Sat Sep 12, 2026 | Updated 06:26 AM IST

Varuthini Ekadashi 2025: वरुथिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु को पीले चंदन का लेप किस विधि से लगाएं? जानें नियम और महत्व

हिंदू धर्म में वरुथिनी एकादशी का व्रत बेहद शुभ फलदायी माना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। अब ऐसे में अगर आप भगवान विष्णु की पूजा कर रहे हैं तो किस विधि से चंदन का लेप लगाने से लाभ हो सकता है। इसके बारे में इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
Updated:- 2025-04-16, 15:33 IST
varuthini ekadashi 2025 rules and significance of applying yellow chandan to lord vishnu

सनातन धर्म में वरुथिनी एकादशी का व्रत हर साल वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि के दिन रखा जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। ऐसा कहा जाता है कि जो व्यक्ति इस दिन पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-पाठ करता है। उसे सभी परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है और कुंडली में स्थित ग्रहदोष के अशुभ प्रभाव भी कम हो जाते हैं। इतना ही नहीं, इस दिन भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप भी करें और स्तोत्र का पाठ भी करें। अब ऐसे में अगर आप वरुथिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा कर रहे हैं तो उन्हें पीले चंदन का लेप किस विधि से लगाएं और इसे लगाने के नियम क्या है। इसके बारे में इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

वरुथिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु को चंदन का लेप लगाने की विधि

Untitled-design-17-2-16525143873x2

  • सबसे पहले, स्नान करके स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
  • पूजा स्थल को साफ करें और भगवान विष्णु की मूर्ति या चित्र को स्थापित करें।
  • चंदन का पेस्ट तैयार करें। पेस्ट बनाने के लिए, शुद्ध चंदन पाउडर को थोड़े से गंगाजल या शुद्ध जल में मिलाएं।
  • भगवान विष्णु की मूर्ति या चित्र पर धीरे-धीरे चंदन का लेप लगाएं।
  • लेप लगाते समय, "ऊं नमो भगवते वासुदेवाय" मंत्र का जाप करते रहें।
  • आप भगवान को पीले फूल, तुलसी के पत्ते, पंचामृत और घी का दीपक भी अर्पित करें।
  • आखिर में भगवान विष्णु की आरती करें।

वरुथिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु को चंदन का लेप लगाने के नियम

Bhagwan-Vishnu-Ki-Puja-

  • हिंदू धर्म में चंदन को बहुत पवित्र माना जाता है। यह भगवान विष्णु को बहुत प्रिय है। चंदन का लेप लगाने से मन शांत होता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
  • भगवान विष्णु को चंदन का लेप लगाने के बाद अपने माथे पर भी चंदन का तिलक लगाएं।
  • अगर आप भगवान विष्णु को चंदन का लेप लगा रहे हैं तो आप पहले उस लेप को अपने हाथ में लें और फिर उस लेप को भगवान विष्णु को लगाएं। इससे कुंडली में स्थित गुरुदोष से छुटकारा मिल सकता है।
  • वरुथिनी एकादशी के दिन आप भगवान विष्णु को चंदन ब्रह्म मुहूर्त में लगाएं। इससे उत्तम परिणाम मिल सकते हैं।

इसे जरूर पढ़ें - Lord Vishnu: भगवान विष्णु ने क्यों किये थे ये 8 भयंकर छल

वरुथिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु को पीला चंदन लगाने का महत्व

पीले चंदन को शुभता, पवित्रता और सकारात्मकता का प्रतीक है। भगवान विष्णु को पीला चंदन का लेप लगाने से जीवन में आ रही समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही अगर आपके वैवाहिक जीवन में किसी तरह की कोई समस्या आ रही है तो उससे भी छुटकारा मिल सकता है।

इसे जरूर पढ़ें - Mythology Mystery: जानें तीन-तीन भगवान विष्णु का रहस्य

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit- HerZindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।