सावन के आखिरी सोमवार पर लखनऊ के इन शिव मंदिरों में चले जाएं दर्शन करने, पूरी होंगी सभी मुरादें

हिंदू धर्म में शिव के भक्तों का असली प्यार सावन में देखने को मिलता है। लोग देश में चाहे किसी भी कोने में हो, सावन आते ही जगह-जगह ऐतिहासिक मंदिरों में दर्शन करने पहुंच जाते हैं। अगर आप भी कहीं घूमने जाना चाहते हैं और लखनऊ में कोई अच्छी जगह ढूंढ रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको लखनऊ के कुछ फेमस शिव मंदिरों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
मनकामेश्वर मंदिर

यह मंदिर लखनऊ के सबसे पुराने मंदिरों में से एक है। यह गोमती नदी के तट पर स्थित सबसे पूजनीय शिव मंदिरों में से एक माना जाता है। इस मंदिर को लोग इच्छी पूरी करने वाली जगह के नाम से भी जानते हैं। यह मंदिर अपने भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करता है। सावन के दौरान, इस मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया जाता है। यहां शिव के इस पर्व में हर दिन भक्तों की लंबी-लंबी कतारें भी देखने को मिलती है।
- समय- मंदिर सुबह 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक और शाम को 3 बजे से रात 8 बजे तक खुला रहता है।
इसे भी पढ़ें- Shiva Temples For Sawan 2024: इस बार नहीं हो रहे हैं कांवड़ यात्रा में शामिल, तो सावन में इन शिव मंदिरों के दर्शन करने जाएं
नागेश्वर शिव मंदिर
यह मंदिर लखनऊ के आलमबाग इलाके में स्थित है। इसे लखनऊ में भगवान शिव के सबसे खास मंदिरों में से एक माना जाता है। कहा जाता है कि यह मंदिर भक्तों को बुरी और नकारात्मक ऊर्जाओं से बचाता है। आप यहां सावन में पूरे परिवार के साथ दर्शन के लिए जा सकते हैं। सावन के दौरान, मंदिर में पूजा-अर्चना करने और आशीर्वाद लेने के लिए हर दिन यहां पर्यटकों की भीड़ देखने को मिलती है। यह लखनऊ के सबसे अच्छे मंदिर में से एक है।
- समय- सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक मंदिर खुला रहता है। मंदिर दोपहर में कुछ समय के लिए बंद होता है।
इसे भी पढ़ें- ये हैं बेंगलुरु के प्रसिद्ध शिव मंदिर, इन चमत्कारी मंदिर का सूर्य की किरणें करती हैं अभिषेक
कोणेश्वर शिव मंदिर

यह मंदिर शहर के बीचों-बीच स्थित है। माना जाता है कि इस मंदिर की स्थापना राजा हर्ष ने की थी। सावन के दौरान सुंदर सजावट के कारण भक्तों को यहां घूमने आना पसंद होता है। इस मंदिर में लोग अपनी मुरादें लेकर आते हैं। अगर आप किसी ऐसी जगह घूमने जाना चाहते हैं, जहां आपको एक साथ कई भगवान के दर्शन हो जाएं, तो आप इस मंदिर में पूरे परिवार के साथ जाने का प्लान बनाएं।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।