Sat Sep 12, 2026 | Updated 07:33 AM IST

Shattila Ekadashi 2025: षटतिला एकादशी के दिन भगवान विष्णु को किन चीजों का भोग लगाना चाहिए?

षटतिला एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा विधिवत रूप से करने से व्यक्ति को सुख-समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है। अब ऐसे में इस दिन श्रीहरि को किन चीजों का भोग लगाने से लाभ हो सकता है। इसके बारे में विस्तार से जानते हैं। 
Updated:- 2025-01-23, 14:42 IST
shattila ekadashi 2025 what bhog should be offered to lord vishnu for prosperity

षटतिला एकादशी का व्रत सभी व्रतों में महत्वपूर्ण माना गया है। इस दिन काले तिल से संबंधित चीजों का भोग लगाना, और चढ़ाना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि अगर किसी जातक के जीवन में कोई परेशानी आ रही है तो इस दिन श्रीहरि की पूजा करने से उत्तम परिणाम मिल सकते हैं और सौभाग्य में भी वृद्धि हो सकती है। अब ऐसे में षटतिला एकादशी के दिन भगवान विष्णु को किन चीजों का भोग लगाना शुभ माना जाता है। इसके बारे ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

भगवान विष्णु को लगाएं काले तिल के लड्डू का भोग

black til laddu

भगवान विष्णु को काले तिल के लड्डू का भोग लगाने का विशेष महत्व है। तिल को पवित्र और शुभ माना जाता है, और विशेष रूप से काले तिल का उपयोग संस्कृतियों में शुद्धिकरण और पाप नाश के रूप में होता है। काले तिल को दान करने और भगवान को भोग लगाने से पुण्य मिलता है और व्यक्ति के जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति होती है। काले तिल को भगवान विष्णु को अर्पित करने से व्यक्ति की समृद्धि और खुशहाली में वृद्धि होती है।

इसे जरूर पढ़ें -  Shattila Ekadashi Upay 2025: षटतिला एकादशी के दिन करें ये उपाय, बनी रहेगी सुख-शांति

भगवान विष्णु को लगाएं गुड़ का भोग

ज्योतिष शास्त्र में गुड़ को सौभाग्यशाली माना गया है। ऐसा कहा जाता है कि भगवान विष्णु को गुड़ का भोग लगाने से व्यक्ति के जीवन में आने वाली सभी परेशानियां दूर हो सकती हैं और मनोकामनाएं पूरी हो जाती है। गुड़ को पुण्य प्राप्ति का एक महत्वपूर्ण मिष्ठान माना गया है। इसलिए भगवान विष्णु को गुड़ का भोग अवश्य लगाएं।

इसे जरूर पढ़ें -  Shattila Ekadashi 2025 Daan: षटतिला एकादशी के दिन जरूर करें इन चीजों का दान, भगवान विष्णु की बनी रहेगी कृपा

भगवान विष्णु को लगाएं पीले लड्डू का भोग

ladoo

भगवान विष्णु को पीले मिठाई का भोग जरूर लगाएं। ऐसा कहा जाता है कि पीले मिठाई का भोग लगाने से व्यक्ति की मनोकामनाएं पूरी हो सकती है और सुख-समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है। आप बूंदी के लड्डू या बेसन के लड्डू का भी भोग लगा सकते हैं। इससे शुभ परिणाम मिल सकते हैं। बता दें, विष्णु भगवान को भोग अर्पित करने से जीवन में चल रही समस्याओं का समाधान मिलता है। विशेषकर यदि कोई व्यक्ति किसी कठिनाई का सामना कर रहा हो, तो भगवान विष्णु के पास भोग अर्पित करने से उनके जीवन में सुधार हो सकता है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।