हर साल श्रावण मास के शुक्ल पक्ष के शुक्रवार को वरलक्ष्मी व्रत मनाया जाता है। यह व्रत विशेष रूप से दक्षिण भारत में बहुत ही श्रद्धा और उत्साह के साथ किया जाता है. इस दिन माता लक्ष्मी के वरलक्ष्मी रूप की पूजा की जाती है, जो धन, समृद्धि, भाग्य और संतान प्रदान करने वाली मानी जाती हैं। ऐसी मान्यता है कि इस दिन सच्चे मन से व्रत रखने और पूजा करने से घर में सुख-शांति और समृद्धि का वास होता है। अब ऐसे में इस दिन किस पत्ते का तोरण लगाने से लाभ हो सकता है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं। इस पावन अवसर पर घर के मुख्य द्वार पर एक विशेष तोरण लगाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और अपनी कृपा बरसाती हैं।
वरलक्ष्मी व्रत के दिन लगाएं केले के पत्ते का तोरण
श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा से पहले आने वाले शुक्रवार को वरलक्ष्मी व्रत रखा जाता है। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना विशेष रूप से की जाती है। पूजा घर को सजाने और एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने के लिए केले के पत्ते का तोरण लगाना बेहद शुभ माना जाता है। केले का पत्ता हिंदू धर्म में पवित्रता और शुभता का प्रतीक है। मान्यता है कि इसमें देवताओं का वास होता है। वरलक्ष्मी व्रत के दिन अपने घर के मुख्य द्वार पर केले के पत्तों का तोरण लगाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में धन-धान्य तथा खुशहाली आती है।
वरलक्ष्मी व्रत के दिन लगाएं पीपल के पत्ते का तोरण
वरलक्ष्मी व्रत के दिन पीपल के पत्ते का तोरण लगाना अत्यंत शुभ माना जाता है। पीपल का पेड़ हिंदू धर्म में पूजनीय है और इसे देवताओं का निवास स्थान माना जाता है, खासकर भगवान विष्णु का। इसलिए, पीपल के पत्ते का तोरण घर के प्रवेश द्वार पर लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और नकारात्मक शक्तियों का प्रवेश रुकता है।
इसे जरूर पढ़ें - वरलक्ष्मी व्रत के दिन माता लक्ष्मी को जरूर चढ़ाएं ये चीजें, हो सकता है धन लाभ
वरलक्ष्मी व्रत के दिन लगाएं आम के पत्ते का तोरण
आम के पत्तों को हिंदू धर्म में बहुत शुभ माना जाता है. ये सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि का प्रतीक हैं. मान्यता है कि घर के मुख्य द्वार पर आम के पत्तों का तोरण लगाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर घर में प्रवेश करती हैं. ये तोरण घर से नकारात्मकता को दूर करता है और खुशहाली लाता है.
इसे जरूर पढ़ें - वरलक्ष्मी व्रत के दिन किन चीजों का दान करने से बचना चाहिए? पंडित जी से जान लें
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- HerZindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों