Fri Sep 11, 2026 | Updated 06:46 PM IST

30 की उम्र के बाद चमक सकती है इन मूलांक के लोगों की किस्मत,  मिलते हैं राजसी ठाठ; क्या आप भी हैं इनमें से एक?

सभी की किस्मत एक जैसी नहीं होती है। कुछ लोगों को सफलता जल्दी मिल जाती है, जबकि कुछ लोग लंबे संघर्ष के बाद ऊंचाइयों तक पहुंचते हैं। अंक ज्योतिष के अनुसार कुछ ऐसे मूलांक होते हैं जिनकी किस्मत 30 साल की उम्र के बाद तेजी से चमकने लगती है और उन्हें धन, सम्मान व राजसी सुखों की प्राप्ति होती है। आइए जानें उन मूलांक के बारे में।
Updated:- 2026-05-22, 19:32 IST
image

कुछ लोगों का जीवन शुरुआत के कई सालों तक संघर्ष रहता है और इनकी हजार कोशिशों के बाद भी इन्हें आराम नहीं मिलता है। यूं कहा जाए कि शुरूआती कई सालों तक इन लोगों के जीवन उलझन और आत्म-परीक्षा से भरा होता है। उनके जीवन में मेहनत बहुत होती है, लेकिन परिणाम उतने अच्छे नहीं मिलते गायब। अंकशास्त्र बताता है कि कुछ मूलांक ऐसे होते हैं जिनकी असली उड़ान जीवन के थोड़े आगे के चरण में शुरू होती है। कुछ ऐसे मूलांक के लोग हैं जिनके जीवन में 30 साल तक की उम्र तक बहुत संघर्ष होता है, लेकिन उसके बाद उनका संघर्ष ख़त्म होने लगता है और ये राजसी जीवन जीते हैं। आइए अंक ज्योतिष एक्सपर्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानें कौन से हैं वो मूलांक जिनके लोग 30 की उम्र के बाद ज्यादा प्रगति करते हैं।

मूलांक-4

मूलांक-4 के लोग जीवन को सीधी रेखा में नहीं जीते हैं। इनके जीवन में अचानक मोड़, अप्रत्याशित बदलाव और असामान्य अनुभव अधिक देखने को मिलते हैं। बचपन या युवावस्था में इन्हें अक्सर ऐसा लगता है कि दूसरे लोग आसानी से आगे बढ़ रहे हैं, जबकि इन्हें हर उपलब्धि के लिए अधिक संघर्ष करना पड़ रहा है, लेकिन 30 साल के बाद यही अनुभव इनकी सबसे बड़ी ताकत बनते हैं। इस आयु के बाद इनकी निर्णय क्षमता मजबूत होती है, सोच व्यावहारिक होती है, और जीवन में बदलाव आने लगते हैं। यह वह समय होता है जब मूलांक 4 वाले लोग संपत्ति, व्यवसाय, प्रबंधन, तकनीकी क्षेत्रों या बड़े संगठनात्मक दायित्वों में अपनी मजबूत पहचान बना सकते हैं। इस उम्र के बाद इन्हें राजसी ठाठ देखने को मिलते हैं।

यह भी पढ़ें- हमेशा करियर की बुलंदियों तक पहुचंते हैं इस मूलांक के लोग, सूर्य के प्रभाव से मिलता है भरपूर पैसा

मूलांक-8

mulank 8 luck

अगर कोई मूलांक धैर्य, कर्म और गहरी जीवन-परीक्षाओं का प्रतीक है, तो वह मूलांक 8 माना जाता है। इन लोगों का जीवन अक्सर आसान नहीं होता है। काफी काम उम्र से ही इन्हें जिम्मेदारियां उठानी पड़ती हैं। इन्हें सफलता देर से और काफी संघर्षों के बाद मिलती है। हालांकि ये वो मूलांक है जिसके लोगों को 30 साल की उम्र के बाद हर क्षेत्र में सफलता मिलती है और इनकी आर्थिक स्थिति काफी अच्छी हो जाती है। इस उम्र में इनके जीवन का संघर्ष समाप्त होने लगता है और ये राजसी ठाठ वाला जीवन जीते हैं।

यह भी पढ़ें- Mulank 7 Traits: इस एक मूलांक के लोग बड़ी से बड़ी मुश्किल में भी देते हैं अपनों का साथ, मुसीबत के समय ही पता चलती हैं इनकी खासियत

मूलांक-9

मूलांक-9 के लोग ऊर्जा, साहस, नेतृत्व और संघर्ष का अंक माना जाता है। इन्हें जीवन में रुकना पसंद नहीं होता है,लेकिन शुरुआती वर्षों में यही तीव्र ऊर्जा कभी-कभी टकराव या भावनात्मक निर्णयों के रूप में सामने आ सकती है। हालांकि 30 साल की उम्र के बाद इस ऊर्जा में परिपक्वता आती है। इस उम्र में अब केवल लड़ना नहीं, बल्कि सही दिशा में जीतना शुरू होता है। इनके करियर में नेतृत्व के अवसर, सामाजिक सम्मान, प्रभावशाली लोगों से जुड़ाव और आर्थिक विस्तार के योग मजबूत होते हैं। इनकी राजसी जीवनशैली शक्ति, प्रतिष्ठा और प्रभाव से निर्मित होती है और इस उम्र के बाद इनका संघर्ष ख़त्म होता है।

अगर आपका मूलांक भी इनमें से है तो आप 30 साल की उम्र के बाद ज्यादा उन्नति कर सकते हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: freepik.com

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।