सभी राज्यों में विवाह से लेकर हर छोटी-छोटी विधियां अलग-अलग तरह से मनाई जाती है। अगर बात करें, बिहार की रीति-रीवाज की तो इस राज्य में कई ऐसे तीज-त्योहार, व्रत और मांगलिक कार्य हैं, जिसे विभिन्न तरह से मनाने की परंपरा है। कई ऐसी मान्यताएं जिसे परिवार के सदस्य अलग-अलग तरह से निभाते हैं। अगर बात करें बिहार में होने वाली शादी की रस्म भी तरह -तरह के होते हैं। इन्हें में से एक बिहार की शादी में कोहरत भात की है। आपको बता दें, यह भात विशेष रूप से एक समय मनाई जाती है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
बिहार की शादी से पहले कोहरत भात की रस्म पूरी विधि-विधान के साथ मनाई जाती है। यह दुल्हन के लिए रस्म बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। यह रस्म में दुल्हन को भात और दही खिलाई जाती है। इस अवसर पर चावल बनाने के लिए मामा के घर से आता है और इसे आंगन में मिट्टी के चूल्हे पर मिट्टी के बर्तन में बनाई जाती है और जब चावल पक जाते हैं, तब दुल्हन को बैठाया जाता है और उसे केले के पत्ते पर दही और भात परोसा जाता है। बता दें, कोहरत भात की रस्म शादी से पहले होती है और यह खाना खाने के बाद दुल्हन सीधा अब शादी के बाद अपने पति के साथ भोजन करती है।
मान्यताओं के अनुसार, कोहरत भात की रस्म से पहले दुल्हन को कुछ समय के लिए उपवास रखना होता है। यह व्रत नए जीवन में प्रवेश करने का प्रतीक माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र में दही और भात को शांति का प्रतीक माना जाता है। यह शुक्र ग्रह का कारक माने जाते हैं। शुक्र ग्रह रिश्ते, भौतिक सुख, प्रेम जीवन, नए आगमन का प्रतीक माना जाता है। ऐसी मान्यता है कोहरत भात विवाह से पहले दुल्हन को पहले खिलाया जाता है और उसके बाद वह अपने पति के साथ भोजन करती हैं। यह शुभता, सुखी वैवाहिक जीवन और नए जीवन के आगमन का प्रतीक है।
यह विडियो भी देखें
इसे जरूर पढ़ें - तिलक से लेकर इमली घुटाई तक, बिहारी शादियों में ये रस्में हैं खास
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कोहरत भात का वर्णन रामायण में किया गया है। ऐसा कहा जाता है कि विवाह से पहले माता सीता ने भी कोहरत भात खाई थी। यह शुद्धता धैर्य और नए जीवन का कारक माना जाता है।
इसे जरूर पढ़ें - Wedding Rituals: क्या आप जानते हैं शादी में दूल्हा तलवार या चाकू क्यों रखता है?
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- HerZindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।