Teeth Temple: इस अनोखे 'दांत के मंदिर' में पूजे जाते हैं ये भगवान

Daant Ke Mandir Ke Bare Mein: दुनिया में कई ऐसे मंदिर हैं जो न सिर्फ रहस्यमयी हैं बल्कि अनोखे भी हैं। इन्हीं में से एक है दांत का मंदिर। आज हम आपको ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर इसी मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं।
- हम जिस 'दांत के मंदिर' की बात कर रहे हैं वह मंदिर श्रीलंका में मौजूद है। इस मंदिर में भगवान गौतम बुद्ध के दांत रखे हैं।
- इसलिए इसका नाम 'दांत का मंदिर' पड़ा। इस मंदिर में रखे दांत को लेकर मान्यता है कि यह आज भी थोड़ा-थोड़ा बढ़ रहा है।
- मान्यता है कि जब गौतम बुद्ध की मृत्यु हुई थी तब उनका अंतिम संस्कार (क्यों बेटे ही करते हैं अंतिम संस्कार?) उत्तरप्रदेश के कुशीनगर में किया गया था।
- मगर उनके एक अनुयायी ने अंतिम संस्कार से पहले उनके दांत निकाल लिए थे और उन्हें राजा ब्रह्मदत्त को दे दिया था।
यह भी पढ़ें: Unique Temple: उत्तर प्रदेश के इस अनोखे मंदिर में क्यों होती है फीमेल डॉग की पूजा
- कई वर्षों तक भगवान बुद्ध क दांतों की पूजा राजा ब्रह्मदत्त ने की और अपने राजमहल में उन दांतों को स्थापित करवाया।
- भगवान बुद्ध के दांतों को चमत्कारी माना जाता है। इसलिए इन दांतों को पाने के लिए कई राजाओं ने युद्ध भी लड़े।
- मगर आखिर में गौतम बुद्ध के परा अनुयायी ने दांतों को सुरक्षित करने के लिए उन्हें श्रीलंका पहुंचा दिया था।
- तब श्रीलंका के राजा ने गौतम बुद्ध के दांतों के लिए एक एक विशाल भव्य मंदिर बनवाया और उसे वहां स्थापित किया।
- तभी से लेकर आज तक उस मंदिर में गौतम बुद्ध के दांतों की पूजा होती है। यह दांत एक छोटी सी डिबिया में रखा हुआ है।
यह भी पढ़ें: Unique Temples: ऐसे मंदिर जहां पुरुषों का जाना है सख्त मना
- मंदिर में जाने वाले भक्तों के लिए दांतों के दर्शन हमेशा खुले रहते हैं लेकिन उन्हें डिबिया से बाहर निकालने की अनुमति नहीं है।
- यहां तक कि कोई भी उन दांतों को छू नहीं सकता है। मान्यता है कि गौतम बुद्ध के दांतों के दर्शन करने से कष्टों का अंत हो जाता है।
- हर बुधवार (बुधवार के उपाय) को भगवान बुद्ध के पवित्र दांतों को सुगंधित फूल 'मानुमुरा मंगलया' के पानी से स्नान कराया जाता है।
- इसके बाद इस पवित्र जल को श्रद्धालुओं में प्रसाद के रूप में वितरित किया जाता है।
तो ये है दांत के मंदिर से जुड़ी रोचक जानकारी। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: wikipedia
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।