(Shani Jayanti 2024) सनातन धर्म में शनिदेव को कर्मफल दाता कहा जाता है। इनके पास सभी जातक के कर्मों का लेखा-जोखा होता है। उसी के आधार पर व्यक्ति को शुभ और अशुभ परिणाम देते हैं। वहीं वैशाख माह की अमावस्या तिथि के दिन शनि जयंती मनाई जाएगी। इस बार शनि जयंती 8 मई बुधवार के दिन मनाई जाएगी। बता दें, शनि जयंती साल में कुल 2 बार मनाई जाएगी। इस दिन शनिदेव की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। ऐसा कहा जाता है कि अगर किसी जातक की कुंडली में शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या चल रही है। तो इस दिन शनिदेव की पूजा ब्रह्म मुहूर्त में करने से शुभ परिणाम मिल सकते हैं।
अब ऐसे में अमावस्या तिथि के दिन शनिदेव की पूजा किस विधि से करने से लाभ हो सकता है। पूजन सामग्री क्या है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
शनिदेव की पूजा के लिए पूजन सामग्री (Shani Jayanti 2024 Pujan Samagri)
अगर आप शनिदेव की पूजा कर रहे हैं, मंदिर में ही जाकर करें। घर में शनिदेव की पूजा न करें। वहीं पूजा के लिए पूजन सामग्री के बारे में देखें।
- काला तिल
- सरसों का तेल
- शनिदेव को अर्पित करने के लिए नीले रंग के फूल
- शमी की पत्तियां
- धूप
- दीप
- कपूर
- नैवेद्य (फल, मिठाई, आदि)
- पान
- सुपारी
- दक्षिणा
- आसन
- जल
शनिदेव की पूजा कैसे करें? (Shani Jayanti 2024 Puja Vidhi)
- शनिदेव की पूजा करने के लिए ब्रह्म मुहूर्त सबसे उत्तम माना जाता है।
- शनिदेव को सरसों का तेल, नीले फूल, शमी की पत्तियां अर्पित करें।
- धूप, दीप और कपूर जलाकर आरती करें।
- शनिदेव को नैवेद्य अर्पित करें।
- पान, सुपारी और दक्षिणा अर्पित करें।
- शनि चालीसा का पाठ करें या "ॐ शनि देवाय नमः" मंत्र का जाप करें।
- शनिदेव से अपनी मनोकामना प्रार्थना करें।
- आरती के बाद प्रसाद वितरित करें।
इसे जरूर पढ़ें - Shani Jayanti 2024: कब है वैशाख माह की शनि जयंती? जानें शुभ मुहूर्त और महत्व
शनिदेव की पूजा करने के दौरान इन नियमों का रखें ध्यान (Shani Jayanti 2024 Pujan Niyam)
- अगर आप शनिदेव की पूजा कर रहे हैं, तो विधि-विधान के साथ करें।
- पूजा के दौरान मन को शांत रखें और नकारात्मक विचारों से दूर रहें।
- शनिदेव को नीले रंग की वस्तुएं अत्यंत प्रिय होती हैं। इसलिए, पूजा में नीले रंग का वस्त्र, फूल, तेल आदि का प्रयोग करें।
- शनि जयंती के दिन दान-पुण्य करना उत्तम माना जाता है।
- यदि आप शनिदेव की महादशा से पीड़ित हैं, तो शनि जयंती के दिन शनिदेव की पूजा विशेष रूप से लाभकारी होती है।
इसे जरूर पढ़ें - Vaishakh Shani Jayanti 2024 Upay: वैशाख माह की शनि जयंती पर करें ये उपाय, दोष से मिलेगी मुक्ति
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Herzindagi
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों