Sat Sep 12, 2026 | Updated 06:34 AM IST

माता लक्ष्मी को धनिया चढ़ाने का महत्व क्या है?

हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी को पूजा-अर्चना करने के दौरान धनिया चढ़ाने से क्या लाभ होता है। इस लेख में विस्तार से जानते हैं। 
Updated:- 2024-11-08, 14:00 IST
significance of offering coriander or dhaniya to maa lakshmi

माता लक्ष्मी को सुख-समृद्धि और सौभाग्य की देवी कहा जाता है। इनकी पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति के जीवन में चल रही आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिल जाता है और शुभ परिणाम भी मिलते हैं। माता लक्ष्मी भगवान विष्णु को पत्नी हैं। ऐसा कहा जाता है कि जहां भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। वहां माता लक्ष्मी स्वयं विराजती हैं। वहीं शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन धन की देवी की पूजा करने से दोगुने फल की प्राप्ति होती है। माता लक्ष्मी को सफेद मिठाई का भोग लगाना बेहद शुभ माना जाता है। इतना ही नहीं माता लक्ष्मी को धनिया चढ़ाने का भी विशेष महत्व है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

माता लक्ष्मी को धनिया चढ़ाने का महत्व क्या है?

dhaniya

माता लक्ष्मी को धनिया अत्यंत प्रिय है। धनिया को शुभता और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इसे चढ़ाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। धनिया को धन आकर्षित करने का एक शक्तिशाली उपाय माना जाता है। इसे माता लक्ष्मी के चरणों में चढ़ाने से धन में वृद्धि होती है। धनिया को चढ़ाने के साथ-साथ, माता लक्ष्मी की पूजा में दीपक जलाना, फूल चढ़ाना और नैवेद्य अर्पित करना भी शुभ माना जाता है। इतना ही नहीं, घर के मुख्य द्वार पर धनिया रखने से भी घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

इसे जरूर पढ़ें - हिंदू धर्म में बताए गए हैं मां लक्ष्मी के ये प्रतीक चिह्न

धनिया जीवन में समृद्धि का भी संचार करता है। ऐसा कहा जाता है कि माता लक्ष्मी को चढ़ाए हुए धनिया को बोने से घर की सुख-शांति के बारे में पता लगाया जा सकता है। साथ ही धनिया को लाल कपड़े की पोटली में रखकर तिजोरी में रखने से घर की आर्थिक स्थिति भी मजबूत हो सकती है। इसलिए लक्ष्मी मां को धनिया जरूर चढ़ाएं।

इसे जरूर पढ़ें - क्या आप जानते हैं माता लक्ष्मी की उत्पत्ति की कहानी

ज्योतिष शास्त्र में धनिया का महत्व क्या है?

dhaniya on maa laskhmi

धनिया को धन की देवी लक्ष्मी से जोड़ा जाता है। माना जाता है कि धनिया का उपयोग करने से घर में धन की आवक बढ़ती है और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। धनिया को पूरे घर के कोने में रखने से वास्तुदोष से भी छुटकारा मिल जाता है। साथ ही सुख-सौभाग्य के साथ-साथ सकारात्मक ऊर्जा का भी संचार होता है।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।