अविवाहित महिलाएं सावन में शिवलिंग पर जरूर चढ़ाएं ये एक चीज, मिलेगा मनचाहा वर

हिंदू धर्म में सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित सबसे पवित्र काल माना जाता है। यह वह समय है जब प्रकृति अपनी पूर्ण भव्यता में होती है, और माना जाता है कि इस दौरान भगवान शिव धरती पर अपने भक्तों से मिलने के लिए आते हैं। यही कारण है कि सावन में शिवलिंग की पूजा का विशेष विधान है और इसे अत्यंत फलदायी माना जाता है। आपको बता दें, शिवलिंग भगवान शिव का निराकार स्वरूप है, जो उनकी अनादि, अनंत का प्रतीक हैं। अब ऐसे में सावन माह में अविवाहित महिलाएं भगवान शिव की पूजा कर रही हैं तो शिवलिंग पर पीली सरसो को चढ़ाने से लाभ हो सकता है। आइए इस लेख में विस्तार से ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
अविवाहित महिलाएं सावन में शिवलिंग पर चढ़ाएं पीली सरसो
पीली सरसों को ज्योतिष शास्त्र में गुरु ग्रह से संबंधित माना गया है। गुरु ग्रह को विवाह, सौभाग्य और समृद्धि का कारक ग्रह माना जाता है। जब अविवाहित कन्याएं सावन में भगवान शिव के शिवलिंग पर पीली सरसों अर्पित करती हैं, तो माना जाता है कि इससे गुरु ग्रह मजबूत होता है। गुरु ग्रह की मजबूती से विवाह के योग बनते हैं और योग्य वर की प्राप्ति होती है। इसके अलावा, पीली सरसों को नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने और सकारात्मकता लाने वाला भी माना जाता है। सावन का पवित्र महीना भगवान शिव को समर्पित है और इस दौरान की गई पूजा-अर्चना का विशेष महत्व होता है। यह महीना न केवल विवाहित महिलाओं के लिए, बल्कि अविवाहित कन्याओं के लिए भी सौभाग्य लेकर आता है। अगर विवाहित महिलाओं के वैवाहिक जीवन में कोई परेशानी आ रही है तो पीली सरसो शिवलिंग पर चढ़ाने से लाभ हो सकता है।
ज्योतिष शास्त्र में पीली सरसो का महत्व
ऐसी मान्यता है कि पीली सरसों शिवलिंग पर चढ़ाने से आर्थिक समस्याओं का निवारण होता है और धन-धान्य में वृद्धि होती है। दरिद्रता दूर होती है और आय के नए स्रोत खुलते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पीली सरसों शिवलिंग पर चढ़ाने से स्वास्थ्य लाभ भी प्राप्त होता है और रोगों से मुक्ति मिलती है।
इसे जरूर पढ़ें - सावन के सोमवार व्रत में कौन-सा फल और अनाज खाना है सही, जानें उपवास में किस नमक का करना चाहिए सेवन
शिवलिंग पर पीली सरसो चढ़ाने की विधि
- पीली सरसों अर्पित करने के लिए सोमवार का दिन विशेष रूप से शुभ माना जाता है, क्योंकि यह भगवान शिव का प्रिय दिन है। इसके अलावा आप प्रदोष काल में भी चढ़ा सकते हैं।
- पीली सरसों चढ़ाते समय ऊं नमः शिवाय मंत्र का जाप अवश्य करें। आप अपनी मनोकामना से संबंधित शिव मंत्र का जाप भी कर सकते हैं।
- शिवलिंग पर साबुत पीली सरसों ही चढ़ाएं।
- पीली सरसो आप ब्रह्म मुहूर्त की पूजा में विशेष रूप से चढ़ाएं। यह मुहूर्त शुभ माना गया है।
इसे जरूर पढ़ें - सोमवार के दिन ऐसे करें भगवान शिव की पूजा, मिलेगी सुख-समृद्धि और भोले बाबा का आशीर्वाद
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- HerZindagi
- दिया में पीली सरसों डालकर जलाने से क्या होता है?
- अगर आप कर्ज से परेशान हैं और आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं तो दीपक में पीली सरसों का यह उपाय आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है. पीली सरसों को दीपक में जलाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है और घर से नेगेटिव एनर्जी भी खत्म हो जाती है. पीली सरसों परिवार की सुरक्षा करती हैं, इसलिए इसके उपाय कारगर साबित हो सकते हैं।
- रोज शिवलिंग पर क्या चढ़ाना चाहिए?
- शिवलिंग पर गंगाजल, दूध, बेलपत्र, भांग, चंदन, अक्षत, धतूरा, दही, शहद, घी और सफेद पुष्प अर्पित करना अत्यंत शुभ माना गया है। मान्यता है कि भगवान शिव को इन चीजों को अर्पित करने से जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है और भक्त को मनवांछित फल की प्राप्ति होती है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।