सोम प्रदोष व्रत हर महीने की त्रयोदशी तिथि को पड़ता है। इस दिन भगवान शिव की पूजा की जाती है। कई सारे लोग इस दिन व्रत करते हैं। इसके लिए पूजा सामग्री भी चाहिए होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि बिना सामग्री के आप इसे पूजा को पूरा नहीं कर सकते हैं। ऐसे में आप विशेष सामग्री को जरूर लें। तभी आप इस पूजा को पूरा कर पाएंगी। आर्टिकल में बताते हैं सोम प्रदोष व्रत की पूजा विधि और साम्रगी।
सोम प्रदोष व्रत के लिए पूजा सामग्री
- गंगाजल
- कच्चा दूध
- दही
- शहद
- घी
- मिश्री
- बेलपत्र
- धतूरा
- भांग
- शमी के फूल और पत्ते
- सफेद चंदन
- कलावा या मौली
- अक्षत
- धूपबत्ती
- घी का दीपक
- एक फल
- एक मिठाई
- पान का पत्ता, सुपारी, लौंग, इलायची
- सफेद रंग के वस्त्र
- आरती की थाली
-1750506963205.jpg)
सोम प्रदोष व्रत की पूजा विधि
- इसके लिए आपको जल्दी उठकर स्नान करना है।
- फिर आपको साफ कपड़ों को पहनना है।
- इसके बाद अपने हाथों में जल, अक्षत और फूल को लेकर इस व्रत के लिए संकल्प लेना है।
- इसके बाद आपको पास के मंदिर में जाकर हर रोज की तरह भगवान शिव का श्रृंगार करना है।
- फिर उन्हें फल, फूल, दूध, घी आदि चढ़ाना है।
- इसके बाद आपको बेलपत्र भगवान शिव को चढ़ाना है।
- फिर आपको आसन पर बैठकर शिव मंत्रों का जाप करना है।

सोम प्रदोष व्रत की पूजा का तरीका
- जब आप सभी चीजों को कर लेंगे, तो आपको व्रत कथा पढ़नी है।
- इसके बाद आपको 11 बार ॐ नमः शिवाय, महामृत्युंजय मंत्र: का जाप करना है।
- फिर आपको घी का दीपक जलाकर भगवान शिव की आरती करनी है।
- आरती के बाद तीन बार ताली बजाएं और भगवान से इस व्रत को संपन्न होने की प्रार्थना करें।
- इसके बाद आपको भगवान शिव को बिना पीठ दिखाए वहां से जाएं।
- शाम को आप शिव मंदिर में जाकर दीया जलाएं।
- इसके बाद अपने व्रत को पूरा करें।

आप भी अपने सोम प्रदोष के व्रत को इस सामग्री और विधि विधान से पूरा कर सकते हैं। साथ ही, भगवान शिव के व्रत को अच्छे से पूरा करें। इससे आपको जरूर पूजा का फल मिल सकता है। आप चाहें तो इस व्रत की पूजा घर पर भी कर सकते हैं।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों