Shani Jayanti 2025: शनि जयंती के दिन शनिदेव को चढ़ाएं ये चीजें, स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं से मिल सकता है छुटकारा

हिंदू धर्म में शनि जयंती का व्रत शनिदेव को समर्पित है। इस दिन शनिदेव की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। अब ऐसे में अगर आपको बार-बार स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है तो शनि जयंती के दिन शनिदेव को कुछ ऐसी चीजें हैं, जिन्हें अर्पित करने से व्यक्ति को लाभ हो सकता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
shani jayanti 2025 what things should be offered to shanidev to get rid of health issues

हिंदू धर्म में शनि जयंती का व्रत शनिदेव की पूजा-अर्चना करने के लिए समर्पित है। शनिदेव को कर्मफलदाता कहा जाता है। क्योंकि इनके पास सभी व्यक्ति के कर्मों का लेखा-जोखा होता है और वह उनके कर्मों के अनुसार ही फल देते हैं। शनि जयंती का व्रत पंचांग के हिसाब से ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की अमावस्या तिथि को पड़ती है। वहीं इस साल शनि जयंती का व्रत 27 मई को रखा जाएगा। अब ऐसे में इस दिन जो जातक शनिदेव की पूजा-अर्चान कर रहे हैं वह शनिदेव को क्या-क्या चढ़ाएं। जिससे सभी कष्टों से छुटकारा मिल सके। इसके बारे में जानना बेहद जरूरी है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

शनि जयंती के दिन शनिदेव को चढ़ाएं गुड़

gud

जिन लोगों की कुंडली में शनि दोष, साढ़ेसाती या ढैय्या का प्रभाव है, उनके लिए शनि जयंती का दिन इन दोषों से छुटकारा पाने के लिए बेहद उत्तम माना जाता है। अगर आप इस दिन शनिदेव को पूजा कर रहे हैं तो उन्हें गुड़ चढ़ाएं और उनके मंत्रों का जाप विशेष रूप से करें। शनिदेव को गुड़ अर्पित करने से सभी कष्टों से छुटकारा मिल सकता है।

शनि जयंती के दिन शनिदेव को चढ़ाएं काले चने

शनिदेव को काले चने बेहद प्रिय है। इसलिए शनि जयंती के दिन शनिदेव की पूजा में काले चने जरूर चढ़ाएं। ऐसी मान्यता है कि शनिदेव को काले चने चढ़ाने से व्यक्ति को धन लाभ हो सकता है। साथ ही अगर किसी काम में कोई बाधा आ रही है तो उससे भी छुटकारा मिल सकता है।

इसे जरूर पढ़ें - Shani Jayanti 2025: क्या आपकी कुंडली में भी है साढ़े साती का योग? शनि जयंती का हो सकता है जीवन में विशेष प्रभाव

शनि जयंती के दिन शनिदेव को चढ़ाएं सरसो तेल

अगर किसी जातक को स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है तो शनि जयंती के दिन शनिदेव को सरसो तेल जरूर चढ़ाएं। साथ ही सरसो तेल चढ़ाने के दौरान शनिदेव के मंत्रों का जाप जरूर करें। इससे मनोकामनाएं भी पूरी हो सकती है।

इसे जरूर पढ़ें - Shani Jayanti 2025: शनि जयंती के दिन काली चीजों का दान करने का है विशेष महत्व, साढ़ेसाती के अशुभ प्रभाव हो सकते हैं दूर

शनि जयंती के दिन शनिदेव को चढ़ाएं काले तिल

17_10_2023-kale_til_ke_fayde_23558297

शनि जयंती के दिन शनिदेव को काले तिल चढ़ाएं। आपको बता दें, काला तिल शनिदेव को बेहद प्रिय है। ऐसी मान्यता है कि काले तिल शनिदेव को चढ़ाने से व्यक्ति की मनोतकामनाएं पूरी हो सकती है। साथ ही भाग्योदय हो सकता है।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- HerZindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP