Sawan Somwar 2024: आखिरी सावन सोमवार पर बन रहे हैं 5 शुभ संयोग, जानें पूजा का शुभ मुहर्त

अंतिम सावन सोमवार के दिन सावन पूर्णिमा पड़ रहा है। इस दिन कई शुभ योग बन रहे हैं। आइए इस लेख में जानते हैं कि अंतिम सावन सोमवार कब है और पूजा का मुहूर्त क्या है।

Sawan Somwar  shubh yog and puja muhurat

सावन का महीना भगवान भोलेनाथ को समर्पित है। यह माह भगवान शिव को बेहद प्रिय है। वहीं इस साल सावन माह का समापन भी सोमवार के दिन ही हो रहा है। इस दिन व्रत रखना और भगवान शिव की पूजा करने की मान्यता है। सावन माहमें शिवलिंग पर जल चढ़ाने का विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि इस महीने में किया गया जल अभिषेक सीधे शिव जी तक पहुंचता है। सावन के सोमवार को व्रत रखने और पूजा करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। सावन के सोमवार को किए गए पूजा-पाठ से पापों का नाश होता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। अब ऐसे में आखिरी सावन सोमवार के दिन कई शुभ योग बन रहे हैं। इस दौरान भगवान शिव की पूजा करना उत्तम फलदायी साबित हो सकता है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं कि भगवान शिव की पूजा किस मुहूर्त में करना शुभ माना जाता है।

सावन का आखिरी सोमवार कब है?

sawan ka pehla somvar  mantra

इस साल का अंतिम सावन सोमवार का व्रत 19 अगस्त को है। अंतिम सावन सोमवार के दिन श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है। इसलिए पंचांग के हिसाब से 19 अगस्त को ही श्रावण तिथि सुबह 03 बजकर 04 मिनट से आरंभ होगा और इसका समापन रात 11 बजकर 55 मिनट तक रहेगी।

आखिरी सावन सोमवार के दिन कितने शुभ संयोग बन रहे हैं?

सावन के आखिरी सोमवार के दिन 5 शुभ संयोग का निर्माण हो रहा है। अंतिम सावन सोमवार पर शोभन योग बन रहा है। जो सुबह से लेकर देर रात 12 बजकर 47 मिनट तक रहेगा। वहीं रवि योग सुबह 5 बजकर 53 मिनट से सुबह 8 बजकर 10 मिनट तक रहेगा। रवि योग में पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति को सभी दोषों से छुटकारा मिल जाता है। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। जो सुबह 05 बजकर 53 मिनट से लेकर सुबह 08 बजकर 10 मिनट तक रहेगा। इस योग में कोई भी कार्य करने से सफलता प्राप्त होती है। इन शुभ योगों के अलावा सावन पूर्णिमा और रक्षाबंधन भी है। इस दौरान स्नान और दान करने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है।

इसे जरूर पढ़ें - सावन के आखिरी सोमवार पर लखनऊ के इन शिव मंदिरों में चले जाएं दर्शन करने, पूरी होंगी सभी मुरादें

आखिरी सावन सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा कब करें?

Sawan Somvar Vrat Date and upay

आखिरी सावन सोमवार के दिव शिव पूजा के लिए सबसे उत्तम मुहूर्त सुबह 05 बजकर 53 मिनट से लेकर सुबह 08 बजकर 10 मिनट के बीच है। इस दौरान भगवान शिव की पूजा विधिवत रूप से करने से लाभ हो सकता है।

इसे जरूर पढ़ें - शिव जी को बेहद प्रिय हैं ये पंच पुष्प, जल्द होंगे प्रसन्न

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP