के कई ऐसे उपाय भी बताए गए हैं, जो हमारे जीवन को सकारात्मक दिशा में बदल सकते हैं। कपूर एक ऐसा पदार्थ है, जिसके कई वास्तु उपाय भी हैं। इससे हमारे जीवन में सुख-समृद्धि और सफलता भी बनी रह सकती है। आइए इस आर्टिकल में हम एस्ट्रोलॉजर एक्सपर्ट गया के मनोज कुमार से जानते हैं कि कैसे कपूर के अचूक उपाय से आप अपने करियर में तरक्की पा सकते हैं और आर्थिक तंगी से मुक्ति पा सकते हैं।
आर्थिक तंगी दूर करने के लिए कपूर के उपाय

- यदि आप इस दौरान आर्थिक तंगी से जूढ रहे हैं, तो रात के समय रसोई का काम खत्म होने के बाद चांदी की कटोरी में कपूर और लौंग जलाएं।
- आप अपने पर्स या तिजोरी में कपूर का एक छोटा सा टुकड़ा भी रख सकते हैं।
- इसके अलावा, गुलाब के फूल में कपूर का टुकड़ा रख कर शाम के समय उसे जला कर माँ दुर्गा को अर्पित करने से भी धन लाभ होता है।
करियर में तरक्की के लिए कपूर के उपाय
वास्तु शास्त्र में कपूर को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। यदि आप अपने करियर में तरक्की चाहते हैं, तो अपने कार्यस्थल पर कपूर का एक छोटा सा टुकड़ा रख दें। इसके अलावा, अगर संभव हो तो आप अपने कार्यस्थल पर भी कपूर का दीपक जला कर रख सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- धन लाभ के लिए आप भी आजमा सकते हैं कपूर और इलायची के ये ज्योतिष उपाय
घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर करने के लिए करें ये काम

- यदि आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा जैसा कुछ महसूस होता है, तो घर के हर कोने में कपूर का एक टुकड़ा रख दें।
- आप घर में हर दिन सुबह शाम कपूर का दीपक भी जला सकते हैं।
- इसके अलावा, घर के मुख्य द्वार पर एक सूती कपड़े में कपूर के कुछ टूकड़ों को रख कर स्थाई रूप से हैंग कर दें। इससे घर में प्रवेश करने वाली नकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो सकती है।
इसे भी पढ़ें- आटे के दीये में कपूर जलाने से क्या होता है?
शांति और समृद्धि के लिए कपूर के उपाय
- घर में शांति और समृद्धि बरकरार रखने के लिए, आप सुबह और शाम के समय कपूर जलाएं।
- घर के मंदिर में भी कपूर का दीपक जला कर रख दें। इससे वास्तु दोषों दूर होंगे और शांति और समृद्धि का वास होगा।
इसे भी पढ़ें- Kapur Aka Camphor : कपूर का एक छोटा सा टुकड़ा बेडरूम में रखने से टल जाती हैं बड़ी-बड़ी बाधाएं, पंडित जी से जानें इसके चमत्कार
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।