Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:15 AM IST

कन्वर्टिबल फर्नीचर को घर में रखते समय इन वास्तु नियमों का रखें ध्यान

आज के समय में घरों की स्पेस प्रोब्लम को दूर करने के लिए कन्वर्टिबल फर्नीचर मार्केट में अवेलेबल है। लोग इस तरह के फर्नीचर का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं। हालांकि, इस दौरान कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।
Updated:- 2023-12-31, 02:00 IST
convertible furniture pic

कन्वर्टिबल फर्नीचर का चलन पिछले कुछ सालों में काफी बढ़ गया है। अब लोग कॉम्पैक्ट फर्नीचर में इनवेस्ट करना ज्यादा पसंद करने लगे हैं। जिससे वे अपनी सभी जरूरतों को भी आसानी से पूरा कर सके और उनके घर का बहुत अधिक स्पेस भी इस्तेमाल ना हो। खासतौर से, शहरी क्षेत्रों मंे घर काफी महंगे होते हैं, इसलिए हर किसी के लिए लक्जरिश घर खरीदना संभव नहीं होता है। ऐसे में छोटे घर के लिए कन्वर्टिबल फर्नीचर एकदम बेहतरीन ऑप्शन माने जाते हैं। आप इन्हें समय व जरूरत से अनुसार आसानी से कन्वर्ट करके इस्तेमाल कर सकते हैं।

कन्वर्टिबल फर्नीचर को घर में इस्तेमाल करना यकीनन एक अच्छा आइडिया है। लेकिन इस दौरान आपको कुछ छोटी-छोटी बातों का खास ध्यान रखना चाहिए। तो चलिए आज इस लेख में वास्तुशास्त्री डॉ. आनंद भारद्वाज आपको कुछ ऐसे ही वास्तु नियमों के बारे में बता रहे हैं, जिनका ध्यान आपको कन्वर्टिबल फर्नीचर का इस्तेमाल करते हुए जरूर रखना चाहिए-

इसे जरूर पढ़ें- ऑफिस लंच ब्रेक के दौरान ये छोटे-छोटे टिप्स बढ़ाएंगे आपकी प्रोडक्टिविटी

how to use convertible furniture according to vastu

लाइटवेट हो फर्नीचर

जब भी आप कन्वर्टिबल फर्नीचर का इस्तेमाल करें तो कोशिश करें कि वे बहुत अधिक हैवी ना हो। इससे आपको उन्हें अलग-अलग तरह से इस्तेमाल करने में परेशानी हो सकती है। साथ ही, वास्तु अनुसार भी इसे अच्छा नहीं माना जाता है। आजकल मार्केट में ऐसी लकड़ी मिलती है, जिसकी मदद से लाइटवेट कन्वर्टिबल फर्नीचर बनाए जा सकते हैं।

इसे जरूर पढ़ें- Bedroom Vastu Tips: पति से रहती है अनबन तो बेड के नीचे भूलकर भी न रखें ये चीजें

convertible furniture and vastu

रखें कुछ इस तरह

कन्वर्टिबल फर्नीचर को इस्तेमाल करने के बाद जब आप उसे फोल्ड करके रखते हैं तो आपको दिशा का खासतौर पर ध्यान रखना चाहिए। कन्वर्टिबल फर्नीचर को फोल्ड करके रखते समय आप उसे हमेशा घर की पश्चिम या दक्षिण दिशा में ही रखें। अगर आपका कन्वर्टिबल फर्नीचर लाइटवेट है और आप दोपहर के समय उसे उठाकर रख रहे हैं तो इसे दक्षिण-पूर्व दिशा में भी रखा जा सकता है। इसे कभी भी भूलकर भी उत्तर-पूर्व दिशा में ना रखें।

मेटल से बचें

कोशिश करें कि आपका कन्वर्टिबल फर्नीचर किसी भी तरह के मेटल का ना बना हो। आजकल मार्केट में अलग-अलग तरह की धातु से बने कन्वर्टिबल फर्नीचर भी अवेलेबल हैं, जो देखने में काफी अच्छे लगते हैं। हालांकि, इस तरह मेटल के बने कन्वर्टिबल फर्नीचर वास्तु के अनुसार बिल्कुल भी अच्छे नहीं माने जाते हैं।

vastu rules for convertible furniture

कन्वर्टिबल फर्नीचर का कलर

कन्वर्टिबल फर्नीचर का कलर भी वास्तु के अनुसार बेहद मायने रखता है। इस तरह के फर्नीचर के लिए टीक कलर सबसे अच्छा माना जाता है। हालांकि, इसके अलावा आप कुछ लाइट कलर्स जैसे व्हाइट या क्रीम कलर को भी चुन सकती हैं। लेकिन आपको ब्लैक कलर से पूरी तरह से परहेज करना चाहिए। अगर आप ब्लैक कलर के कन्वर्टिबल फर्नीचर का इस्तेमाल करते हैं तो इससे सोने वाले व्यक्ति को सही ढंग से नींद नहीं आती है। वहीं, इस तरह के फर्नीचर पर बैठकर भी मन की शांति नहीं मिलती है। अगर पढ़ने के लिए ब्लैक कलर के कन्वर्टिबल फर्नीचर का इस्तेमाल किया जाता है तो पढ़ाई में मन ही नहीं लगता है।

इस बात का रखें ध्यान

घर में कन्वर्टिबल फर्नीचर का इस्तेमाल करते समय आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि उसमें कहीं से कोई क्रैक ना हो। कई बार जब इस तरह के फर्नीचर को कन्वर्ट किया जाता है तो उसमें से अजीब सी आवाज आती है। अगर ऐसा होता है तो इससे तुरंत ठीक करवाएं। इस तरह के आवाज करने वाले कन्वर्टिबल फर्नीचर घर में मनहूसियत फैलाते हैं। वास्तु के अनुसार भी इसे बहुत अधिक नेगेटिव माना जाता है।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।