Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:52 AM IST

Mulank 7 Traits: इस एक मूलांक के लोग बड़ी से बड़ी मुश्किल में भी देते हैं अपनों का साथ, मुसीबत के समय ही पता चलती हैं इनकी खासियत

अंक ज्योतिष में मूलांक 7 को सबसे खास माना जाता है और इसकी कुछ ऐसी खूबियां होती हैं जो इन्हें दूसरों से अलग बनाती हैं। इस मूलांक के लोग दिल और दिमाग दोनों से ही संतुलित होते हैं। ऐसा कहा जाता है कि ये लोग मुश्किल समय में ही अपनी असली पहचान दिखाते हैं और हर हाल में अपनों का साथ निभाने से पीछे नहीं हटते। जानें मूलांक 7 की और भी खूबियों के बारे में।
Updated:- 2026-04-20, 16:56 IST
image

अंक ज्योतिष की मानें तो किसी भी मूलांक की अपनी कोई न कोई खूबी और खामी जरूर होती है। कुछ लोग स्वाभाव से कठोर होते हैं, तो कुछ नरम होते हैं। ऐसा कहा जाता है कि हम जब भी किसी भी मूलांक की बात करते हैं तो सब अलग स्वभाव के होते हैं। हर मूलांक व्यक्ति के स्वभाव, सोच और जीवनशैली को प्रभावित करता है। 1 से 9 तक के सभी मूलांकों की अपनी-अपनी विशेषताएं होती हैं, जो उन्हें दूसरों से अलग बनाती हैं। ऐसी ही एक मूलांक 7 है जिसे संवेदनशील और गहराई से सोचने वाला माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस मूलांक के लोग हमेशा दूसरों की परेशानियां समझने वाले होते हैं और दूसरों की चिंता उन्हें सताती है। इस मूलांक के लोग बाहर से शांत दिखते हैं, लेकिन अंदर से ये बेहद मजबूत और भावनात्मक होते हैं। इनकी सबसे खास बात यह होती है कि ये मुश्किल समय में भी हमेशा दृढ़ निश्चयी बने रहते हैं। आइए एस्ट्रोलॉजर अमिता रावल से जानें कि मूलांक 7 के लोग कैसे होते हैं और ये किसी तरह से मुसीबत के समय दूसरों का साथ देते हैं।

परिवार के सुख-दुख में रहते हैं साथ

mulank 7 qualities

मूलांक 7 के लोग हमेशा अपने परिवार और करीबियों के लिए समर्पित होते हैं। कोई भी परिस्थिति क्यों न आ जाए ये लोग अपनों का साथ नहीं छोड़ते हैं। अगर परिवार में कोई भी परेशानी आती है, तो ये लोग निःस्वार्थ ही लोगों की मदद करने के लिए तैयार रहते हैं। इनके लिए कोई भी रिश्ता बहुत मायने रखता है। रिश्ते निभाने में ये लोग कभी भी कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। ऐसा माना जाता है कि ये हमेशा अपने परिवार के लिए एक ढाल की तरह काम करते हैं। इस मूलांक के लोगों पर आप आंख मूंदकर भरोसा कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- मूलांक 7 वालों पर केतु रहते हैं मेहरबान, जानें महत्व

कोई भी जिम्मेदारी बखूबी निभाते हैं

मूलांक 7 के लोग बहुत ज्यादा जिम्मेदार स्वभाव के होते हैं। इन्हें जो भी काम सौंपा जाता है, उसे वो पूरी ईमानदारी और मेहनत के साथ करते हैं। चाहे वह घर की जिम्मेदारी हो या प्रोफेशनल लाइफ की, ये किसी भी तरह की भूमिका को हमेशा गंभीरता से निभाते हैं। इनकी यही खासियत इन्हें दूसरों की नजरों में भरोसेमंद बनाती है।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Amita rawal (@astrologer_amita)

किसी का दुःख नहीं देख सकते

mulank 7 personality

मूलांक 7 के लोग इतने ज्यादा विनम्र स्वभाव के होते हैं कि किसी का दुःख नहीं देख पाते हैं। ये लोग दूसरों के दुःख में भी परेशान होने लगते हैं। ये लोग दिल से बहुत कोमल होते हैं और दूसरों का दुख या परेशानी देखना इन्हें बिल्कुल पसंद नहीं होता। अगर इनके सामने कोई व्यक्ति परेशान होता है, तो ये खुद को रोक नहीं पाते हैं और उसकी मदद करने के लिए आगे आ जाते हैं। इनका यह स्वभाव इन्हें एक अच्छा दोस्त और साथी बनाता है।

यह भी पढ़ें- मूलांक 7 वालों को किस रत्न की अंगूठी पहननी चाहिए, जानें नियम और महत्व

लोगों की चालाकियां समझते हैं

मूलांक 7 के लोग दिल के बहुत साफ होते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि ये भोले होते हैं। मूलांक 7 के लोग बहुत समझदार और सूझबूझ वाले होते हैं। ये लोगों के इरादों और चालाकियों को आसानी से समझ लेते हैं, लेकिन ये किसी की चालाकियों के बारे में ज्यादा बात नहीं कर सकते हैं। कोई इन्हें आसानी से धोखा नहीं दे सकता है।

अगर आपका मूलांक भी 7 है तो ये आपकी खूबियां भी हो सकती हैं। ऐसा जरूरी नहीं है कि हर 7 मूलांक वाले व्यक्ति में ये विशेषताएं हों, लेकिन कुछ लोगों के लिए यह सही भी होस एकता है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik.com

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।