कर्ज मुक्ति के लिए करें हनुमान जी का यह सरल उपाय, बदल सकती है आपकी किस्मत

कई बार हमारे ऊपर इतना कर्ज चढ़ जाता है कि हम इस बात का पता भी नहीं लगा पाते हैं कि इसके कारण क्या हैं। आज के समय में बढ़ते खर्च और आर्थिक जिम्मेदारियों के कारण कई लोग कर्ज की समस्या से परेशान रहते हैं। आपकी लगातार मेहनत करने के बावजूद भी जीवन में धन की कमी बनी रहती है और उधार चुकाने में कठिनाई आने लगती है, तो मानसिक तनाव भी बढ़ जाता है। ज्योतिष और धार्मिक मान्यताओं में ऐसे कई उपाय बताए जाते हैं, जिन्हें आजमाकर आपको आर्थिक समस्याओं से मुक्ति भी मिल सकती है और कर्ज से बाहर निकलने में भी सफलता मिलती है। मुख्य रूप से यदि आप हनुमान जी से जुड़े कुछ उपाय करेंगी और यह उपाय शनिवार और मंगलवार के दिन करेंगी तो सभी कठिनाइयों से राहत पाने में मदद मिल सकती है। आइए सेलेब्रिटी एस्ट्रोलॉजर प्रदुमन सूरी से जानें ऐसे कुछ उपायों के बारे में जो आपको कर्ज मुक्ति दिला सकते हैं।
कर्ज मुक्ति के लिए करें यह सरल उपाय

यदि आप लंबे समय से कर्ज, आर्थिक तंगी या पैसों की परेशानियों से जूझ रही हैं, तो मंगलवार के दिन आपको एक छोटा सा उपाय करना है। धार्मिक मान्यता के अनुसार यह उपाय नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने और धन संबंधी बाधाओं को कम करने में मदद करेगा। इसके लिए आपको एक माचिस की डिब्बी लेनी है और उसकी 4 तीलियां,4 लौंग,4 काली मिर्च और एक चुटकी काले तिल लेकर उपाय को करना है।
यह भी पढ़ें- माचिस की 2 तीलियों से ऐसे चेक करें अपने घर का औरा, झटपट पकड़ में आ जाएगी नकारात्मक ऊर्जा
कर्ज मुक्ति के लिए कैसे करें उपाय?

मंगलवार के दिन प्रातः स्नान करके साफ कपड़े पहनें। इसके बाद एक नई माचिस की डिब्बी लें और उसमें 4 तीलियां, 4 लौंग, 4 काली मिर्च और एक चुटकी काले तिल डाल दें। अब हनुमान जी की मूर्ति के सामने बैठकर अपनी मनोकामना और कर्ज से मुक्ति के लिए प्रार्थना करें। इसके बाद इस डिब्बी को हनुमान जी के चरणों में अर्पित कर दें। ऐसा करते समय 'ॐ हनुमते नमः' मंत्र का जाप करना भी शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि यह उपाय व्यक्ति के जीवन में चल रही आर्थिक रुकावटों को कम करने और धन आगमन के नए रास्ते खोलने के लिए सहायक हो सकता है।
यह भी पढ़ें- हनुमान मंदिर में माचिस का गुप्त दान करने से क्या होता है?
इस उपाय का महत्व
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार लौंग और काली मिर्च को नकारात्मक ऊर्जा दूर करने वाली सामग्री माना जाता है और ऐसा कहा जाता है कि ये सामग्रियां नकारात्मक ऊर्जा को सोख लेती हैं। वहीं काले तिल शनि दोष और आर्थिक बाधाओं को दूर करने के लिए उपयोगी माने जाते हैं। मंगलवार का संबंध मंगल ग्रह और हनुमान जी से होता है, इसलिए इस दिन किया गया यह उपाय विशेष रूप से फलदायी माना जाता है। इस उपाय को आप शनिवार के दिन भी कर सकती हैं, इससे आपको सभी कष्टों से मुक्ति मिल सकती है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यदि व्यक्ति पूरी श्रद्धा और सकारात्मक सोच के साथ यह उपाय करता है, तो उसके जीवन में सकारात्मक बदलाव आने लगते हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।