मोर पंख को हिंदू धर्म में बहुत ज्यादा शुभ माना जाता है। यह श्री कृष्ण को अति प्रिय होता है। इतना ही नहीं, मोर पंख राहु ग्रह को भी शांत करता है। ऐसे में ज्यादातर लोग अपने घर में मोर पंख जरूर रखते हैं। हालांकि, मोर पंख जब बहुत पुराना हो जाता है और उसका रंग भी उतरने लगता है तब उसका क्या करना चाहिए, इस बारे में बहुत कम लोगों को ही पता है।
दरअसल, मोर पंख को आप कहीं भी फेंक नहीं सकते हैं। यदि आप ऐसा करते हैं तो इसे अशुभ माना जाता है और देवी लक्ष्मी भी आप से रूठ जाती हैं। ऐसे में पुराने मोर पंख का क्या करना चाहिए, इस बारे में शास्त्रों में कुछ बातें बताई गई हैं।
इसे जरूर पढ़ें- जानिए क्यों श्रीकृष्ण ने किया था 16 हजार कन्याओं से विवाह
किताब के बीच में रखें
आप किताबों के मध्य में पुराना मोर पंख(घर पर ‘मोर पंख’ रखने के लाभ) रख सकते हैं। इससे आपके ज्ञान में वृद्धि होगी। इतना ही नहीं, किताब पढ़ते वक्त आपका मन भी शांत रहेगा। विद्यार्थियों को यह उपाय जरूर अपनाना चाहिए। इससे उन्हें अध्ययन में बहुत फायदा मिलता है। आप किताबों के मध्य वर्षों तक मोर पंख को रख सकती हैं। इससे किताब कितनी भी पुरानी हो जाए तो उसमें कीड़े नहीं लगते हैं।
स्टोर रूम में रखें
स्टोर रूम में सबसे ज्यादा नकारात्मक ऊर्जा रहती है। ऐसे में आप पुराने मोर पंख को अपने स्टोर रूम की दीवार पर लगा सकती हैं। ऐसा करने से स्टोर रूम में भी सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। इतना ही नहीं, आपके घर में यदि क्लेश रहता है तो आपको स्टोर रूम साफ रखना चाहिए और उसमें मोर पंख जरूर रखना चाहिए। इससे आपको बहुत सारे फायदे मिलेंगे।
इसे जरूर पढ़ें- भगवान कृष्ण का प्रिय फूल 'कृष्ण कमल' का पौधा घर पर कैसे उगाएं?
पानी में प्रवाहित कर दें
अगर मोर पंख बहुत अधिक पुराना हो गया है और टूट भी गया है, तो आपको उसे तुरंत ही घर से निकाल देना चाहिए और आपको इस मोर पंख को पानी में प्रवाहित कर देना चाहिए। ऐसा करने से आपके घर में सुख-समृद्धि (सुख-समृद्धि के लिए वास्तु टिप्स) बनी रहती है। साथ ही पुराने टूटे हुए मोर पंख से राहू भी कमजोर होता है, जो आपके जीवन को तरह-तरह से प्रभावित करता है। यदि आप पानी में मोर पंख को प्रवाहित कर देते हैं, तो आपको कई फायदे होंगे।
केले के पेड़ पर चढ़ा दें
अगर आपके घर में केले का पेड़ हैं तो आपको पुराने मोर पंख को उसमें गाड़ देना चाहिए। ऐसा करने से घर में यदि आर्थिक परेशानी है तो वह कम हो जाती है। इतना ही नहीं आपके रुके हुए काम भी बनने लग जाते हैं।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़ें रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों