सपने न जाने कितनी बार हमें झकझोर कर रख देते हैं। कई बार आपको सपने में ऐसी चीजें दिखाई देती हैं जो आपके जीवन और भविष्य के बारे में संकेत दे सकती हैं, वहीं कुछ ऐसे सपने भी होते हैं जो किसी भी बात से परे होते हैं और उनका जीवन में कुछ अलग मतलब हो सकता है। ऐसे सपने आपको परेशान भी कर सकते हैं और ये भी बता सकते हैं कि आप किसी ऐसी बात से अनजान हैं जो आपके जीवन में घटित हो रहा है। ऐसा ही एक सपना है किसी मृत व्यक्ति का सपने में कभी अपनी नाराजगी दिखाना, तो कभी खुश दिखाई देना। यदि आपको सपने में कभी पाने मृत माता-पिता या कोई भी प्रियजन नाराज दिखाई देता है तो ऐसा भी हो सकता है की वो वास्तव में जीवित अवस्था में भी आपसे किसी बात पर नाराज रहा हो और आपको किसी भी कारणवश बता पाने में असमर्थ रहा हो।
ऐसा सपना मृतक की किसी अधूरी इच्छा का प्रतीक भी हो सकता है और किसी अधूरे काम का भी संकेत हो सकता है। अगर आपको भी ऐसा कोई सपना कभी दिखाई देता है जिसमें आप मृत प्रियजन को नाराज देखती हैं तो आइए ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी से जानें इसके मतलब के बारे में।
मृतक की किसी इच्छा का अधूरा रहना
कई बार हम सपने में किसी मृत व्यक्ति को गुस्से में चिल्लाते या डांटते हुए देखते हैं। ये वैसे तो महज एक इत्तफाक भी हो सकता है, लेकिन ज्योतिष और स्वप्न शास्त्र इसके बारे में अलग तर्क देता है। स्वप्न शास्त्र की मानें तो ऐसे सपने मृतक की किसी अधूरी इच्छा के बारे में बताते हैं। यह कई बार किसी अनसुलझे विवाद या अतीत से अनदेखी समस्याओं का संकेत भी दे सकते हैं। सपने में मृतक का गुस्से वाला स्वरूप दोनों पक्षों के बीच बनी हुई समस्याओं के प्रति हताशा, निराशा या नाराजगी को दर्शा सकता है।
काफी हद तक संभव है कि मृत व्यक्ति आपसे जीवित अवस्था में कुछ कहना चाह रहा हो, लेकिन परिस्थिति वश कह न पाया हो या फिर वो आपके माध्यम से अपनी किसी इच्छा की पूर्ति कराना चाह रहा हो। ऐसी अवस्था में मृतक आपको सपने में नाराज दिखाई दे सकता है।
इसे जरूर पढ़ें: Dead Person Dream Astrology: सपने में मृत व्यक्ति से पैसे लेने का क्या है मतलब? हो सकता है भविष्य के लिए बड़ा संकेत
मृतक को सपने में गुस्सा देखना अधूरे काम का संकेत
सपने में मृत व्यक्ति को गुस्से में देखना उनके किसी अधूरे काम या अधूरी अपेक्षाओं का संकेत दे सकता है। काफी हद तक संभव है कि आपका मृत प्रियजन अपने जीवनकाल में अपूर्ण आशाओं या आकांक्षाओं के कारण मन में गुस्से की भावना रखते हों और ये आपको सपने के माध्यम से व्यक्त करना चाहते हों। बहुत संभव है कि वो अपने किसी काम को पूरा करने में असमर्थ रहे हों जिसकी वजह से वो नाराज हों और आपको सपने में उसी अवस्था में बार-बार दिखाई देते हों।
मृतक की नाराजगी पछतावा का संकेत
कई बार हम सपने में मृत व्यक्ति को देखते हैं और वो हमसे किसी बात पर नाराज दिखाई देते हैं। दरअसल ऐसा सपना उनकी नाराजगी के साथ उनके पछतावे का संकेत भी हो सकता है। सपने में उनकी यह नाराजगी उनके चूके हुए अवसरों, उनके द्वारा की गई गलतियों या अधूरी इच्छाओं से उत्पन्न हो सकती है जो मृत्यु के बाद भी उन्हें बोझिल करती है और आपके सामने सपने के माध्यम से प्रकट होती है।
इसे जरूर पढ़ें: सपने में मृत व्यक्ति को जीवित अवस्था में देखना हो सकता है इस घटना का संकेत
सपने में मृतक की नाराजगी उनके दुख का संकेत
कई बार सपने में मृत प्रियजन द्वारा प्रदर्शित गुस्सा दोनों पक्षों द्वारा महसूस किए गए अनसुलझे दुख का प्रतीक भी हो सकता है। सपना उनके नुकसान को स्वीकार करने के संघर्ष का प्रतिनिधित्व कर सकता है, जिससे गुस्सा, दुख या निराशा जैसी भावनाएं उभर सकती हैं। यदि मृत व्यक्ति आपसे किसी बात पर नाराज रहा हो और आपके सामने उस नाराजगी को जीवित अवस्था में व्यक्त न कर पाया हो तो काफी हद तक यह संभव है कि वो अपनी नाराजगी सपने के माध्यम से दिखाना चाहता हो। ऐसे में आपको ज्योतिष एक्सपर्ट से मृत व्यक्ति के लिए कुछ उपाय करने चाहिए जिससे उनकी नाराजगी को दूर किया जा सके।
सपने में मृतक का गुस्सा आपके संचार में कमी का प्रतीक
कई बार ऐसा होता है कि मृत व्यक्ति अपनी जीवित अवस्था में आपसे बहुत कुछ कहना चाहता है, लेकिन न जाने कितनी बाधाओं की वजह से वो आपसे संचार कायम नहीं कर पाता है या फिर कुछ सीमाओं में बंधा होने की वजह से अपनी भावनाओं को व्यक्त करने में असमर्थ हो सकता है। ऐसे में उनके जीवित अवस्था में संचार न कायम कर पाने की व्यथा मृत्योपरांत आपको सपने में गुस्से की अवस्था में दिख सकती है। कई मामलों में सपने में मृत प्रियजन द्वारा व्यक्त गुस्सा उनके जीवनकाल में कमजोर संचार का संकेत दे सकता है।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Images: freepik.com
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों