Sawan 2024 Bhog: सावन में भगवान शिव को लगाएं ये भोग, हर मनोकामना होगी पूरी

आज यानी कि 22 जुलाई से सावन का महीना शुरू हो चुका है। सावन का महीना भगवान शिव शंभू को समर्पित है। इस माह में भगवान शिव की पूजा का विधान है। साथ ही, शिवलिंग अभिषेक का भी विशेष स्थान मौजूद है। ऐसी मान्यता है कि सावन में शिव जी को अगर एक लोटा जल भी पूर्ण श्रद्धा से चढ़ाया जाए या फिर मात्र एक बेलपत्र भी उन्हें भक्तिभाव से अर्पित किया जाए तो वह प्रसन्न हो जाते हैं और अपने भक्तों पर असीम कृपा बरसाते हैं। वहीं, सावन के महीने में एक और चीज़ है जो भगवान शिव को जल्दी प्रसन्न कर देती है और वो हैं उनका भोग। ज्योतिषाचार्य राधाकत वत्स ने हमें बताया कि सावन के दौरान भगवान शिव को किन-किन चीजों का भोग लगाना चाहिए।
सावन 2024 भगवान शिव को लगाएं खीर का भोग

कहते हैं कि माता पार्वती इ कैलाश पर जब अपनी पहली रसोई बनाई थी तो उन्होंने खीर पकाई थी। शिव जी को माता पार्वती के हाथों से बनी खीर बहुत पसंद आई और तब से खीर उनकी प्रिय हो गई। ऐसे में सावन में भगवान शिव को खीर का भोग अवश्य लगाएं।
यह भी पढ़ें: Sawan Somwar Aarti 2024: आज से शुरू हुआ सावन माह, शिव जी को प्रसन्न करने के लिए जरूर करें ये संध्या आरती
सावन 2024 भगवान शिव को लगाएं मालपुए का भोग
जब भगवान शिव महारास में शामिल होने वृंदावन धाम पहुंचते थे तब श्री कृष्ण ने महारास के बाद उन्हें ब्रज में बने मालपुए खिलाये थे। यही कारण है कि ब्रज में आज भी सावन के दौरान मालपुओं का भोग शिव जी को जरूर लगता है। आप भी मालपुए का भोग लगाएं।
सावन 2024 भगवान शिव को लगाएं दही का भोग

जब भगवान शिव ने हलाहल विष पिया था तब माता पार्वती ने उस विष को शिव जी के गले में ही रोक लिया था और देवताओं ने शिव जी पर दूध चढ़ाया था और जो दूध की बूंद शिव जी के मुंह में अंदर गई वह दही बन गई। इसलिए शिव जी को दही का भोग भी लगाएं।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर सावन माह के दौरान शिव जी को कौन-कौन सी चीजों का भोग लगाना चाहिए। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।