ऑफिस लंच ब्रेक के दौरान ये छोटे-छोटे टिप्स बढ़ाएंगे आपकी प्रोडक्टिविटी

लंच ब्रेक किसी भी प्रोफेशनल के लिए खुद को रिफ्रेशिंग करने का एक अवसर होता है। जब आप सुबह की शुरुआत से लगातार काम करते हैं तो लंच ब्रेक तक आप काफी हद तक थक जाते हैं। जिससे आपके काम पर भी असर पड़ता है। फिर भले ही आप घर से काम कर रहे हों या फिर ऑफिस से, दिनभर काम करते हुए आपको महसूस होता है कि आपकी प्रोडक्टिविटी काफी कम हो गई है।
लेकिन अगर आप लंच ब्रेक में खाना खाने के अलावा कुछ छोटे-छोटे टिप्स अपनाते हैं तो ऐसे में आपका मूड, फोकस और प्रोडक्टिविटी में सुधार होता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे छोटे-छोटे टिप्स के बारे में बता रहे हैं, जिनसे आप लंच ब्रेक में भी अपनी प्रोडक्टिविटी को इंप्रूव कर सकती हैं-
इसे जरूर पढ़ें- फुल टाइम जॉब करते हुए पार्ट टाइम वर्क के लिए यूं निकालें समय

करें माइंडफुल ईटिंग
अक्सर यह देखने में आता है कि लोग लंच के दौरान जल्दबाजी में खाना खाते हैं, क्योंकि उस दौरान भी उनका ध्यान अपने काम में ही होता है। लेकिन अगर आप सच में अपनी प्रोडक्टिविटी को बेहतर बनाना चाहती हैं तो आपको माइंडफुल ईटिंग करने की हैबिट डालें। जब आप आराम से अपने खाने के टेस्ट और उसकी महक को महसूस करते हैं तो इससे आपके मन को भी काफी अच्छा लगता है। इस तरह आपका पेट अच्छी तरह भरता है और आप रिलैक्स फील करते हैं। जिससे आप बाद में काम करते हुए अधिक बेहतर तरीके से ध्यान लगा पाते हैं।
करें ब्रीदिंग एक्सरसाइज
लंच ब्रेक के दौरान कुछ मिनटों की ब्रीदिंग एक्सरसाइज आपको पूरी तरह से रिफ्रेशिंग फील करवाती है। आप अपने आस-पास कोई ऐसी जगह ढूंढें, जहां आप कुछ मिनटों के लिए मौन बैठ सकें। अब आप अपने मन और शरीर को आराम देने के लिए कुछ मिनट ध्यान करें या फिर ब्रीदिंग एक्सरसाइज करें। इससे जब आप अपने काम पर लौटते हैं तो यह आपके दिमाग को साफ करने और फोकस बढ़ाने में मदद कर सकता है।
सुनें पॉडकास्ट
अपनी वर्क प्रोडक्टिविटी को बढ़ाने के लिए लंच ब्रेक के दौरान पॉडकास्ट सुनना भी यकीनन अच्छा विचार है। आप इयरफोन लगाकर पॉडकास्ट या ऑडियोबुक सुन सकते हैं। आप अपनी पसंद का मज़ेदार पॉडकास्ट चुन सकते हैं या ऐसा पॉडकास्ट चुन सकते हैं जो आपको अपने काम या निजी जीवन में सुधार करने के लिए इंस्पायर करे। इन्हें सुनने से पूरा दिन आपका मूड पॉजिटिव रहता है और आप अपना काम भी बेहतर तरीके से कर पाते हैं।
इसे जरूर पढ़ें- जॉब चेंज करने के बाद पुराने ऑफिस की आ रही है याद तो इन टिप्स की लें मदद

काम से लें ब्रेक
कुछ लोग ऐसे होते हैं, जो लंच ब्रेक के दौरान भी प्रोफेशनल ई-मेल और टास्क आदि करते रहते हैं। लेकिन ऐसा करने से आपको अपने काम से बिल्कुल भी ब्रेक नहीं मिलता है और ऐसे में आप दोबारा फ्रेश तरीके से अपने काम पर नहीं लौट पाते हैं। इसलिए, कोशिश करें कि आप लंच ब्रेक के दौरान अपने काम से पूरी तरह से ब्रेक लें और किसी भी ई-मेल आदि को उस समय ओपन ना करें।
करें प्लानिंग
अक्सर लोगों की प्रोडक्टिविटी इसलिए भी कम हो जाती है, क्योंकि उन्हें पता ही नहीं होता है कि उन्हें अपने दिन में क्या काम निपटाने है और वे उसे किस तरह करेंगे। ऐसे में सबसे अच्छा तरीका है कि आप लंच ब्रेक के दौरान अपने टास्क को आर्गेनाइज कर लें। इससे जब आप वापिस काम पर लौटते हैं तो आपका माइंड क्लीयर होता है और बेहतर तरीके से काम कर पाते हैं।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।