herzindagi
aate ke diye mein kapur jalane ke kya labh hain

आटे के दीये में कपूर जलाने से क्या होता है?

आटे का दीया जलाना बहुत शुभ माना जाता है। वहीं, अगर आटे के दीये में कपूर रख कर जलाया जाए तो इससे घर में शुभता और सकारात्मकता का आगमन होता है। इसके साथ ही, अन्य लाभ भी मिलते हैं।
Editorial
Updated:- 2024-11-29, 16:20 IST

हिन्दू धर्म में दीया जलाने का बहुत महत्व माना जाता है। किसी भी देवी या देवता के आवाहन के लिए दीया जलाया जाता है और उन्हें घर आने के लिए आमंत्रित किया जाता है। वहीं, दीया जलाने का ज्योतिष शास्त्र में भी गहरा महत्व है। ऐसा माना जाता है की दीया जलाने से न सिर्फ देवी-देवता प्रसन्न होते हैं बल्कि ग्रह भी शांत हो जाते हैं।

इसी कड़ी में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि आटे का दीया जलाना बहुत शुभ माना जाता है। वहीं, अगर आटे के दीये में कपूर रख कर जलाया जाए तो इससे घर में शुभता और सकारात्मकता का आगमन होता है। इसके साथ ही, अन्य लाभ भी मिलते हैं। आइये जानते हैं आटे के दीये में कपूर जलाने के अद्भुत लाभ।

आटे के दीये में कपूर जलाने के क्या लाभ हैं?

aate ke diye mein kapur jalane ke kya niyam hain

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आटे का संबंध मंगल ग्रह से होता है। वहीं, कपूर शुक्र ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है। ऐसे में आटे के दीये में कपूर जलाने से न सिर्फ कुंडली में मंगल और शुक्र ग्रह मजबूत होंगे बल्कि दोनों ग्रह जिन कर्मों के कारक हैं उन कार्यों में आपको लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें: तुलसी के गमले की मिट्टी से करें ये उपाय, बढ़ने लगेगा पैसा

ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि शुक्र ग्रह को ऐश्वर्य, वैभव, धन-संपदा, वैवाहिक सुख, मान-सम्मान, सौंदर्य, कला, संगीत, काम आदि का कारक माना जाता है। ऐसे में आटे के दीये में कपूर जलाने से आपके घर की आर्थिक स्थिति सुधरने लगेगी और धन में वृद्धि के योग बनेंगे।

aate ke diye mein kapur kaise jalaye

इसके अलावा, सौंदर्य में भी वृद्धि होगी। समाज में मान-सम्मान, प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अगर आपको कला में रुचि और आप कलात्मक तौर पर करोयर बनाना चाहते हैं तो आपको उसमें लाभ होगा। आपकी कला को समाज में बड़े पैमाने पर सराहा जाएगा। वैवाहिक सुख की भी प्राप्ति होगी।

यह भी पढ़ें: इन ज्योतिष उपायों से वापस पाएं अटका हुआ पैसा

वहीं, अब आते हैं आटे का प्रतिनिधित्व करने वाले मंगल ग्रह पर। मंगल ग्रह को पराक्रम, साहस, शक्ति, ऊर्जा और क्रोध का कारक माना जाता है। ऐसे में आटे के दीये में कपूर जलाने से व्यक्ति के मन का भय दूर होता है। व्यक्ति में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ने लगता है।

यह विडियो भी देखें

aate ke diye mein kapur jalane ki kya vidhi hai

आटे के दीये में कपूर जलाने से मंगल और शुक्र दोष भी दूर होता है। व्यक्ति का मन शांत होता है और क्रोधी स्वभाव में भी कमी आती है। इसके अलावा, मंगल और शुक्र के साथ में उच्च स्थान पर होने से व्यक्ति को जीवन के सभी भौतिक सुख पूर्ण रूप में मिलने लगते हैं।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।