नए कपड़े पहनने से पहले जरूर करें ये काम, नहीं होगा कोई नकारात्मक प्रभाव

ज्योतिष के अनुसार किसी भी काम को करने के कुछ नियम बनाए गए हैं और नए काम की शुरुआत भी शुभ समय पर ही करने की सलाह दी जाती है। ऐसे ही जब आप नए कपड़े पहली बार पहनती हैं तब उससे जुड़े भी कुछ नियम बनाए गए हैं जिनका पालन जरूरी माना जाता है। नए कपड़े पहनना भला किसे पसंद नहीं होता है. लेकिन आप जब भी आप बाजार से लाकर पहली बार कोई कपड़ा पहनती हैं तो इसमें किसी भी तरह की ऊर्जा हो सकती है, इसलिए इसका शुद्धिकरण जरूरी माना जाता है। ज्योतिष में ऐसा माना जाता है कि नए कपड़ों को बिना कुछ बातों का ध्यान रखे सीधे पहन लेना शुभ नहीं होता है। ऐसी मान्यता है कि कपड़ों में उन्हें बनाने, छूने और खरीदने वाले न जाने कितने लोगों की ऊर्जा इन कपड़ों से जुड़ी होती है। ऐसे में अगर नए कपड़े पहनने से पहले कुछ छोटे-छोटे उपाय किए जाएं, तो कोई भी नकारात्मकता दूर हो सकती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। आइए ज्योतिर्विद एस्ट्रोलॉजर अमिता रावल से जानें नए कपड़े पहनने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
नए कपड़े कभी भी बिना धोए हुए न पहनें
अक्सर लोग बाजार से कपड़े खरीदकर लाते हैं और उन्हें सीधे ही पहन लेते हैं, लेकिन शास्त्रों के अनुसार कभी भी नए कपड़ों को बिना धूए हुए नहीं पहनना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि बिना धुले हुए कपड़ों में नकारात्मक प्रभाव मौजूद होता है और इन्हें बिना धोए हुए पहनने से नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश आपके शरीर में भी हो सकता है। दरअसल आपके घर लाने से पहले कपड़े कई हाथों से होकर गुजरते हैं और इनका शुद्दिकरण करना जरूरी होता है। यदि हम स्वास्थ्य की बात करें तब भी ऐसा करना जरूरी होता है क्योंकि बिना धोए हुए कपड़ों को पहनने से कई तरह की स्किन से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं।
भगवान के सामने रखें नए कपड़े
अगर आप किसी खास मौके के लिए नए कपड़े खरीद रही हैं, तो उन्हें पहनने से पहले भगवान के सामने कुछ देर रखना जरूरी माना जाता है। जिस प्रकार आपको नए काम की शुरुआत के पहले हमेशा ईश्वर को प्रणाम करना चाहिए, उसी तरह से नए कपड़ों को भी सबसे पहले भगवान के सामने रखना जरूरी होता है। आप कपड़ों में हल्दी का छोटा से तिलक लगाकर भी इन्हें भगवान के पास रख सकती हैं।
यह भी पढ़ें- इन दिनों में भूलकर भी न करें कपड़ों की खरीदारी, न पहने नए वस्त्र... पानी की तरह बह जाएगा सारा पैसा
शुभ दिन पर पहली बार पहनें कपड़े
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ऐसा माना जाता है कि नए कपड़ों को पहली बार किसी शुभ दिन या शुभ समय में ही पहनना चाहिए जिससे इसके कोई दुष्प्रभाव न हो सकें। मुख्य रूप से नए कपड़े आपको हमेशा बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार और रविवार को ही पहनने चाहिए। वहीं आपको शनिवार और मंगलवार के दिन नए कपड़े पहनने से बचना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: रविवार, सोमवार या शुक्रवार किस दिन कपड़ों की खरीदारी करना होता है सबसे ज्यादा शुभ? एस्ट्रोलॉजर से जानें सही जवाब
नए कपड़े पहनने से पहले पानी छिड़कें
यदि आप कोई कपड़ा पहली बार पहन रही हैं और उसे धोए बिना ही पहन रही हैं तो ध्यान रखें कि सबसे पहले इसमें पानी की कुछ बूंदें छिड़कें। ऐसा माना जाता है कि पानी छिड़कने से नए कपड़ों में मौजूद किसी भी तरह की नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है और इसे पहनने से कोई भी बुरा प्रभाव नहीं पड़ता है।
नए कपड़ों के शुद्धिकरण का से सबसे सरल तरीका माना जाता है।
आप भी जब नया कपड़ा पहनें उससे पहले यहां बताए तरीकों से उसका शुद्दिकरण जरूर करें। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।