हिंदू धर्म में शनि जयंती का विशेष महत्व है। यह दिन भगवान शनिदेव के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है, जिन्हें न्याय और कर्मफल का देवता माना जाता है। मान्यता है कि ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि को शनि देव का जन्म हुआ था। आपको बता दें, इस साल शनि जयंती 26 मई मंगलवार के दिन मनाई जाएगी। ऐसी मान्यता है कि अगर किसी जातक के जीवन में कोई कष्ट या फिर कोई समस्या है तो शनि जयंती के दिन शनिदेव की पूजा-अर्चना करने से लाभ हो सकता है। अब ऐसे में शनि जयंती के दिन काली चीजों का दान करने का विशेष महत्व है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
शनि जयंती के दिन करें सरसो का दान
ज्योतिष में, शनि को न्याय और कर्मफल का देवता माना जाता है। शनि की साढ़ेसाती, ढैय्या या अन्य अशुभ प्रभावों से पीड़ित व्यक्ति के लिए सरसों का दान बहुत लाभकारी होता है। इससे कुंडली में अशुभ ग्रहों का प्रभाव कम होता है और जीवन में आ रही बाधाएं दूर होती हैं। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान हनुमान ने शनिदेव की पीड़ा को सरसों का तेल लगाकर शांत किया था। तभी से सरसों का तेल शनिदेव को अत्यंत प्रिय है। शनि जयंती पर सरसों का दान करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं और उनकी कृपा प्राप्त होती है।
इसे जरूर पढ़ें - Shani Jayanti 2025: क्या आपकी कुंडली में भी है साढ़े साती का योग? शनि जयंती का हो सकता है जीवन में विशेष प्रभाव
शनि जयंती के दिन करें काले तिल का दान
ज्योतिष शास्त्र में ऐसा कहा जाता है कि शनि जयंती के दिन काले तिल का दान करने से व्यक्ति को शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या के अशुभ प्रभावों से छुटकारा मिल सकता है। आपको बता दें, काले तिल का दान करने से व्यक्ति की अगर कोई मनोकामना है तो वह भी पूरी हो सकती है और भाग्योदय हो सकता है।
इसे जरूर पढ़ें - Jyestha Month 2025: ज्येष्ठ माह में शनि देव की कृपा पाने के लिए जरूर करें ये उपाय
शनि जयंती के दिन करें काले वस्त्र का दान
काला रंग शनिदेव की ऊर्जा और प्रभाव का प्रतिनिधित्व करता है। शनि जयंती पर काले वस्त्र का दान करने से शनि देव शीघ्र प्रसन्न होते हैं। ऐसी मान्यता है कि इससे व्यक्ति को शनि के शुभ फल प्राप्त होते हैं। अगर आपके काम बनते-बनते रह जा रहे हैं तो शनि जयंती के दिन काले वस्त्र का दान करने से लाभ हो सकता है।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- HerZindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों