क्यों सावन के महीने में घरों में लगया जाता है झूला, जानिए क्या है इसका महत्व

सावन में कई सारे लोग ऐसे होते हैं, जो अपने घरों में झूला डालते हैं। लेकिन इसके पीछे क्या महत्व होता है। इसकी जानकारी विस्तार से हम बताते हैं।
image

सावन का महीना बेहद खास होता है। इस महीने में भगवान शिव की पूजा की जाती है। यही महीना ही है जिसमें हर जगह हरियाली नजर आती है। ऐसा कहा जाता है कि इसी महीने में घरों में झूला भी डाला जाता है। इसके पीछे कई सारे धार्मिक महत्व भी है। इसी महत्व के बारे में हम आपको आज आर्टिकल में बताते हैं, ताकि आप भी इस सावन के महीने में घर पर झूला जरूर डाल सके।

सावन में झूला डालने की परंपरा कहां से आई

हिंदू धर्म के अनुसार, सावन का महीना माता पार्वती और भगवान शिव के मिलन का प्रतीक माना जाता है। इस दौरान माता पार्वती अपने मायके गई थी और वहां पर सहेलियों के साथ झूला झूलती नजर आई थी। इससे माता पार्वती को काफी आनंद मिला। यह परंपरा स्त्रियों के लिए विशेष मायने रखती है, खासकर कुंवारी कन्याएं और विवाहित महिलाएं इस दौरान व्रत रखती हैं और झूला झूलकर मां गौरी का आशीर्वाद प्राप्त करती हैं। इसलिए अक्सर सावन में झूला डाला जाता है।

Jhula

सावन में झूला कैसे डाला जाता है

सावन में झूला डालने से पहले मजबूत रस्सी को रखा जाता है। साथ ही, इस रस्सी की पूजा की जाती है। इसके बाद घर के आंगन में झूला डाला जाता है। इस तरह से झूला डालने से माता पार्वती का आशीर्वाद मिलता है। साथ ही, सावन में झूला झूलने का आनंद बढ़ जाता है। इसे घर के बड़े लोग डालते हैं, ताकि घर की महिलाएं अच्छे से झूला झूल सके। साथ ही, इस मौसम का आनंद ले सके।

इसे भी पढ़ें: कब शुरू हो रहा है सावन ? इस दौरान जरूर करें भांग के ये 2 उपाय, भगवान शिव की बनी रहेगी कृपा

झूला डालते समय इन बातों का रखें ध्यान

  • आप झूला झूलते समय माता पार्वती से जुड़े गीत को जरूर गाएं।
  • झूला झूलते समय माता पार्वती के मंत्रों का उच्चारण जरूर करें।
  • झूले पर सबसे पहले कन्या को झूला झूलाएं। इससे आपका सावन और भी अच्छा बीतेगा।
Jhula sawan

सावन में झूला डालना बेहद शुभ माना जाता है। साथ ही, इस महीने में भगवान शिव की पूजा भी होती है। ऐसे में माता पार्वती का आशीर्वाद पाना भी जरूरी होता है। इसलिए आपको भी घर के आंगन में झूला जरूर डालना चाहिए, ताकि आपके जीवन में भी दोनों का आशीर्वाद मिल जाएगी।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP