Betaleshwar Mahadev Mandir: भारत के इस मंदिर में संतान सुख के साथ पूरी होती हैं सभी मनोकामनाएं, जानें महत्व

देश में कई ऐसे मंदिर हैं जो अद्भुत और चमत्कारी हैं। इन्ही में से एक उत्तराखंड में स्थित बेतालेश्वर मंदिर है। आइए इस लेख में इस मंदिर के इतिहास और धार्मिक महत्व के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Updated:- 2025-04-17, 12:00 IST
uttrakhand almora betaleshwar mahadev mandir significance in detail

उत्तराखंड के अल्मोड़ा में अनेक ऐसे अद्भुत और प्राचीन मंदिर विराजमान हैं, जिनकी अपनी विशिष्ट मान्यताएं हैं। इन्हीं मंदिरों में से एक पावन धाम है बेतालेश्वर महादेव का, जो अल्मोड़ा शहर से कुछ ही दूरी पर स्थित है। यूं तो इस मंदिर में भक्तों का तांता वर्ष भर लगा रहता है, परंतु वैशाख मास में यहां दर्शन करने का विशेष महत्व माना गया है।

श्रद्धालुओं की ऐसी आस्था है कि जो भी भक्त वैशाख के पवित्र महीने में भगवान भोलेनाथ के इस दरबार में हाजिरी लगाता है, उसकी हर मनोकामना पूर्ण होती है। इसके अतिरिक्त, यह भी मान्यता प्रचलित है कि यहां स्थित पवित्र कुंड में स्नान करने से भगवान भोलेनाथ की असीम कृपा भक्तों पर सदैव बनी रहती है। दंपत्तियों को संतान सुख की प्राप्ति हो, या धन, सुख और संपत्ति की कामना हो, भगवान बेताल नाथ सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करने वाले माने जाते हैं। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से इस मंदिर के महत्व के बारे में जानते हैं।

बेतालेश्वर मंदिर का इतिहास

betaleshwar-mahadev-mandir-6712240

बेतालेश्वर मंदिर के संबंध में कई स्थानीय कथाएं प्रचलित हैं। कुछ लोगों का मानना है कि यह मंदिर सदियों पुराना है और इसका संबंध पांडवों के काल से जोड़ा जाता है। ऐसा कहा जाता है कि वनवास के दौरान पांडवों ने इस क्षेत्र में कुछ समय बिताया था और उन्होंने ही इस स्थान पर शिवलिंग की स्थापना की थी।

इसे जरूर पढ़ें -  शिव भक्तों के लिए भारत में सबसे प्राचीन और प्रसिद्ध शिव मंदिर

बेतालेश्वर में पूजा-पाठ करने से पूरी होती हैं सभी मनोकामनाएं

बेतालेश्वर मंदिर स्थानीय लोगों के लिए गहरी आस्था का केंद्र है। यहां नियमित रूप से पूजा-अर्चना होती है और विशेष अवसरों पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। श्रावण मास और शिवरात्रि के दौरान मंदिर का महत्व और भी बढ़ जाता है। भक्त यहां अपने स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना लेकर आते हैं, तो कुछ धन-धान्य और समृद्धि की प्रार्थना करते हैं।

विद्यार्थियों के लिए यह विद्या और ज्ञान का केंद्र है, जहां वे सफलता का आशीर्वाद पाने आते हैं। वहीं, प्रेम और पारिवारिक सुख-शांति के लिए भक्त बेतालेश्वर मंदिर में भगवान शिव की पूजा पूरे विधि-विधान के साथ करते हैं। आपको बता दें, वैशाख के पवित्र महीने में भगवान बेताल नाथ के इस पावन मंदिर में आने मात्र से ही भक्तों की सभी मुरादें पूरी हो जाती हैं।

betaleshwar

इसे जरूर पढ़ें - शिव जी के इन मंदिरों में छिपा है पंचतत्व का रहस्य, अंदर प्रवेश के बाद होने लगती है ये अनुभूतियां

इस मंदिर के परिसर में स्थित कुंड में यदि कोई भी श्रद्धालु पूरे एक महीने तक श्रद्धापूर्वक स्नान करता है, तो उस पर स्वयं भगवान भोलेनाथ की असीम कृपा बरसती है और उसकी हर मनोकामना सिद्ध हो जाती है। यहां भगवान भोलेनाथ स्वयंभू शिवलिंग के रूप में विराजमान हैं।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit- HerZindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।