Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:42 AM IST

Vaishakh Month 2025: वैशाख माह में किन देवी-देवताओं की पूजा करने से मिलेगा सुख-शांति और सौभाग्य का आशीर्वाद, जानें

हिंदू धर्म में वैशाख माह का बहुत महत्व है। यह हिंदू चंद्र कैलेंडर का दूसरा महीना है। इस माह में दान-पुण्य करने का भी विशेष महत्व है। अब ऐसे में वैशाख माह में किन देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना करने से शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। इसके बारे में इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
Updated:- 2025-04-08, 08:00 IST
vaishakh month 2025 which deities to worship for happiness and prosperity

हिंदू पंचांग के अनुसार, वैशाख माह का आरंभ जल्द ही होने जा रहा है। इस माह का विशेष महत्व है। ऐसी मान्यता है कि इस माह में पवित्र नदियों में स्नान करने और दान-पुण्य करने से व्यक्ति को सुख-सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता है। इस माह में जप, तप बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि अगर आपकी कुंडली में किसी तरह का ग्रहदोष है तो वैशाख माह में पूजा-पाठ करने से लाभ हो सकता है। अब ऐसे में इस माह में किन देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना करने से लाभ हो सकता है। इसके बारे में इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

वैशाख माह में करें अपने आराध्य की पूजा

हिंदू पंचांग के हिसाब से वैशाख माह को सुख-समृद्धि का कारक माना जाता है। इस माह में आप अपने आराध्य की पूजा विधिवत रूप से करें। इनकी पूजा-अर्चना करने से जातकों पर आराध्य की कृपा बनी रहती है और जीवन में आ रही समस्याओं से भी छुटकारा मिल सकता है। आप अपने आराध्य की पूजा वैशाख माह में किसी भी दिन और किसी भी समय कर सकते हैं।

वैशाख माह में करें शनिदेव की पूजा

these-things-not-to-donate-on-saturday-tips-tricks

वैशाख माह में शनिदेव की उपासना विशेष रूप से करनी चाहिए। इस माह में शनिदेव की पूजा-अर्चना करने से दोगुने फलों की प्राप्ति हो सकती है। आपको बता दें, शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या के दौरान व्यक्ति को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वैशाख माह में शनिदेव की पूजा करने से इन कष्टों से राहत मिल सकती है। इस माह में शनिदेव की पूजा करने से करियर में स्थिरता और आर्थिक लाभ हो सकता है।

वैशाख माह में करें हनुमान जी की पूजा

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हनुमान जी की पूजा वैशाख माह में विशेष रूप से करने का विधान है। ऐसा कहा जाता है कि इस माह में हनुमान जी का जन्मोत्सव मनाया जाता है। इसलिए इस माह में हनुमान जी की पूजा करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती है।

वैशाख माह में करें कुलदेवता की पूजा

धार्मिक परंपराओं में कुलदेवता को पितरों से भी जोड़ा जाता है। वैशाख माह में उनकी पूजा करने से पितरों का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है, जिससे परिवार में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। साथ ही घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।

इसे जरूर पढ़ें - Purnima Tithi 2025: साल 2025 में कब-कब पड़ेंगी पूर्णिमा तिथियां, यहां जानें शुभ मुहूर्त

वैशाख माह में करें भगवान विष्णु की पूजा

vishnu-puja-730_1689942046

वैशाख माह में भगवान विष्णु की पूजा विशेष रूप से करें। ऐसा कहा जाता है कि इनकी पूजा करने से व्यक्ति को लाभ हो सकता है और जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।

इसे जरूर पढ़ें -   आखिर क्यों होते हैं हम सभी के कुलदेवी या कुलदेवता, जानें महत्व

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- HerZindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।