Pitru Paksha 2023 Shubh Yoga: 8 साल बाद इस एक शुभ योग के साथ आ रहा है पितृपक्ष, जानें इस दौरान क्या करें

Astro Significance: हिन्दू धर्म में पितृपक्ष का बहुत महत्व माना जाता है। इस साल पितृपक्ष 29 सितंबर, दिन शुक्रवार से शुरू हो रहे हैं।
मान्यता है कि पितृ पक्ष के दौरान श्राद्ध कर्म, पिंडदान और तर्पण आदि करने से पितृ शीघ्र प्रसन्न हो जाते हैं और अपनी कृपा बरसाते हैं।
विशेष बात यह है कि इस साल पितृ पक्ष बहुत खास माना जा रहा है जिसके पीछे का कारण है इस दौरान बनने वाला शुभ-दुर्लभ संयोग।
ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि पितृ पक्ष के पहले दिन वृद्धि योग बनने वाला है। यह योग पूरे 8 साल बाद बनने जा रहा है।
ऐसे में आइये जानते हैं कि क्या है पितृ पक्ष के पहले दिन बनने वाले इस शुभ योग का महत्व और इस दौरान क्या-क्या करना चाहिए।
पितृ पक्ष 2023 वृद्धि योग का क्या है महत्व

- पितृ पक्ष के पहले दिन वृद्धि योग बन रहा है। ज्योतिष गणना के अनुसार, वृद्धि योग के निर्माण से शुभता में वृद्धि होती है और काम बनते हैं।
यह भी पढ़ें: Pitru Paksha 2023: पितृ पक्ष के दौरान इस एक पक्षी का अलग-अलग रूप में दिखना देता है ये संकेत
- चूंकि पितृ पक्ष के पहले दिन वृद्धि योग बन रहा है। ऐसे में इस दिन पितरों के निमित्त दान (हिन्दू धर्म के दान) और मंत्रों का जाप करने से फल में भी वृद्धि होगी।
- साथ ही, इस योग के दौरान अगर पिंडदान और तर्पण किया जाए तो फल स्वरूप पितृ जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं और पितृ दोष भी नष्ट होता है।
पितृ पक्ष 2023 वृद्धि योग में क्या करें

- पितृ पक्ष के पहले दिन तर्पण और पिंडदान करने के बाद कुछ चीजों का दान करने से वृद्धि योग का प्रभाव जीवन के संकट हर के सुख देगा।
यह भी पढ़ें: Pitru Paksha 2023: इन पौधों को लगाकर कर सकते हैं पितरों को तृप्त, ज्योतिष एक्सपर्ट से जानें
- वृद्धि योग के दौरान खाने की वस्तु यानि कि अनाज, पानी या पानी भरकर रखने वाले बर्तन, कपड़े, काले तिल (काले तिल के उपाय), घी आदि का दान करना चाहिए।
- इसके अलावा, पितृ पक्ष में बनने वाले वृद्धि योग के दौरान दवाइयों का दान जरूर करना चाहिए। इससे घर से बीमरी दूर होने लग जाती है।
आप भी इस लेख में दी गई जानकरी के अनुसार, पितृ पक्ष के पहले दिन पड़ने वाले इस शुभ योग में बताये गए लाभकारी कार्यों को कर पितरों का आशीर्वाद पा सकते हैं और घर में सुख-समृद्धि ला सकते हैं। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: shutterstock, freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।