Varuthini Ekadashi 2024 Par Kya Kare Kya Na Kare: वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी को वरुथिनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु के वराह अवतार की पूजा का विधान है। मान्यता है कि भगवान विष्णु के वराह अवतार की पूजा इस दिन करने से भय से मुक्ति मिलती है और पुण्यों की प्राप्ति होती है। इस साल वरुथिनी एकादशी 4 मई, शनिवार को पड़ रही है। अगर आप भी वरुथिनी एकादशी का व्रत रखने वाले हैं तो ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से यहक जान लें कि इस दिन कौन से काम नहीं करने चाहिए और कौन से कामों को करने से बचना चाहिए।
वरुथिनी एकादशी के दिन क्या करें?
वरुथिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु के वराह अवतार की पूजा के दौरान उन्हें नीले रंग के फूल अर्पित करें। इसके अलावा, भगवान वराह को नीले रंग के खाद्य पदार्थों का ही भोग लगाएं क्योंकि वराह भगवान को नीला रंग अति प्रिय है।
यह भी पढ़ें:Varuthini Ekadashi 2024: वरुथिनी एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, होगी पुण्यों में बढ़ोतरी
वरुथिनी एकादशी के दिन अगर आप दान करना चाहते हैं तो अनाज, वस्त्र, धन आदि के अलावा एक और चीज का दान अवश्य करें। वह वस्तु है नीले रंग का रत्न या नीले रंग की माला। आप अपनी क्षमता अनुसार रत्न या माला का दान करें।
वरुथिनी एकादशी के दिन क्या न करें?
वरुथिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु की चतुर्भुज प्रतिमा को ही पूजा में रखें। भगवान वराज की प्रतिमा को मंदिर या घर में पूजा के लिए स्थापित नहीं किया जाता है क्योंकि धर्म शास्त्रों में इन्हें भगवान विष्णु का रौद्र स्वरूप माना गया है।
वरुथिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु के वराह अवतार की पूजा के दौरान या पूरे दिन भूल से भी मन में क्रोध न लेकर आएं। ऐसा माना जाता है कि रौद्र स्वरूप की पूजा के दौरान क्रोध मन में आने से भगवान रौद्र रूप में ही आते हैं।
अगर आप भी वरुथिनी एकादशी का व्रत रख रहे हैं तो इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर वरुथिनी एकादशी के दिन कौन से काम करने चाहिए और कौन से कामों को करने से बचना चाहिए। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों