हिंदू शास्त्रों में बताया गया है कि त्रेता युग में भगवान विष्णु ने मनुष्य योनि में जन्म लिया और श्रीराम के अवतार में उन्होंने जगत को मर्यादा का पाठ पढ़ाया। हम सभी श्रीराम से जुड़ी अनेक कहानियां सुनी हुई हैं। इनमें से कुछ बेहद रोचक और लाभकारी भी हैं। आज हम आपको ऐसी ही एक कथा सुनाने जा रहे हैं, जो श्रीराम के जीवन से जुड़ी है और यदि हम उसका अनुसरण करें तो हमें भी इसके लाभ मिल सकते हैं।
जी हां, जब श्रीराम रावण से युद्ध करने के लिए लंका की ओर प्रस्थान कर रहे थे, तब विजय प्राप्त करने के लिए उन्होंने केवल रामेश्वरम में शिवलिंग स्थापित कर शिवजी की पूजा ही नहीं की थी, बल्कि एक अत्यंत शक्तिशाली स्तोत्र का पाठ भी किया था, जिसे आदित्य हृदय स्तोत्र कहा जाता है। आज हम आपको इस पाठ के बारे में बताएंगे। यह स्तोत्र कठिन कार्यों में सफलता दिलाता है और शत्रुओं का नाश करता है।
सूर्य देव को समर्पित यह एक अत्यंत शक्तिशाली और प्रभावशाली स्तोत्र है। हम सभी जानते हैं कि सूर्य सबसे प्रथम और सभी ग्रहों का राजा है। यह स्तोत्र रामायण के युद्धकांड में मिलता है। कथा के अनुसार जब श्रीराम माता सीता को रावण की कैद से मुक्त कराने के लिए लंका जा रहे थे, तब रावण पर विजय प्राप्त करने हेतु ऋषि अगस्त्य ने उन्हें इस पाठ का उपदेश दिया था।
इसे जरूर पढ़ें- नवरात्रि के 9 दिन करें दुर्गा सप्तशती अर्गला स्तोत्रम का पाठ, माता की कृपा से बनेंगे सारे बिगड़े काम
Navratri Puja Samagri | Nav Durga Beej Mantra | Akand Jyoti Niyam | Navratri Puja Mantra | Sanjhi Mata Aarti |
ऊपर दी गई जानकारी आपको कैसी लगी? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। यदि यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर और लाइक करें। इसी तरह धर्म और अध्यात्म से जुड़े और भी लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
इसे जरूर पढ़ें-
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।