
24 दिसंबर 2025 को बुधवार के दिन चतुर्थी का सहयोग विशेष महत्व रखता है क्योंकि बुधवार का दिन विशेष रूप से गणेश जी का प्रिय होता है और गणेश जी की तिथि भी चतुर्थी है तो इस दिन किए गए कार्यों में मनवांछित फल की प्राप्ति होती है आज पोस्ट शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि दोपहर में 1:00 बजकर 13 मिनट तक रहेगी शुक्ल पक्ष में पढ़ने वाली चतुर्थी को विनायक की चतुर्थी के नाम से जाना जाता है। विनय की चतुर्थी का संबंध विशेष रूप से व्यक्ति की बुद्धि विवेक और निर्णय लेने की क्षमताओं में आ रही परेशानियों से निवारण करने के लिए शुभ माना जाता है।
आज का दिन इसलिए भी खास है क्योंकि बुधवार बुध ग्रह का दिन होता है और काल पुरुष की कुंडली में बुध ग्रह बुद्धि ,वाणी, व्यापार और व्यक्ति की तार्किक शक्ति का कारक माना जाता है। जब भी बुधवार के दिन चतुर्थी का विशेष सहयोग बनता है तब तब लोगों के रुके हुए कार्य में गति मिलना प्रारंभ हो जाती है।
पंचांग अनुसार आज चंद्रमा मकर राशि में रहेगा और इसका प्रभाव श्रवण नक्षत्र में रहेगा। मकर राशि का स्वामी साक्षात शनि देव है और मकर राशि धैर्य अनुशासन और सत्कर्मों का प्रतीक मानी जाती है। इसी कारण से आज किए गए उपायों से मनवांछित फल की प्राप्ति होगी और बुध ग्रह से संबंधित कारकों का विकास होगा। इसी क्रम में जानते हैं आइये जानते हैं एमपी, छिंदवाड़ा के ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी से आज का पंचांग।
| तिथि | नक्षत्र | दिन/वार | योग | करण |
| पौष शुक्ल चतुर्थी ( दोपहर 01:13 तक) | श्रवण | बुधवार | हर्षण | विष्टि |

| प्रहर | समय |
| सूर्योदय | सुबह 06 बजकर 48 मिनट |
| सूर्यास्त | शाम 05 बजकर 30 मिनटपर |
| चंद्रोदय | सुबह 09 बजकर 56 मिनटपर |
| चंद्रास्त | शाम 09 बजकर 21 मिनटपर |
| मुहूर्त नाम | मुहूर्त समय |
| ब्रह्म मुहूर्त | सुबह 05 बजकर 29 मिनट से 06 बजकर 17 मिनट तक |
| अभिजीत मुहूर्त | आज नहीं है |
| गोधुली मुहूर्त | शाम 05 बजकर 23 मिनटसे 06 बजकर 11 मिनट तक |
| विजय मुहूर्त | दोपहर 12 बजकर 14 मिनटसे 12 बजकर 38 मिनट |
| मुहूर्त नाम | मुहूर्त समय |
| राहु काल | दोपहर 12:09 से 01:29 बजे तक |
| यमगंड | सुबह 08:08 से 09:28 बजेतक |
| गुलिक काल | दोपहर 10:49 से 12:09 बजेतक |

विघ्नेश्वर चतुर्थी विशेष रूप से भगवान गणेश को समर्पित तिथि होती है भगवान श्री गणेश विघ्नों को हरने वाले हैं जिन्हें विघ्नहर्ता कहा जाता है। सीधे शब्दों में कहा जाए तो विघ्नों को हरने वाले देवता भगवान श्री गणेश की उपासना का गोल्डन चांस कहलाता है चतुर्थी तिथि का दिन। शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि खासकर उन लोगों के लिए फलदाई है जिन्हें किसी न किसी रूप से आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि इस तिथि में इस दिन किए गए उपाय कारगर साबित होते हैं।
विशेष रूप से परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र अगर इस दिन भगवान गणेश जी की आराधना करते हैं तो उन्हें अवश्य ही फल की प्राप्ति होती है व्यापारियों के लिए व्यापार में धन लाभ होता है। वैसे भी पौष का महीना संयम में रहना सीखना है और इस बीच बुधवार के दिन पढ़ने वाली विनायक की चतुर्थी धैर्यता पूर्वक प्रयास करते रहने की शिक्षा प्रदान करती है।
वैदिक ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को व्यापार शिक्षा आत्म बुद्धि और तार्किक शक्ति का कारक माना जाता है अगर कुंडली में बुध ग्रह है अच्छा होता है तो अच्छे परिणाम मिलते हैं। वहीं अगर इसकी स्थिति खराब होती है तो खराब फल देखने मिलते हैं बुध ग्रह के प्रभाव से व्यक्ति की मन में मिठास आती है और व्यक्ति की सोच समझ कर बोलने की क्षमता का विकास होता है।
वहीं अगर बुध ग्रह कमजोर होता है तो जातक गलत फैसला लेकर भ्रम में आ जाता है और समस्याओं का सामना करता है। बुद्धि के दाता गणेश जी का पूजन बुधवार के दिन ही किया जाता है और इस दिन चतुर्थी तिथि पड़े तो यह अद्भुत सहयोग मनवांछित फल प्रदान करता है।
विनायक की चतुर्थी के दिन सुबह स्नान आदि से निवृत होकर के जातक को गणेश जी के मंदिर में जाकर गुड़ के मोदक या फिर लड्डू का भोग लगाना चाहिए। आज के दिन विशेष रूप से गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करना चाहिए। जिन लोगों के ऊपर अधिक कर्ज हो गया है उन लोगों को ऋण मोचन गणेश स्तोत्र का पाठ आज अवश्य करना चाहिए। संभव हो तो आज के दिन गाय को हरा चारा खिलाएं।
इसे भी पढ़ें-
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।