नवरात्रि में जौ न उगे तो क्या होता है? पंडित जी से विस्तार में जानें

हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा की पूजा बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है। नवरात्रि के पहले दिन, घटस्थापना के साथ ही जौ बोने की परंपरा है, जिसे शुभ और देवी शक्ति का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि जौ का सही तरह से अंकुरित होना घर में सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा के आने का संकेत होता है।
हालांकि, अगर नवरात्रि में जौ ठीक से नहीं उगते या बहुत कम अंकुरित होते हैं, तो इसे अशुभ माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र में इसे नकारात्मक ऊर्जा, वास्तु दोष, या ग्रहों की खराब स्थिति से जोड़ा जाता है। पंडित आचार्य उदित नारायण त्रिपाठी के अनुसार, जौ का न उगना या कम उगना कुछ खास कारणों की वजह से हो सकता है।
नवरात्रि में जौ अंकुरित नहीं हो रहे हैं तो इसका क्या मतलब है?
नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव
अगर नवरात्रि में घटस्थापना के बाद आप जौ बोते हैं और वह ठीक से अंकुरित नहीं होते हैं या बहुत धीमी गति से बढ़ते हैं तो इसकी वजह घर या पूजा स्थल पर मौजूद नकारात्मक ऊर्जा हो सकती है।

पंडित जी के मुताबिक, अगर घर में किसी प्रकार की नकारात्मक एनर्जी होती है तो आध्यात्मिक शक्ति कमजोर होने लगती है। ऐसे में जौ का सही तरीके से न उगना संभव हो सकता है। ज्योतिष शास्त्र में ऐसा भी माना जाता है कि किसी की बुरी नजर, वास्तु दोष या अन्य किसी बाधा के कारण भी यह हो सकता है।
इसे भी पढ़ें: चैत्र नवरात्रि के दौरान घर में न रखें ये चीजें, जा सकती है सुख-समृद्धि
आर्थिक परेशानियां
नवरात्रि में पूजा के समय बोए जाने वाले जौ या जवार को समृद्धि और उर्वरता का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में अगर आपके जौ या जवार ठीक से नहीं उगते हैं, तो यह आर्थिक हानि का संकेत भी हो सकता है। ऐसी मान्यता है कि जिस घर में नवरात्रि के समय जौ अच्छे से नहीं उगते हैं तो वहां भविष्य में आर्थिक परेशानियां जन्म ले सकती हैं।
ग्रह दोष
ज्योतिष शास्त्र में ऐसा माना जाता है कि नवरात्रि में अगर जौ ठीक से अंकुरित न हो तो वह उसके पीछे ग्रहों का दोष भी हो सकता है। मान्यता है कि यह विशेष तौर पर शनि, राहु या केतु की अशुभ स्थिति की वजह से हो सकता है। इसके अलावा पितृ दोष की वजह से भी पूजा-पाठ में बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं।
स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां
ज्योतिष और वास्तु शास्त्र के अनुसार, नवरात्रि में जौ का ठीक से न उगना परिवार के लोगों की सेहत से भी जुड़ा हो सकता है। ऐसा कहा जाता है कि अगर जौ ठीक नहीं अंकुरित होते हैं तो हो सकता है कि परिवार के किसी सदस्य की सेहत खराब हो सकती है या फिर पहले से चल रही बीमारी बढ़ सकती है।

घर-परिवार में क्लेश
नवरात्रि में जौ या जवार ठीक नहीं अंकुरित होते हैं तो यह पारिवारिक कलह और मानसिक तनाव का संकेत भी हो सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: कब से शुरू है चैत्र नवरात्रि? जानें तिथियां और देवी पूजन का महत्व
क्या हो सकते हैं उपाय और समाधान?
अगर नवरात्रि में ठीक से जौ अंकुरित नहीं होते हैं, तो यहां उपाय और समाधान भी बताए जा रहे हैं। पंडित आचार्य उदित नारायण त्रिपाठी के मुताबिक, नवरात्रि में माता रानी की विधि-विधान से पूजा-पाठ, व्रत करने से भी कई संकट टल सकते हैं। इसके अलावा नवरात्रि में कन्या पूजन करने से भी माता रानी की असीम कृपा बनी रहती है।
हमारी स्टोरी से रिलेटेड अगर कोई सवाल है, तो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit: Herzindagi
- नवरात्रि में क्यों चढ़ाई जाती है मां दुर्गा को लौंग?
- नवरात्रि में मां दुर्गा को लौंग चढ़ाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।
- नवरात्रि में कपूर का दीया जलाना चाहिए या घी का दीया?
- नवरात्रि में घी का दीया जलाना ज्यादा शुभ माना जाता है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।