(pitru paksha) हिंदू पंचांग के अनुसार दिनांक 29 सितंबर दिन शुक्रवार से पितृपक्ष की शुरूआत हो रही है। अगर आपको पितरों की तिथि के बारे में जानकारी नहीं है और घर में छोटे सदस्य होने के कारण पिंडदान नहीं कर पा रहे हैं, तो कुछ ऐसे पेड़-पौधे हैं, जिन्हें लगाकर पितरों को तृप्त किया जा सकता है और व्यक्ति के जीवन में आ रही परेशानियां भी दूर हो सकती है।
आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं कि पितृपक्ष के दिन किन पौधों को लगाकर पितृदोष से छुटकारा पा सकते हैं और उन्हें तृप्त कर सकते हैं।
सनातन धर्म में ऐसी मान्यता है कि पीपल के पौधे में भगवान विष्णु (भगवान विष्णु मंत्र) के साथ पितरों का भी वास होता है। अगर पितृपक्ष में इस पौधे को लगाया जाए और उसकी देखभाल दी जाए, तो ये सैकड़ो साल तक पेड़ बनकर लोगों को छाया प्रदान करते हैं।
पीपल के पेड़ को दैवीय पेड़ भी माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि पितृपक्ष में तिथियों के आधार पर पितृ घर में आते हैं और अन्न, जल ग्रहण करके वापस पीपल के वृक्ष पर चले जाते हैं। इसलिए पीपल का वृक्ष लगाना बहुत शुभ माना जाता है। इससे पितरों के आशीर्वाद की प्राप्ति हो सकती है और परिवार में खुशियों का भी आगमन हो सकता है।
इसे जरूर पढ़ें - Pitru Paksha 2023 Pitra Dosha: कितने प्रकार के होते हैं पितृ दोष? जानें आपको किससे मिल रहा है कष्ट
पितृ में बरगद का पौधा लगाना बहुत शुभ माना जाता है। इसे लगाने से पितरों को सभी कष्टों से छुटकारा मिल सकता है। ऐसी मान्यता है कि इस पौधे को लगाने से पितरों के साथ सभी देवी-देवताओं का वास हो सकते है। बरगद के पेड़ में रोजाना जल जरूर अर्पित करना चाहिए।
यह विडियो भी देखें
शमी के पौधे में शनिदेव (शनिदेव मंत्र) का वास होता है और इसे लगाने से जीवन में सुख-शांति भी बनी रहती है। अगर आप अपने पितरों को प्रसन्न करना चाहते हैं तो पितृपक्ष में शमी का पौधा जरूर लगाएं। इससे शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है।
इसे जरूर पढ़ें - Pitru Paksha 2023: पितृ पक्ष के दौरान इस एक पक्षी का अलग-अलग रूप में दिखना देता है ये संकेत
बरगद, पीपल और शमी के पौधे के अलावा बेल, तुलसी, जामुन आदि का पौधा भी लगाया जाता है। इससे पितरों को मोक्ष की प्राप्ति हो सकती है। पौधों को लगाने के बाद इस बात ध्यान जरूर रखें कि वह कभी सूखना नहीं चाहिए। रोजाना उसमें जल जरूर चढ़ाएं।
पितृपक्ष में इन पौधों को लगाएं और यहां बताई गई बातों पर विशेष ध्यान दें। साथ ही अगर अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।