Sat Sep 12, 2026 | Updated 09:20 AM IST

गुरुवार के दिन शीशा खरीदना क्यों माना जाता है शुभ?

हिंदू पंचांग के अनुसार सभी दिन का विशेष महत्व है। वहीं दिन के हिसाब से चीजें खरीदने की मान्यता है। आइए इस लेख में जानते हैं कि क्या गुरुवार के दिन शीशा खरीद सकते हैं। 
Updated:- 2024-12-19, 23:00 IST
significance of buying mirror on thursday

हिंदू धर्म में सभी दिन को महत्वपूर्ण माना जाता है। हर दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित होता है। ऐसा कहा जाता है कि अगर कोई काम दिन के हिसाब से किया या खरीदा जाए, तो व्यक्ति को उत्तम परिणाम मिलते हैं और सुख-समृद्धि की भी प्राप्ति होती है। आपको बता दे, दिन के अनुसार कई सारी ऐसी चीजें हैं, जिन्हें खरीदने और न खरीदने की मनाही होती है। अब ऐसे में क्या गुरुवार के दिन शीशा खरीद सकते हैं। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से इस लेख में जानते हैं।

गुरुवार के दिन शीशा खरीद सकते हैं?

mirror

वास्तु शास्त्र के अनुसार, गुरुवार का दिन बृहस्पति ग्रह का दिन होता है और बृहस्पति ग्रह को ज्ञान और बुद्धि का कारक माना जाता है। इस दिन शीशा खरीदना शुभ माना जाता है। आपको बता दें, शीशा एक प्रतिबिंब दिखाता है और ज्ञान को प्रतिबिंबित करने का प्रतीक माना जाता है। शीशा को सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करने और नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने का भी माना जाता है।

इसे जरूर पढ़ें - गुरुवार के दिन खरीदें ये चीजें, भगवान विष्णु हो सकते हैं प्रसन्न

गुरुवार के दिन शीशा खरीदने का क्या है महत्व?

गुरुवार का दिन बृहस्पति ग्रह जो ज्ञान, वैभव और समृद्धि के कारक माने जाते हैं। बृहस्पति को 'गुरु' भी कहा जाता है और वे शुभता, शिक्षा, और सफलता के प्रतीक होते हैं। शीशा को जीवन के दृष्टिकोण, आत्मनिरीक्षण और व्यक्तिगत सुधार का प्रतीक माना जाता है। जब इसे गुरुवार के दिन खरीदा जाता है, तो यह बृहस्पति के प्रभाव से व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव और समृद्धि आता है। गुरुवार के दिन शीशा खरीदने से व्यक्ति को गुरु के अशुभ प्रभाव से छुटकारा मिल सकता है और सौंदर्य में भी वृद्धि होती है। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि अगर आप शीशा खरीद रहे हैं, तो गोलाकार शीशा ही लें। इससे लाभ हो सकता है।

इसे जरूर पढ़ें -  गुरुवार के दिन भूलकर भी न खरीदें ये चीजें, झेलनी पड़ सकती हैं आर्थिक समस्याएं

गुरुवार के दिन किन चीजों को खरीदना है शुभ

mirror

गुरुवार को सोना-चांदी या गहने खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। इससे धन लाभ होता है और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। इस दिन नए कपड़े खरीदने से भी उत्तम परिणाम मिल सकते हैं।
इस दिन शीशा खरीदने से व्यक्ति के सौभाग्य में वृद्धि होती है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।