(buy these things during shardiya navratri) सनातन धर्म में त्योहारों का विशेष महत्व है। वहीं नवरात्रि का त्योहार मां दुर्गा को समर्पित है। इन पूरे नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। इस दौरान कई ऐसी चीजें हैं, जिन्हें खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। इससे मां दुर्गा बहुत प्रसन्न होती हैं।
आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं कि नवरात्रि के दौरान किन चीजों का खरीदना शुभ होता है।
नवरात्रि के दौरान खरीदें चांदी का सिक्का (buy silver coin during navratri)
नवरात्रि में चांदी का सिक्का खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। इससे व्यक्ति को चंद्रदोष (चंद्रदोष उपाय) से छुटकारा मिल सकता है और व्यक्ति के जीवन में आ रही सभी परेशानियां भी दूर हो सकती है। इसलिए नवरात्रि में जरूर चांदी का सिक्का या चांदी का कोई सामान खरीदें।
नवरात्रि के दौरान पीतल का कलश खरीदें (Buy Brass Kalash During Navratri)
नवरात्रि के दौरान पीतल का कलश जरूर खरीदें। इसे बहुत शुभ माना जाता है। बता दें, कलश में त्रिदेव वास करते हैं। इसलिए इसे जरूर खरीदें। इससे सभी देवी-देवता प्रसन्न होते हैं। पीतल का संबध गुरु, मंगल और बुध से है। इसलिए इसे खरीदने से ग्रहदोष से छुटकारा मिल सकता है।
इसे जरूर पढ़ें - नवरात्रि व्रत में क्या करें क्या नहीं, जानें उपवास रखने के सही नियम
नवरात्रि के दौरान श्रृंगार की सामग्री खरीदें (Buy makeup items during Navratri)
नवरात्रि कजे दौरान श्रृंगार की सामग्री जरूर खरीदें। इससे व्यक्ति को सौभाग्य की प्राप्ति हो सकती है और खरीदने के बाद इसे नवमी के दिन चढ़ाएं। इससे शुभ परिणाम मिल सकता है।
नवरात्रि के दौरान मोरपंख जरूर खरीदें (buy peacock feathers during Navratri)
नवरात्रि के दौरान मोरपंख(मोरपंख उपाय)खरीदना अत्यंत फलदायी माना जाता है। इससे मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है।
नवरात्रि में खरीदें मौली (Buy Mauli during Navratri)
नवरात्रि में मौली जरूर खरीदें। इससे मां दुर्गा के आशीर्वाद की प्राप्ति होती है और व्यक्ति को सभी काम में सफलता मिलती है। मां दुर्गा को मौली अर्पित करें और उसके बाद स्वयं पहनें। इससे शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है।
इसे जरूर पढ़ें - नवरात्रि के 9 दिनों से जुड़े कुछ रोचक तथ्य
नवरात्रि के दौरान खरीदें नए वस्त्र (Buy New Clothes During Navratri)
नवरात्रि में लाल या गुलाबी रंग का वस्त्र खरीदना और पहनना शुभ माना जाता है। इससे महागौरी बेहद प्रसन्न होती हैं और सभी दुखों का नाश होता है। साथ ही माता रानी की कृपा भी बनी रहती है।
नवरात्रि के दौरान खरीदें वाहन (Buy New Vehicle During Navratri)
नवरात्रि में नया वाहन जरूर खरीदें। इसे खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। इससे व्यक्ति को कभी किसी काम में परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता है और सौभाग्य की भी प्राप्ति हो सकती है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों